उपयोगकर्ताओं को उनके नए डोमेन पते के बारे में सूचना देना

अन्य डोमेन नेम जोड़ने के बाद, अपने उपयोगकर्ताओं को बताएं कि वे अपने नए ईमेल पते का इस्तेमाल कैसे करें. इस सूचना को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, [primary domain] और [domain alias] की जगह अपने डोमेन नेम डालें.


नमस्ते,

हमने अपने Google Workspace ईमेल में [domain alias] जोड़ा है. यह इस तरह से काम करता है:

  • आपके पास [primary domain] और [domain alias], दोनों के लिए एक ईमेल पता और मेल ग्रुप हैं.
  • सभी मैसेज, आपके [primary domain] के इनबॉक्स में पहुंचते हैं.
  • आपके पास [primary domain] या [domain alias] के किसी भी पते से मैसेज का जवाब देने का विकल्प होता है.
  • Google Calendar के न्योते और शेयर करने के न्योते, सिर्फ़ आपके [primary domain] के पते से भेजे जाते हैं.

[domain alias]के नए पते से मैसेज भेजने के लिए

  1. अपने कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. खाते और इंपोर्ट या खाते टैब पर क्लिक करें.
  4. "इस रूप में मेल भेजें" सेक्शन में, एक और ईमेल पता जोड़ें पर क्लिक करें.
  5. अपना नाम और [domain alias] पर मौजूद अपना नया पता डालें.
  6. अगला चरण पर क्लिक करें और पुष्टि करने के लिए दिए गए निर्देशों को अपनाएं.

Gmail में, आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि आपको किस पते से ईमेल भेजना है.

सलाह

  • Google Workspace खाते में साइन इन करने के लिए, [primary domain] पते का इस्तेमाल करें
  • आपके पास सिर्फ़ [primary domain] पते से दस्तावेज़ और फ़ाइलें बनाने का विकल्प होता है
  • लोग, आपके [primary domain] या [domain alias] पते के साथ फ़ाइलें शेयर कर सकते हैं