Google Workspace को बिना किसी शुल्क के आज़माने के बारे में जानकारी

अगर आपने Android पर Gmail से Workspace के लिए साइन अप किया है, तो मुफ़्त में आज़माने की सुविधा के बारे में जानने के लिए, यहां जाएं.

अगर आपने Cloud Identity Premium के लिए साइन अप किया है, तो मुफ़्त में आज़माने की सुविधा के बारे में जानने के लिए, यहां जाएं.

Google Workspace के लिए साइन अप करने पर, आपको 14 दिनों के लिए मुफ़्त में आज़माने की सुविधा वाली सदस्यता मिलती है. इस दौरान, 10 उपयोगकर्ता Google Workspace की सुविधाओं को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इनमें वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग और ऑनलाइन स्टोरेज शामिल हैं.

मुफ़्त में आज़माने की सुविधा शुरू करना

Google Workspace का इस्तेमाल करने से पहले, आपको पेमेंट का तरीका सेट अप करना होगा. मुफ़्त में आज़माने की सुविधा खत्म होने तक, आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क नहीं लिया जाएगा. अगर भारत में, नेटबैंकिंग को पेमेंट के मुख्य तरीके के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आपको अपने खाते की पुष्टि करने के लिए, सेट अप के दौरान पहले से पेमेंट करना होगा. हम पहले से किए गए पेमेंट को आपके खाते में क्रेडिट के तौर पर जोड़ देते हैं.

मुफ़्त में आज़माने की सुविधा के दौरान

यह देखना कि मुफ़्त में आज़माने की सुविधा कब खत्म होगी

Google Admin console में जाकर, यह देखें कि मुफ़्त में आज़माने की सुविधा की अवधि में कितने दिन बचे हैं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद बिलिंग इसके बाद सदस्यताएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

Google Workspace की सदस्यता के बगल में, आपको यह दिखेगा कि पैसे चुकाकर इस्तेमाल की जाने वाली सेवा शुरू होने में कितने दिन बचे हैं.

10 से ज़्यादा उपयोगकर्ता जोड़ना

आप Google Workspace को मुफ़्त में आज़माने की अवधि में 10 उपयोगकर्ताओं को जोड़ सकते हैं. 10 से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए, आपको बिलिंग सेट अप करना होगी. जब आप 11वां उपयोगकर्ता जोड़ते हैं, तो आपको मुफ़्त में आज़माने की सुविधा को खत्म करने के लिए कहा जाता है. इसके बाद, सभी उपयोगकर्ताओं के लिए पैसे देकर ली गई सदस्यता शुरू हो जाती है.

ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने उपयोगकर्ताओं को मैनेज करना लेख पढ़ें.

वर्शन बदलना

अगर मुफ़्त में आज़माने की सुविधा के दौरान वर्शन बदला जाता है, तो बचे हुए दिन नई सदस्यता में जुड़ जाते हैं. उदाहरण के लिए, अगर मुफ़्त में आज़माने की सुविधा के 10वें दिन वर्शन बदला जाता है, तो मुफ़्त में आज़माने की सुविधा के बचे हुए चार दिन नई सदस्यता में जुड़ जाएंगे.

पैसे देकर सदस्यता लेना

अगर आपने पहले ही पेमेंट की जानकारी जोड़ दी है, तो आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है. मुफ़्त में आज़माने की सुविधा खत्म होने के बाद, पैसे देकर ली गई सदस्यता अपने-आप शुरू हो जाती है.

पेमेंट की जानकारी की पुष्टि करने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद बिलिंग इसके बाद पेमेंट खाते पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. अपनी सदस्यता के बगल में, पेमेंट के तरीके देखें पर क्लिक करें.

अगर मुफ़्त में आज़माने की सुविधा की अवधि खत्म हो जाती है और आपने बिलिंग सेट अप नहीं की है, तो आपका खाता निलंबित कर दिया जाएगा. अपने खाते को फिर से चालू करने के लिए, Google Workspace बिलिंग सेट अप करें.

मुफ़्त में आज़माने की सुविधा रद्द करना

मुफ़्त में आज़माने की सुविधा रद्द करना (ईमेल पते का इस्तेमाल करके साइन अप करने वाले लोगों के लिए)

अगर आपने कारोबार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी ईमेल पते से Google Workspace के लिए साइन अप किया है, तो मुफ़्त में आज़माने की सुविधा के दौरान सदस्यता रद्द करने के लिए, Google Workspace की सदस्यता रद्द करना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.

यह तरीका अपनाने के बाद, Google Workspace के लिए पैसे देकर ली गई सदस्यता को ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा.

Google Workspace की सदस्यता रद्द करने के बाद, उसी ईमेल पते से Google Workspace का नया खाता बनाया जा सकता है.

अगर आपने निजी Gmail पते से साइन अप किया है, तो Google Workspace की सदस्यता रद्द करना (Gmail खातों के लिए) लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.

मुफ़्त में आज़माने की सुविधा रद्द करना (साइन अप के दौरान डोमेन नहीं खरीदने वाले लोगों के लिए)

अगर मुफ़्त में आज़माने की सुविधा की अवधि खत्म हो जाती है और आपने बिलिंग सेट अप नहीं की है और अपने डोमेन की पुष्टि नहीं की है, तो आपका खाता मिटा दिया जाएगा. अगर कारोबार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ईमेल पते से Business वर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो डोमेन खरीदने या उसकी पुष्टि करने की ज़रूरत नहीं है.

अगर आपने बिलिंग सेट अप कर ली है, तो Google Workspace की सदस्यता रद्द करना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.

यह तरीका अपनाने के बाद, Google Workspace को ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा.

Google Workspace की सदस्यता रद्द करने के बाद, इस ईमेल पते या डोमेन से Google Workspace का नया खाता बनाया जा सकता है. हो सकता है कि आपको अपने डोमेन को नए खाते के लिए उपलब्ध होने में 24 घंटे तक इंतज़ार करना पड़े.

मुफ़्त में आज़माने की सुविधा रद्द करना (साइन अप के दौरान डोमेन खरीदने वाले लोगों के लिए)

अगर आपने Google Workspace के लिए साइन अप करते समय अपना डोमेन खरीदा है या एक साल के लिए मुफ़्त में मिलने वाला डोमेन चुना है, तो मुफ़्त में आज़माने की सुविधा खत्म होने के बाद भी, Admin console में जाकर अपने डोमेन को मैनेज किया जा सकता है.

पहला चरण: मुफ़्त में आज़माने की सुविधा रद्द करना

अगर मुफ़्त में आज़माने की सुविधा की अवधि खत्म हो जाती है और आपने बिलिंग सेट अप नहीं की है और अपने डोमेन की पुष्टि नहीं की है, तो आपका खाता अपने-आप मिटा दिया जाएगा.

अगर आपने बिलिंग सेट अप कर ली है, तो Google Workspace की सदस्यता रद्द करना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.

यह तरीका अपनाने के बाद, Google Workspace को ऐक्सेस नहीं किया जा सकेगा.

Google Workspace की सदस्यता रद्द करने के बाद, इस डोमेन से Google Workspace का नया खाता बनाया जा सकता है. हो सकता है कि आपको अपने डोमेन को नए खाते के लिए उपलब्ध होने में 24 घंटे तक इंतज़ार करना पड़े.

दूसरा चरण: अपने डोमेन को मैनेज करना

  1. Admin console में फिर से साइन इन करें.
  2. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद खाता इसके बाद डोमेन पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास डोमेन सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना ज़रूरी है.

  3. डोमेन मैनेज करें पर क्लिक करें.

तीसरा चरण: अपने डोमेन को ट्रांसफ़र करना (ज़रूरी नहीं)

अगर आपने Google Workspace के लिए साइन अप करते समय कोई नया डोमेन खरीदा है, तो उस डोमेन को अपने Google Workspace खाते से किसी दूसरे Google खाते में ट्रांसफ़र किया जा सकता है. डोमेन मैनेजमेंट शेयर करने के बारे में ज़्यादा जानें.

इसके अलावा, डोमेन खरीदने के 60 दिन बाद, उसे किसी दूसरे होस्ट पर ट्रांसफ़र किया जा सकता है. यह ICANN के नियमों के मुताबिक है. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने डोमेन को किसी दूसरे डोमेन होस्ट पर ट्रांसफ़र करना लेख पढ़ें.