Google के ज़रिए रजिस्टर किए गए डोमेन से जुड़ी समस्याएं

Google Workspace या Google Cloud Identity के लिए साइन अप करते समय खरीदे गए डोमेन से जुड़ी समस्याएं ठीक करना.

एडमिन कंसोल में दिख रहा है कि मेरे डोमेन का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है

आईसीएएनएन (डोमेन रजिस्ट्रेशन से जुड़ा नियामक संगठन) के मुताबिक, नया डोमेन खरीदने के बाद आपको अपनी संपर्क जानकारी की पुष्टि करनी होती है. अपने डोमेन के रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करने का तरीका जानें.

डोमेन खरीदने या रिन्यू करने में कितना खर्च आता है?

कीमतें अलग-अलग होती हैं और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने डोमेन कहां से खरीदा है.

मेरे डोमेन के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा जल्द ही खत्म होने वाली है

आपके पास डोमेन रिन्यू करने के कुछ विकल्प हैं. जैसे, डोमेन को अपने-आप रिन्यू होने के लिए सेट किया जा सकता है. डोमेन रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल मैनेज करना लेख पढ़ें.

इसके अलावा, रिन्यूअल की तारीख से पहले पक्का करें कि आपका मुख्य पेमेंट का तरीका मान्य हो.

मेरे डोमेन की समयसीमा खत्म हो गई है

समयसीमा खत्म हो चुके डोमेन के रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करने के विकल्पों के बारे में जानें.