एडमिन के तौर पर, आपके पास अपने संगठन के लोगो को Google Workspace की कुछ सेवाओं के पेजों पर जोड़ने का विकल्प होता है. जैसे, Gmail, Calendar, और Drive. यह लोगो, आपके खाते में जोड़े गए सभी डोमेन के लिए, हर उपयोगकर्ता की विंडो में सबसे ऊपर दिखता है.
लोगो की इमेज से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
- लोगो PNG या GIF फ़ॉर्मैट में होना चाहिए. ध्यान दें: GIF इमेज में ऐनिमेशन नहीं होता
- फ़ाइल का साइज़ 30 केबी से ज़्यादा नहीं होना चाहिए.
- आपकी सेवाओं के पेजों पर लोगो, 320 x 132 पिक्सल के साइज़ में दिखता है. इसलिए, हमारा सुझाव है कि आप 320 x 132 पिक्सल के साइज़ वाली इमेज अपलोड करें.
- अगर आपने इससे छोटी या बड़ी इमेज अपलोड की है, तो इमेज का साइज़ बदलकर 320 x 132 पिक्सल कर दिया जाएगा. अगर चौड़ाई-ऊंचाई का अनुपात मैच नहीं करता है, तो इमेज खराब हो जाएगी. उदाहरण के लिए, 132 x 132 पिक्सल की इमेज को 320 x 132 पिक्सल में बड़ा करने पर, वह धुंधली हो जाती है.
शुरू करने से पहले
- Google Workspace खाते के लिए, अपना लोगो अपलोड किया जा सकता है. उस खाते में मौजूद सभी इकाइयों और डोमेन में, उसी लोगो का इस्तेमाल किया जाता है.
- Safari ब्राउज़र का इस्तेमाल करने पर, अपने संगठन का लोगो अपलोड नहीं किया जा सकता. लोगो अपलोड करने के लिए, आपको Google Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल करना होगा.
- यह लोगो, सिर्फ़ आपके संगठन के उपयोगकर्ताओं को दिखता है.
- मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करने पर, लोगो नहीं दिखेगा. अगर आपको लोगो देखना है, तो इसके लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करें.
अपना लोगो अपलोड करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
खाते की सेटिंग
पसंदीदा सेटिंग पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास डोमेन की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- दिलचस्पी के मुताबिक अनुभव पैनल खोलने के लिए, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें.
- अपलोड करने के लिए फ़ाइल चुनें पर क्लिक करें और अपने कंप्यूटर पर मौजूद लोगो की इमेज चुनें. आपको अपने लोगो की झलक दिखेगी.
- सेव करें पर क्लिक करें. Google Workspace के पेजों पर, नया लोगो दिखने में चार दिन तक लग सकते हैं.
लोगो से जुड़ी नीतियां
हमारा सुझाव है कि लोगो बनाते समय, क्रिएटिव तरीके से सोचें. हालांकि, हमारी सेवा की शर्तों का पालन करने के लिए, इन बातों का ध्यान रखें:
- अपने पेज और लोगो में, "Powered by Google" शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- "Powered by Google" को छोड़कर, आपके लोगो में "Google", "Gmail" या Google के ट्रेडमार्क वाले अन्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
- अपने कस्टम लोगो में Google लोगो, Gmail लोगो या Google के किसी अन्य लोगो का इस्तेमाल न करें.
- गैर-कानूनी या कॉपीराइट वाली इमेज इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है.