जब कोई व्यक्ति आपको ईमेल भेजता है, तो भेजने वाले का कंप्यूटर, आपके ईमेल डोमेन के MX रिकॉर्ड खोजता है. जैसे, @your-company.com. इससे यह पता लगाया जा सकता है कि उस ईमेल को कहां डिलीवर करना है. Google Workspace के लिए साइन अप करने के बाद, आपको अपने डोमेन के MX रिकॉर्ड अपडेट करने होंगे. इससे, ईमेल मैसेज Google के मेल सर्वर पर डिलीवर किए जा सकेंगे. इसके बाद, ये मैसेज आपके इनबॉक्स में पहुंचेंगे.
Google Workspace के MX रिकॉर्ड सेट अप करने के लिए, आपको ये चरण पूरे करने होंगे:
- अपने डोमेन रजिस्ट्रार के सिस्टम में, Google का MX रिकॉर्ड जोड़ना
- Google Admin console में Gmail चालू करना
पहला चरण: अपने डोमेन में Google का MX रिकॉर्ड जोड़ना
Google Workspace के MX रिकॉर्ड की वैल्यू smtp.google.com है. आपको यह रिकॉर्ड अपने डोमेन की सेटिंग में जोड़ना होगा, ताकि आपके डोमेन रजिस्ट्रार को पता हो कि आने वाले मेल को डिलीवर करने के लिए, Google को भेजना है.
डोमेन रजिस्ट्रार के लिए निर्देश
सामान्य अनुदेश
- उस वेबसाइट पर साइन इन करें जहां से आपने अपना डोमेन खरीदा है और उसे मैनेज करते हैं. यहां आपके डोमेन के MX रिकॉर्ड बदले जा सकते हैं.
- अपने डोमेन की डीएनएस सेटिंग पर जाएं. डीएनएस रिकॉर्ड, डोमेन मैनेजमेंट या नेम सर्वर मैनेजमेंट जैसे विकल्प खोजें.
MX रिकॉर्ड ढूंढें.
आपको पहले से ही कुछ MX रिकॉर्ड दिख सकते हैं. अन्य सभी MX रिकॉर्ड हटाएं. अगर आपने पुराने या गलत MX रिकॉर्ड रखे, तो हो सकता है कि आपका ईमेल ठीक से काम न करे.
नया MX रिकॉर्ड जोड़ें. इसके लिए, ये वैल्यू इस्तेमाल करें:
प्रकार MXनाम / होस्ट / अन्य नाम इसे खाली छोड़ें या @डालेंअगर किसी मौजूदा Google Workspace खाते में सबडोमेन जोड़ा जा रहा है, तो इस फ़ील्ड में सबडोमेन की वैल्यू डालें. (उदाहरण के लिए, support.your-company.com सबडोमेन के लिए, आपको
supportडालना होगा)TTL (टीटीएल) अपने डोमेन रजिस्ट्रार की डिफ़ॉल्ट वैल्यू का इस्तेमाल करें या 1डालेंप्राथमिकता 1मान / उत्तर / गंतव्य smtp.google.comअहम जानकारी: अपने डोमेन रजिस्ट्रार के पसंदीदा फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, कुछ डोमेन रजिस्ट्रार को आखिर में पीरियड (
smtp.google.com.) की ज़रूरत होती है. वहीं, Squarespace और Wix जैसे अन्य डोमेन रजिस्ट्रार के पास पहले से सेट किया गया एक विकल्प होता है. इसे बिना कुछ टाइप किए चुना जा सकता है.अपना नया MX रिकॉर्ड सेव करें.
बदलावों के लागू होने का इंतज़ार करें. नए MX रिकॉर्ड को पहचानने में 72 घंटे लग सकते हैं.
दूसरा चरण: Admin console में Gmail चालू करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
डोमेन
डोमेन मैनेज करें पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास डोमेन की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
उस डोमेन के लिए Gmail चालू करें पर क्लिक करें जिसे आपको अपडेट करना है. इसके बाद, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
ध्यान दें: नए MX रिकॉर्ड को पहचानने में 72 घंटे लग सकते हैं.
समस्या को हल करने के तरीके
- पक्का करें कि आपके डोमेन के मालिकाना हक की पुष्टि हो गई हो: Gmail सेट अप करने से पहले, आपको अपने डोमेन या सबडोमेन के मालिकाना हक की पुष्टि करनी होगी.
- अपनी एंट्री की दोबारा जांच करें: पक्का करें कि आपने अपने डोमेन रजिस्ट्रार के पसंदीदा फ़ॉर्मैट के हिसाब से, सब कुछ सही तरीके से टाइप किया हो. उदाहरण के लिए, कुछ डोमेन रजिस्ट्रार को आखिर में पीरियड (
smtp.google.com.) की ज़रूरत होती है. वहीं, अन्य डोमेन रजिस्ट्रार, प्राथमिकता और गंतव्य को एक ही लाइन में शामिल करते हैं (1 smtp.google.com). - 72 घंटे इंतज़ार करें: MX रिकॉर्ड में किए गए बदलावों को इंटरनेट पर दिखने में कुछ समय लग सकता है.
- डाइग्नोस्टिक टूल चलाएं: Admin Toolbox Dig टूल का इस्तेमाल करके, यह देखा जा सकता है कि आपके डोमेन के लिए इंटरनेट पर पब्लिश किए गए MX रिकॉर्ड, इस लेख में दी गई वैल्यू से मेल खाते हैं या नहीं. नाम फ़ील्ड में, "www." के बिना अपना डोमेन नेम डालें. (your-company.com).
- अपने डोमेन रजिस्ट्रार की सहायता टीम से संपर्क करें: वे डीएनएस सेटिंग से जुड़ी किसी भी समस्या को हल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. अगर आपको नहीं पता कि किस रजिस्ट्रार से संपर्क करना है, तो अपने डोमेन रजिस्ट्रार की पहचान करने के तरीके के बारे में हमारी सलाह पढ़ें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हुए हैं.