Google Workspace के लिए MX रिकॉर्ड सेट अप करना

जब कोई व्यक्ति आपको ईमेल भेजता है, तो भेजने वाले का कंप्यूटर, आपके ईमेल डोमेन के MX रिकॉर्ड खोजता है. जैसे, @your-company.com. इससे यह पता लगाया जाता है कि उस ईमेल को कहां डिलीवर करना है. Google Workspace के लिए साइन अप करने के बाद, आपको अपने डोमेन के MX रिकॉर्ड अपडेट करने होंगे. इससे, ईमेल मैसेज Google के मेल सर्वर पर डिलीवर किए जा सकेंगे. इसके बाद, ये मैसेज आपके इनबॉक्स में पहुंचेंगे.

Google Workspace के MX रिकॉर्ड सेट अप करने के लिए, आपको ये चरण पूरे करने होंगे:

  1. अपने डोमेन रजिस्ट्रार के सिस्टम में, Google का MX रिकॉर्ड जोड़ना
  2. Google Admin console में Gmail चालू करना

पहला चरण: अपने डोमेन में Google का MX रिकॉर्ड जोड़ना

Google Workspace के MX रिकॉर्ड की वैल्यू smtp.google.com है. आपको यह रिकॉर्ड अपने डोमेन की सेटिंग में जोड़ना होगा, ताकि आपके डोमेन रजिस्ट्रार को पता हो कि आने वाले मेल को डिलीवर करने के लिए, Google को भेजना है.

डोमेन के लोकप्रिय रजिस्ट्रार के लिए निर्देश

सामान्य अनुदेश

  1. उस वेबसाइट पर साइन इन करें जहां से आपने अपना डोमेन खरीदा है और उसे मैनेज करते हैं. यहां आपके पास अपने डोमेन के MX रिकॉर्ड बदलने का विकल्प होता है.
  2. अपने डोमेन की डीएनएस सेटिंग पर जाएं. डीएनएस रिकॉर्ड, डोमेन मैनेजमेंट या नेम सर्वर मैनेजमेंट जैसे विकल्प खोजें.
  3. MX रिकॉर्ड ढूंढें.

    आपको पहले से ही कुछ MX रिकॉर्ड दिख सकते हैं. अन्य सभी MX रिकॉर्ड हटाएं. अगर आपने पुराने या गलत MX रिकॉर्ड रखे, तो हो सकता है कि आपका ईमेल ठीक से काम न करे.

  4. नया MX रिकॉर्ड जोड़ें. इसके लिए, इन वैल्यू का इस्तेमाल करें:

    प्रकार MX
    नाम / होस्‍ट / अन्‍य नाम इसे खाली छोड़ें या @ डालें

    अगर आपने मौजूदा Google Workspace खाते में कोई सबडोमेन जोड़ा है, तो इस फ़ील्ड में सबडोमेन की वैल्यू डालें. (उदाहरण के लिए, support.your-company.com सबडोमेन के लिए, आपको support डालना होगा)

    TTL (टीटीएल) अपने डोमेन रजिस्ट्रार की डिफ़ॉल्ट वैल्यू का इस्तेमाल करें या 1 डालें
    प्राथमिकता 1
    मान / उत्तर / गंतव्‍य smtp.google.com

    अहम जानकारी: अपने डोमेन रजिस्ट्रार के पसंदीदा फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, कुछ डोमेन रजिस्ट्रार को आखिर में पीरियड (smtp.google.com.) की ज़रूरत होती है. वहीं, Squarespace और Wix जैसे अन्य डोमेन रजिस्ट्रार के पास पहले से सेट किया गया एक विकल्प होता है. इसे चुनने के लिए, आपको कुछ भी टाइप करने की ज़रूरत नहीं होती.

  5. अपने नए MX रिकॉर्ड को सेव करें.

  6. बदलावों के लागू होने का इंतज़ार करें. नए MX रिकॉर्ड को पहचानने में 72 घंटे लग सकते हैं.

दूसरा चरण: Admin console में Gmail चालू करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद खाता इसके बाद डोमेन इसके बाद डोमेन मैनेज करें पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास डोमेन की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. उस डोमेन के लिए Gmail चालू करें पर क्लिक करें जिसे आपको अपडेट करना है. इसके बाद, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

    ध्यान दें: नए MX रिकॉर्ड को पहचानने में 72 घंटे लग सकते हैं.

समस्या को हल करने के तरीके


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.