उपयोगकर्ताओं को दिखने वाला संगठन का नाम बदलना

आपके पास संगठन का वह नाम बदलने का विकल्प होता है जो उपयोगकर्ताओं को उनकी सेवाओं में दिखता है. जैसे, फ़ाइलें शेयर करते समय. नाम बदलने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू  इसके बाद  खाता इसके बादखाते की सेटिंग इसके बादप्रोफ़ाइल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास डोमेन की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. नाम पर क्लिक करें और नया नाम डालें.
  3. सेव करें पर क्लिक करें.