डोमेन रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल मैनेज करना

अगर Google की सेवाओं के लिए साइन अप करते समय, Google से कोई डोमेन खरीदा जाता है, तो डोमेन का मालिकाना हक एक साल तक मान्य रहता है. इसके बाद, डोमेन का मालिकाना हक बनाए रखने के लिए, आपको डोमेन का रजिस्ट्रेशन रिन्यू करना होगा.

पहला चरण: अपने डोमेन के रजिस्ट्रार का पता लगाना

डोमेन के रजिस्ट्रेशन का रिन्यूअल मैनेज करने का तरीका, इस बात पर निर्भर करता है कि आपका डोमेन रजिस्ट्रार कौन है. अगर आपने Google Workspace या Cloud Identity सेट अप करते समय, किसी पार्टनर रजिस्ट्रार से अपना डोमेन खरीदा है, तो Google Admin console में अपने डोमेन के रजिस्ट्रार (होस्ट) का पता लगाया जा सकता है.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद खाता इसके बाद डोमेन इसके बाद डोमेन मैनेज करें पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास डोमेन की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. कार्रवाइयां कॉलम में, जानकारी देखें पर क्लिक करके, अपने डोमेन के रजिस्ट्रार का पता लगाया जा सकता है.
  3. अगर आपका रजिस्ट्रार Squarespace, Enom या DomainDiscount24.com है, तो Admin console में जाकर, रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल मैनेज करें.

अगर आपको अपने डोमेन के स्थिति कॉलम में, डोमेन रजिस्ट्रार की जानकारी नहीं दिखती है, तो इसका मतलब है कि आपने Google की सेवा के लिए साइन अप करते समय डोमेन नहीं खरीदा है. डोमेन का रिन्यूअल मैनेज करने के लिए, आपको अपने डोमेन रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाना होगा. अगर आपको डोमेन के रजिस्ट्रेशन के होस्ट का पता लगाने में मदद चाहिए, तो अपने डोमेन होस्ट की पहचान करना लेख पढ़ें.

दूसरा चरण: Admin console में जाकर, रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल मैनेज करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद बिलिंग इसके बाद सदस्यताएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. डोमेन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अपनी सदस्यता पर क्लिक करें. यहां आपको डोमेन के रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल का खर्च और समयसीमा खत्म होने/रिन्यू होने की तारीख दिखेगी.
  3. रिन्यूअल के विकल्प के बगल में, रिन्यूअल की सेटिंग बदलें पर क्लिक करें.
  4. कोई विकल्प चुनें:

    1. डोमेन के रिन्यू होने की असल तारीख से सात दिन पहले, उसे अपने-आप रिन्यू करने के लिए, मेरे कॉन्ट्रैक्ट को अपने-आप रिन्यू करें को चुनें. रिन्यूअल के लिए, पेमेंट के आपके मुख्य तरीके से अगले महीने की शुरुआत में शुल्क लिया जाता है. Google की आपकी सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहती हैं.
    2. डोमेन के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा खत्म होने की तारीख पर, उसे रिन्यू न करने और Google की आपकी सेवाएं निलंबित करने के लिए, मेरी सदस्यता रद्द करें को चुनें.

    अहम जानकारी: अगर आपको अपना डोमेन बनाए रखना है, तो निलंबन की तारीख से सात दिन पहले, मेरे कॉन्ट्रैक्ट को अपने-आप रिन्यू करें को चुनें.

  5. अगर आपको रिन्यूअल के लिए पेमेंट की जानकारी बदलनी है, तो क्रेडिट कार्ड की जानकारी अपडेट करना पर जाएं और दिए गए चरणों को पूरा करें.

Google Workspace में, डोमेन के अपने-आप रिन्यू होने की सुविधा बंद करने के बाद, उसे अपने खाते में वापस नहीं जोड़ा जा सकता. अगर आपको अपना डोमेन रिन्यू करना है, तो अपने डोमेन होस्ट से संपर्क करें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेरे डोमेन के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा कब खत्म होगी?

Admin console में, डोमेन के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा खत्म होने और रिन्यू होने की तारीख देखी जा सकती है. बिलिंग इसके बाद सदस्यताएं इसके बाद डोमेन का रजिस्ट्रेशन पर जाएं. प्लान का रिन्यूअल के बगल में, डोमेन के रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल की तारीख देखी जा सकती है.

क्या कई सालों के लिए एक साथ पेमेंट किया जा सकता है?

नहीं. कई सालों के लिए एक साथ पेमेंट नहीं किया जा सकता. साथ ही, डोमेन के सालाना रिन्यूअल की तारीख से पहले, उसे रिन्यू नहीं किया जा सकता. अगर आपका डोमेन अपने-आप रिन्यू होने की सेटिंग पर सेट है और पेमेंट का आपका तरीका मान्य है, तो हम आपके डोमेन को रिन्यू कर देंगे. साथ ही, Google की आपकी सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी.

क्या डोमेन की समयसीमा खत्म होने के बाद, उसे रिन्यू किया जा सकता है?

शायद. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके डोमेन के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा खत्म हुए कितना समय हुआ है. जिस डोमेन का रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया है उसे रिन्यू करना लेख पढ़ें.

क्या मेरे डोमेन को किसी दूसरे होस्ट पर ट्रांसफ़र किया जा सकता है?

हां. अपने डोमेन को किसी नए होस्ट पर ले जाने से, उसे Google Admin console के बाहर मैनेज किया जा सकता है. पक्का करें कि डोमेन की समयसीमा खत्म होने और रिन्यू होने की तारीख से पहले, ट्रांसफ़र की प्रोसेस पूरी हो जाए. तारीख देखने के लिए, Admin console में बिलिंग इसके बाद सदस्यताएं इसके बाद डोमेन का रजिस्ट्रेशन पर जाएं. इसके बाद, प्लान का रिन्यूअल के बगल में,डोमेन के रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल की तारीख देखी जा सकती है. डोमेन को ट्रांसफ़र करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace के पार्टनर होस्ट से अपना डोमेन ट्रांसफ़र करना लेख पढ़ें.

अगर मैंने गलती से अपना डोमेन रिन्यू कर दिया है, तो क्या मुझे रिफ़ंड मिल सकता है?

यह आपकी सदस्यता पर निर्भर करता है. अगर डोमेन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी आपकी सदस्यता, अपने-आप रिन्यू होने की सेटिंग पर सेट है और रिन्यू होने की तारीख बीत चुकी है, तो आपको पेमेंट का रिफ़ंड नहीं मिल सकता. हालांकि, अगर आपने समयसीमा खत्म होने की तारीख से सात दिन पहले, अपने-आप रिन्यू होने की सुविधा बंद कर दी है और हमने रिन्यूअल के लिए आपसे पहले ही शुल्क ले लिया है, तो हो सकता है कि आपको रिफ़ंड मिल जाए. रिफ़ंड पाने के लिए:

  1. रिन्यू होने की तारीख के सात दिनों के अंदर, डोमेन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अपनी सदस्यता रद्द करें. डोमेन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सदस्यता को कैसे रद्द किया जा सकता है? लेख पढ़ें.
  2. रिफ़ंड के अनुरोध के लिए, Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.

डोमेन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सदस्यता को कैसे रद्द किया जा सकता है?

दूसरे चरण पर जाएं

मुझे बिलिंग की सदस्यताओं में, डोमेन का रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं दिख रहा है?

अगर आपको Google Admin console में, बिलिंग की सदस्यताओं में डोमेन का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपने Google की सेवा के लिए साइन अप करते समय डोमेन नहीं खरीदा है. डोमेन को, डोमेन रजिस्ट्रार की साइट से मैनेज किया जाता है. डोमेन के रजिस्ट्रेशन के होस्ट की पहचान करने में मदद पाने के लिए, अपने डोमेन होस्ट की पहचान करना लेख पढ़ें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.