CNAME रिकॉर्ड बनाना: अन्य होस्टिंग सेवाएं

CNAME रिकॉर्ड कॉन्फ़िगर करने का तरीका, आपकी होस्टिंग सेवा और डोमेन रजिस्ट्रार पर निर्भर करता है. हालांकि, यहां दी गई जानकारी को सामान्य गाइड के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है:

  1. अपने खाते में साइन इन करें और डीएनएस मैनेजमेंट पेज पर जाएं. (मेरा डोमेन होस्ट कौन है?)
    CNAME रिकॉर्ड, डोमेन नेम सर्विस (डीएनएस) के खास रिकॉर्ड होते हैं. इसलिए, ये डीएनएस मैनेजमेंट या नेम सर्वर मैनेजमेंट जैसे सेक्शन में हो सकते हैं. ऐसा हो सकता है कि CNAME रिकॉर्ड बनाने के लिए, आपको बेहतर सेटिंग चालू करनी पड़े.
  2. अपने Google Admin console में चुने गए पते के लिए, मौजूदा CNAME एंट्री मिटाएं.
    Google की ओर इशारा करने वाला नया CNAME रिकॉर्ड डालने से पहले, आपको उसी एलियास के लिए मौजूद सभी एंट्री मिटा देनी चाहिए. अगर आपको मौजूदा वेबसाइट से Google Workspace में जानकारी ट्रांसफ़र करनी है, तो CNAME रिकॉर्ड बदलने से पहले, अपनी साइट का कॉन्टेंट Google Sites पर कॉपी कर लें. ऐसा करने पर, Google को डेस्टिनेशन के तौर पर कॉन्फ़िगर करने के बाद भी, आपकी साइट ऐक्सेस की जा सकेगी.
  3. CNAME रिकॉर्ड बनाते समय, यहां दी गई टेबल में मौजूद जानकारी का इस्तेमाल करें.
    अगर आपकी सेवा के लिए, आपको डीएनएस टेबल में सीधे तौर पर सर्वर की जानकारी डालनी पड़ती है, तो नीचे दी गई एंट्री में CNAME टाइप होना चाहिए.

    होस्ट कंप्यूटर का नाम/दूसरा नाम वैल्यू/डेस्टिनेशन
    pages
    * यह आपकी वेबसाइट के पते का वह हिस्सा है जिसे आपने तय किया है. उदाहरण के लिए, अगर आपने pages.mydomain.com को पते के तौर पर चुना है, तो pages होस्ट का नाम है. ज़्यादा जानें
    ghs.googlehosted.com
  4. बदलावों को सेव करें.

बधाई हो! आपका CNAME रिकॉर्ड, अब Google की ओर इशारा करने के लिए कॉन्फ़िगर हो गया है. ध्यान रखें कि डीएनएस सेटिंग में किए गए बदलावों को पूरे इंटरनेट पर दिखने में 48 घंटे तक लग सकते हैं.