डोमेन नेम की बुनियादी बातें

यहां कुछ सामान्य शब्द दिए गए हैं जो इंटरनेट डोमेन नेम को मैनेज करते समय आपके सामने आ सकते हैं. किसी शब्द के बारे में जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी शब्द पर क्लिक करें. इससे आपको उस शब्द की जानकारी और Google की सेवा के साथ उसका व्यावहारिक इस्तेमाल पता चलेगा. डोमेन नेम सिस्टम से जुड़े शब्दों के लिए, डीएनएस की बुनियादी बातें भी देखें. यह सिस्टम, आईपी पतों और डोमेन के बीच के संबंध को मैनेज करता है.

डोमेन नेम

डोमेन नेम (जिसे अक्सर सिर्फ़ डोमेन कहा जाता है) एक ऐसा नाम होता है जिसे आसानी से याद रखा जा सकता है. यह नाम, इंटरनेट पर मौजूद किसी आईपी पते से जुड़ा होता है. यह एक यूनीक नाम होता है, जो ईमेल पतों में @ साइन के बाद और वेब पतों में www. के बाद दिखता है. उदाहरण के लिए, example.com डोमेन नेम, 198.102.434.8 पते पर ले जा सकता है. डोमेन नेम के अन्य उदाहरण, google.com और wikipedia.org हैं. इंटरनेट पर किसी जगह की पहचान करने के लिए, संख्या वाले आईपी पते के बजाय डोमेन नेम का इस्तेमाल करने से, वेब पतों को याद रखना और टाइप करना आसान हो जाता है.

कोई भी व्यक्ति डोमेन नेम खरीद सकता है. इसके लिए, आपको किसी डोमेन होस्ट या रजिस्ट्रार पर जाना होगा. इसके बाद, ऐसा नाम ढूंढना होगा जिसका इस्तेमाल कोई और न कर रहा हो. फिर, इसका मालिकाना हक पाने के लिए, हर साल एक तय रकम चुकानी होगी.

Google Cloud की सेवाओं के लिए साइन अप करते समय, आपको वह डोमेन नेम देना होगा जिसका इस्तेमाल आपको अपनी सेवाओं के साथ करना है. यह ऐसा डोमेन होना चाहिए जिसका मालिकाना हक आपके पास हो. अगर आपके पास कोई डोमेन नहीं है, तो हम आपको डोमेन खरीदने में मदद करेंगे. साथ ही, हम आपसे मालिकाना हक की पुष्टि करने के लिए कहेंगे. ज़्यादा जानने के लिए, डोमेन जोड़ना और मैनेज करना लेख पढ़ें.

↑ सबसे ऊपर जाएं

सबडोमेन

सबडोमेन, एक ऐसा डोमेन होता है जो किसी बड़े डोमेन का हिस्सा होता है. उदाहरण के लिए, mail.google.com, www.google.com, और docs.google.com, ये सभी google.com डोमेन के सबडोमेन हैं. डोमेन के मालिक, टॉप-लेवल डोमेन में मौजूद वेब पेजों या सेवाओं के लिए, आसानी से याद रखे जा सकने वाले पते बनाने के लिए सबडोमेन बना सकते हैं.

↑ सबसे ऊपर जाएं

खुला डोमेन

खुला डोमेन, सिर्फ़ "www" प्रीफ़िक्स के बिना वाला डोमेन पता होता है. जैसे, www.google.com (बिना खुले डोमेन वाला) के बजाय google.com (खुला डोमेन). यह भी देखें, अपने "खुले" डोमेन का पता चालू करें.

↑ सबसे ऊपर जाएं

प्राइमरी डोमेन

Google Cloud की सेवाओं के लिए, आपका प्राइमरी डोमेन वह डोमेन होता है जिसका इस्तेमाल करके आपने अपने एंटरप्राइज़ खाते के लिए साइन अप किया था. अपने खाते में अन्य डोमेन बाद में जोड़े जा सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपना प्राइमरी डोमेन चुनना लेख पढ़ें.

↑ सबसे ऊपर जाएं

सेकंडरी डोमेन

प्राइमरी डोमेन के अलावा, अपने खाते में अन्य डोमेन भी जोड़े जा सकते हैं. इससे उन डोमेन के उपयोगकर्ता भी आपकी सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे. जब कोई ऐसा डोमेन जोड़ा जाता है जिसके अपने उपयोगकर्ता होते हैं, तो उसे सेकंडरी डोमेन कहा जाता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, एक से ज़्यादा डोमेन या अन्य डोमेन नेम जोड़ना लेख पढ़ें.

अहम जानकारी: सेकंडरी डोमेन, पूरी तरह से प्राइमरी डोमेन पर निर्भर होता है. प्राइमरी डोमेन को मिटाने या निलंबित करने का असर, सेकंडरी डोमेन पर भी पड़ता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, कोई डोमेन या अन्य डोमेन नेम हटाएं लेख पढ़ें.

↑ सबसे ऊपर जाएं

अन्य डोमेन नेम

अन्य डोमेन नेम, एक ऐसा डोमेन नेम होता है जो किसी दूसरे डोमेन के लिए अन्य नाम के तौर पर काम करता है. अपने डोमेन में सभी को अन्य डोमेन नेम पर एक और ईमेल पता देने के लिए, अपने खाते में किसी डोमेन को अन्य डोमेन नेम के तौर पर जोड़ा जा सकता है. उपयोगकर्ता के किसी भी पते पर भेजा गया मेल, उसके एक ही ईमेल इनबॉक्स में पहुंचता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, एक से ज़्यादा डोमेन या अन्य डोमेन नेम जोड़ना लेख पढ़ें.

↑ सबसे ऊपर जाएं

आईपी पता

इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पता, संख्याओं की एक ऐसी सीरीज़ होती है जो इंटरनेट नेटवर्क पर किसी खास डिवाइस की जगह की पहचान करती है. आईपी पता कुछ ऐसा दिखता है: 74.125.19.147

किसी डोमेन नेम से एक या उससे ज़्यादा आईपी पते जोड़े जा सकते हैं. इसलिए, Google सिर्फ़ आईपी पतों का इस्तेमाल करके, ईमेल और वेब पब्लिशिंग कॉन्फ़िगरेशन की सुविधा नहीं देता है.

↑ सबसे ऊपर जाएं

डोमेन रजिस्ट्रार

डोमेन रजिस्ट्रार वह कंपनी होती है जो डोमेन के ऐसे नाम बेचती है जिनका मालिकाना हक किसी के पास न हो. इसलिए, ये नाम रजिस्टर करने के लिए उपलब्ध होते हैं. इनमें से ज़्यादातर कंपनियां, डोमेन होस्टिंग की सुविधा भी देती हैं.

Google Workspace खाते के लिए साइन अप करते समय, Squarespace के ज़रिए डोमेन रजिस्टर किया जा सकता है. हम डोमेन के लिए Gmail को अपने-आप चालू कर देंगे और कस्टम वेब पते बना देंगे. अगर आपने पहले से मौजूद किसी डोमेन नेम से साइन अप किया है, तो आपको अपने डोमेन होस्ट पर डीएनएस रिकॉर्ड बदलकर, ये काम खुद करने होंगे.

↑ सबसे ऊपर जाएं

डोमेन होस्ट

डोमेन होस्ट वह कंपनी होती है जो आपके डोमेन के लिए डीएनएस सर्वर चलाती है और उसके डीएनएस रिकॉर्ड मैनेज करती है. इनमें Gmail सेट अप करने के लिए MX रिकॉर्ड (अगर Google Workspace का इस्तेमाल किया जा रहा है), वेब पते बनाने के लिए CNAME रिकॉर्ड वगैरह शामिल हैं. ज़्यादातर डोमेन होस्ट, डोमेन नेम के रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी देते हैं.

अपने डोमेन के डीएनएस रिकॉर्ड में बदलाव करने के लिए, आपको अपने डोमेन होस्ट पर अपने डोमेन के खाते में साइन इन करना होगा. अगर आपको नहीं पता कि आपका डोमेन होस्ट कौन है, तो अपने डोमेन होस्ट की पहचान करना लेख पढ़ें.

↑ सबसे ऊपर जाएं

नेम सर्वर

नेम सर्वर, आपके डोमेन के डीएनएस डेटा के लिए रेफ़रंस पॉइंट के तौर पर काम करता है और इसका रखरखाव आम तौर पर डोमेन होस्ट कंपनी करती है. अगर कोई नेम सर्वर काम नहीं करता है, तो मेल की डिलीवरी में देरी हो सकती है या आपकी वेबसाइट उपलब्ध नहीं हो सकती. इसलिए, किसी एक पॉइंट पर गड़बड़ी होने से बचने के लिए, आपके पास कम से कम दो अलग-अलग नेम सर्वर होने चाहिए. कुछ देशों में, यह ज़रूरी है कि नेम सर्वर अलग-अलग आईपी नेटवर्क पर मौजूद हों, ताकि वे भरोसेमंद तरीके से काम कर सकें. यह ज़रूरी है कि हर नेम सर्वर, आपके डोमेन के लिए एक जैसे रिकॉर्ड दिखाए. इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आपके रिकॉर्ड किस क्रम में दिखाए जाते हैं.

↑ सबसे ऊपर जाएं

WHOIS डायरेक्ट्री

WHOIS डायरेक्ट्री, डोमेन नेम और हर डोमेन नेम से जुड़े लोगों या संगठनों की सार्वजनिक सूची है.

निजता बनाए रखने के लिए, कुछ डोमेन नेम के मालिक, WHOIS डायरेक्ट्री से अपनी निजी जानकारी छिपाना पसंद करते हैं. ठीक उसी तरह, जैसे कभी-कभी आप स्थानीय टेलीफ़ोन डायरेक्ट्री में अपना निजी टेलीफ़ोन नंबर सबके लिए उपलब्ध कराना पसंद नहीं करते.

WHOIS डायरेक्ट्री का इस्तेमाल करके, डोमेन नेम और आईपी पतों के मालिक का पता लगाया जा सकता है. इंटरनेट पर, वेब पर आधारित कई डायरेक्ट्री मुफ्त में उपलब्ध हैं. WHOIS डायरेक्ट्री में दी गई जानकारी में, डाक पता और टेलीफ़ोन नंबर शामिल होता है.

↑ सबसे ऊपर जाएं