मुझे CNAME रिकॉर्ड से जुड़ी मदद चाहिए. मुझे अपने डोमेन होस्ट को क्या बताना चाहिए?

अगर आपको अपने डोमेन नेम के मालिकाना हक की पुष्टि करने के लिए, CNAME रिकॉर्ड बनाने में मदद चाहिए, तो अपने डोमेन होस्ट से संपर्क करें. इसके लिए, यहां दी गई सैंपल जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह जानकारी अपने होस्ट को फ़ोन या ईमेल से भेजें:

"मैंने हाल ही में Google Workspace नाम की किसी सेवा के लिए साइन अप किया है. इसकी मदद से, मैं अपने डोमेन नेम के साथ Google के ऐप्लिकेशन इस्तेमाल कर सकता/सकती हूं. मेरा डोमेन आपके यहां होस्ट किया गया है. मुझे CNAME रिकॉर्ड बनाने में मदद चाहिए. मुझे अपने डोमेन नेम के मालिकाना हक की पुष्टि करनी है. इसके लिए, मुझे एक खास CNAME रिकॉर्ड बनाना है. Google, डोमेन होस्ट नहीं है. इसलिए, वह CNAME रिकॉर्ड नहीं बना सकता.

Google से मिली जानकारी में, CNAME रिकॉर्ड के लिए एक यूनीक स्ट्रिंग और एक डेस्टिनेशन शामिल है.

स्ट्रिंग [कंट्रोल पैनल में देखें] है. यह gv-trevcl6ccmt5yk.dv.googlehosted.com जैसी दिखेगी.
डेस्टिनेशन google.com है.

असल में, [स्ट्रिंग डालें].my_domain.com के लिए एक CNAME रिकॉर्ड होना चाहिए, जो googlehosted.com की ओर इशारा करता हो.

[my_domain.com] की जगह अपना असली डोमेन नेम डालना न भूलें.

CNAME रिकॉर्ड सही तरीके से बन जाने के बाद, मैं अपने डोमेन के लिए Google के कई ऐप्लिकेशन इस्तेमाल कर पाऊंगा/पाऊंगी."

ध्यान दें: अपना CNAME रिकॉर्ड देखना न भूलें.