Enterprise वर्शन

अनलिमिटेड उपयोगकर्ताओं के लिए प्रीमियम सुरक्षा और ऐडवांस कंट्रोल

Google Workspace, बड़े संगठनों के लिए कई समाधान उपलब्ध कराता है. इनमें स्टोरेज के अलग-अलग विकल्प, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की बेहतर सुविधाएं, और एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुरक्षा और अनुपालन शामिल हैं.

साइन अप करें

Google Sales की मदद से, Enterprise वर्शन खरीदे जा सकते हैं.

ज़्यादा जानें और शुरू करें

Enterprise वर्शन पर अपग्रेड करना

अगर आपके पास Google Workspace का Business वर्शन है, तो इसे Enterprise वर्शन में आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है.

अभी अपग्रेड करें अलग-अलग वर्शन की तुलना करें

Enterprise वर्शन में, अनलिमिटेड उपयोगकर्ताओं को जोड़ा जा सकता है. साथ ही, इसमें ये ऐडवांस सुविधाएं शामिल होती हैं:

एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुरक्षा

  • डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) की सुविधा का इस्तेमाल करके, Google Drive और Gmail की सुरक्षा को बेहतर बनाएं. क्रेडिट कार्ड या सोशल सिक्योरिटी नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी को स्कैन करें और उसे शेयर होने से रोकें. ज़्यादा जानें
  • सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों, सबसे सही तरीके वाले सुझावों, और सुरक्षा केंद्र की मदद से, अपने संगठन को सुरक्षित रखें. साथ ही, सुरक्षा से जुड़े मामलों को ठीक करें. ज़्यादा जानें
  • सिक्योरिटी सैंडबॉक्स का इस्तेमाल करके, वर्चुअल एनवायरमेंट में नुकसान पहुंचाने वाले अटैचमेंट का पता लगाने के लिए नियम सेट अप करें. ज़्यादा जानें
  • सुरक्षित एलडीएपी की मदद से, एलडीएपी पर आधारित अपने ऐप्लिकेशन और सेवाओं को Cloud Identity या Google Workspace से कनेक्ट करें. ज़्यादा जानें
  • ऐक्सेस ट्रांसपेरंसी (पारदर्शिता) की मदद से, Google के कर्मचारियों ने आपके डेटा से जुड़ी जो कार्रवाइयां की हैं उनके बारे में ज़्यादा जानकारी पाएं. ज़्यादा जानें
  • Apple Business Manager और Android Zero Touch का इस्तेमाल करके, कंपनी के मालिकाना हक वाले मोबाइल डिवाइसों को मैनेज करें. ज़्यादा जानें
  • Windows के लिए बेहतर डेस्कटॉप सुरक्षा का इस्तेमाल करें, ताकि Windows की सेटिंग को दूर से लागू किया जा सके और उपयोगकर्ताओं के डिवाइसों को मैनेज किया जा सके. ज़्यादा जानें
  • कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस की मदद से, Google Workspace और एसएएमएल ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस कंट्रोल की बेहतर नीतियां बनाएं. इसके लिए, उपयोगकर्ता की पहचान, डिवाइस की सुरक्षा की स्थिति, आईपी पता, और जगह की जानकारी जैसे एट्रिब्यूट को आधार बनाएं. ज़्यादा जानें
  • उपयोगकर्ताओं को रैंसमवेयर के संभावित हमलों के बारे में चेतावनी दें, ताकि उनकी सभी फ़ाइलें खराब न हों. हमलों का पता जल्दी चलने से, संभावित नुकसान को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही, फ़ाइल को आसानी से वापस पाया जा सकता है. ज़्यादा जानें

एआई की ऐडवांस सुविधाएं

  • Gmail, Google Docs, Meet वगैरह में Gemini के एआई असिस्टेंट के लिए, उपयोगकर्ताओं के ऐक्सेस को मैनेज करें. ज़्यादा जानें
  • एआई क्लासिफ़िकेशन का इस्तेमाल करके, Google Drive में मौजूद फ़ाइलों पर अपने-आप लेबल लगाएं. ज़्यादा जानें

Premium के एडमिन कंट्रोल

  • स्कैन की गई इमेज में गोपनीय डेटा की पहचान करने और इसके लीक होने के जोखिम को कम करने के लिए, टेक्स्ट के लिए इमेज स्कैन करें. ज़्यादा जानें
  • तीसरे पक्ष के किसी ऐसे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें जो ईमेल को संग्रहित करता हो, ताकि ज़रूरी ईमेल को सेव किया जा सके और उन्हें खोजा जा सके. ज़्यादा जानें
  • बेहतर और पसंद के मुताबिक बनाई गई क्वेरी का इस्तेमाल करके, BigQuery में Gmail लॉग का विश्लेषण करें. ज़्यादा जानें
  • ज़रूरत के मुताबिक नियम सेट करके, मोबाइल मैनेजमेंट के टास्क अपने-आप होने के लिए चालू करें. ये नियम तब ट्रिगर होते हैं, जब किसी संदिग्ध इवेंट का पता चलता है. ज़्यादा जानें
  • Cloud Identity Premium की मदद से, उपयोगकर्ता को प्रावधान करने की प्रक्रिया ऑटोमेट करें, ऐप्लिकेशन को अनुमति दें, और मोबाइल मैनेजमेंट के लिए नियम सेट करें. ज़्यादा जानें

एंटरप्राइज़-वाइड कोलैबरेशन

  • 500 लोगों के साथ एंटरप्राइज़-ग्रेड मीटिंग सेट अप करें और लाइव स्ट्रीम करें. ज़्यादा जानें
  • Drive में Google Meet सेशन रिकॉर्ड करना और उन्हें शेयर करना. ज़्यादा जानें
  • कनेक्टेड शीट की मदद से, अपनी स्प्रेडशीट में मौजूद डेटा का विश्लेषण करें, उसे विज़ुअलाइज़ करें, और शेयर करें. ज़्यादा जानें

इसमें यह भी शामिल है

  • बेहतर सहायता—इसमें स्टैंडर्ड सहायता के साथ-साथ, जल्दी जवाब पाने की सुविधा, 24/7 प्राथमिकता के आधार पर सहायता पाने की सुविधा, और प्रीमियम सहायता पाने की सुविधा मिलती है. इसके लिए, आपको अपग्रेड करना होगा. ज़्यादा जानें
  • AppSheet Core—इसकी मदद से, आपकी कंपनी का हर व्यक्ति बिना कोडिंग के ऐप्लिकेशन बना सकता है. ज़्यादा जानें