iOS डिवाइस से उपयोगकर्ता खातों को मैनेज करना

फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ सुपर एडमिन के लिए उपलब्ध है.

अगर आपके पास सुपर एडमिन का ऐक्सेस है, तो Apple iOS वाले अपने स्मार्टफ़ोन या टैबलेट से ज़रूरी टास्क पूरे करने के लिए, Google Admin ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ना और उन्हें खाते की जानकारी भेजना

आपके संगठन के लोग, Google की सेवाओं का इस्तेमाल तब तक नहीं कर सकते, जब तक हर उपयोगकर्ता को आपके Google Workspace खाते में न जोड़ दिया जाए.

आपके पास iOS डिवाइस पर, Google Contacts से भी उपयोगकर्ताओं को जोड़ने का विकल्प होता है.

नया उपयोगकर्ता जोड़ने के लिए:

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें. अभी सेट अप करें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो पर टैप करके, अपने सुपर एडमिन खाते पर जाएं.
  3. मेन्यू इसके बाद उपयोगकर्ता पर टैप करें.
  4. जोड़ें इसके बाद उपयोगकर्ता जोड़ें पर टैप करें.
  5. उपयोगकर्ता की जानकारी डालें.
  6. (ज़रूरी नहीं) उपयोगकर्ता का शुरुआती पासवर्ड सेट करें.

    डिफ़ॉल्ट रूप से, Google Admin ऐप्लिकेशन, नए उपयोगकर्ता के लिए एक अस्थाई पासवर्ड जनरेट करता है. पासवर्ड में वर्णों की संख्या, ज़रूरी संख्या से ज़्यादा होती है.

    • (ज़रूरी नहीं) शुरुआती पासवर्ड बदलने के लिए, पासवर्ड अपने-आप जनरेट करें को बंद करें. इसके बाद, दो बार नया पासवर्ड डालें.

      Google के लिए, पासवर्ड में कम से कम आठ वर्ण होने ज़रूरी हैं. मज़बूत पासवर्ड बनाने के बारे में सलाह पाने के लिए, पासवर्ड से जुड़ी सहायता लेख पढ़ें.

    • (ज़रूरी नहीं) उपयोगकर्ता को अगली बार साइन इन करने पर, अपना पासवर्ड बदलने के लिए कहें.

      डिफ़ॉल्ट रूप से, यह ज़रूरी शर्त चालू होती है.

  7. ज़्यादा जानकारी जोड़ने के लिए, ज़्यादा जानकारी जोड़ें पर टैप करें. यह जानकारी, Google Admin console और Gmail के संपर्कों में दिखती है.
  8. हो गया पर टैप करें.
  9. (ज़रूरी नहीं) नए उपयोगकर्ता को जानकारी भेजने के लिए, शेयर करें पर टैप करें.

उपयोगकर्ताओं को निलंबित करना

उपयोगकर्ता के खाते को निलंबित करके, आपके पास कुछ समय के लिए, अपने संगठन की Google सेवाओं के ऐक्सेस को ब्लॉक करने का विकल्प होता है. इससे उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल या डेटा नहीं मिटता. जैसे, दस्तावेज़, कैलेंडर इवेंट या ईमेल मैसेज. हालांकि, उपयोगकर्ता अब खाते में साइन इन नहीं कर पाएगा. साथ ही, उसे नए ईमेल या कैलेंडर के न्योते नहीं मिलेंगे.

एक या उससे ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को निलंबित करने के लिए:

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें. अभी सेट अप करें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो पर टैप करके, अपने सुपर एडमिन खाते पर जाएं.
  3. मेन्यू इसके बाद उपयोगकर्ता पर टैप करें.
  4. किसी उपयोगकर्ता को चुनने के लिए, उसकी इमेज (उपयोगकर्ता के नाम पर नहीं) पर टैप करें. एक से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को चुना जा सकता है.
  5. पुष्टि करने के लिए, निलंबित करें इसके बाद निलंबित करें पर टैप करें.

उपयोगकर्ता की जानकारी वाले पेज से, किसी एक उपयोगकर्ता को निलंबित करने के लिए:

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें. अभी सेट अप करें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो पर टैप करके, अपने सुपर एडमिन खाते पर जाएं.
  3. मेन्यू इसके बाद उपयोगकर्ता पर टैप करें.
  4. उपयोगकर्ता की जानकारी वाला पेज खोलने के लिए, उसके नाम पर टैप करें.
  5. पुष्टि करने के लिए, ज़्यादा इसके बाद निलंबित करें इसके बाद निलंबित करें पर टैप करें.

उपयोगकर्ताओं को हटाना

जब उपयोगकर्ता आपके संगठन छोड़ते हैं, तो उनके उपयोगकर्ता खाते मिटाए जा सकते हैं. किसी उपयोगकर्ता का खाता मिटाने पर, उसका Google Workspace डेटा मिट जाता है. इसमें उसके ईमेल मैसेज और कैलेंडर का डेटा भी शामिल है. साथ ही, वह आपके संगठन की Google Workspace सेवाओं को ऐक्सेस नहीं कर पाएगा. इसमें Drive में मौजूद उसकी फ़ाइलें भी शामिल हैं.

एक या उससे ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को मिटाने के लिए:

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें. अभी सेट अप करें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो पर टैप करके, अपने सुपर एडमिन खाते पर जाएं.
  3. मेन्यू इसके बाद उपयोगकर्ता पर टैप करें.
  4. किसी उपयोगकर्ता को चुनने के लिए, उसकी इमेज (उपयोगकर्ता के नाम पर नहीं) पर टैप करें. एक से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को चुना जा सकता है.
  5. पुष्टि करने के लिए, मिटाएं इसके बाद मिटाएं पर टैप करें.

उपयोगकर्ता की जानकारी वाले पेज से, किसी एक उपयोगकर्ता को मिटाने के लिए:

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें. अभी सेट अप करें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो पर टैप करके, अपने सुपर एडमिन खाते पर जाएं.
  3. मेन्यू इसके बाद उपयोगकर्ता पर टैप करें.
  4. उपयोगकर्ता की जानकारी वाला पेज खोलने के लिए, उसके नाम पर टैप करें.
  5. पुष्टि करने के लिए, ज़्यादा इसके बाद मिटाएं इसके बाद मिटाएं पर टैप करें.

किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड रीसेट करना

अगर कोई उपयोगकर्ता अपना पासवर्ड भूल जाता है या आपको लगता है कि उसका खाता हैक हो गया है, तो उसका पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है. अगर आपको अपना एडमिन पासवर्ड याद नहीं है, तो अपना एडमिन पासवर्ड रीसेट करें पर जाएं.

किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड रीसेट करने के लिए:

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें. अभी सेट अप करें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो पर टैप करके, अपने सुपर एडमिन खाते पर जाएं.
  3. मेन्यू इसके बाद उपयोगकर्ता पर टैप करें.
  4. किसी उपयोगकर्ता को चुनने के लिए, उसकी इमेज (उपयोगकर्ता के नाम पर नहीं) पर टैप करें.
  5. रीसेट करें पर टैप करें. डिफ़ॉल्ट रूप से, पासवर्ड अपने-आप जनरेट करें चालू होता है. इससे एक रैंडम पासवर्ड जनरेट होता है. अगर आपको पासवर्ड सेट करना है, तो इसे बंद करें. अगर आपको पासवर्ड सेट करना है, तो उसे डालें और पुष्टि करने के लिए दोबारा डालें.
  6. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको उपयोगकर्ता को अगली बार साइन इन करने पर, अपना पासवर्ड बदलने के लिए कहना है, तो अगली बार लॉगिन करने पर पासवर्ड बदलना ज़रूरी है को चालू करें.
  7. रीसेट करें पर टैप करें.

    अगर उपयोगकर्ता के लिए कोई दूसरा ईमेल पता उपलब्ध है, तो उसे उस ईमेल पते के ज़रिए, पासवर्ड बदलने की सूचना अपने-आप मिल जाती है. अगर कोई ईमेल पता उपलब्ध नहीं है, तो सूचना दें पर टैप करें. इससे उपयोगकर्ता को पासवर्ड बदलने की सूचना, Google Chat जैसे किसी दूसरे तरीके से मिलेगी.

निलंबित किए गए उपयोगकर्ता का खाता वापस लाना

एडमिन के तौर पर, आपके पास निलंबित किए गए उपयोगकर्ता खातों को वापस लाने का विकल्प होता है. ये खाते, इन वजहों से निलंबित किए गए हो सकते हैं:

  • आपने (या किसी दूसरे एडमिन ने) मैन्युअल तरीके से निलंबित किए हों, ताकि कुछ समय के लिए उनके ऐक्सेस को ब्लॉक किया जा सके
  • हमारे सिस्टम ने सुरक्षा से जुड़े जोखिम की वजह से, अपने-आप निलंबित किए हों
  • खाते की सीमाएं पार हो जाने की वजह से, Gmail से अपने-आप निलंबित किए गए हों

किसी खाते को वापस लाने के बाद, उपयोगकर्ता साइन इन करके अपनी सभी सेवाओं और डेटा को ऐक्सेस कर सकते हैं. उन्हें ईमेल, कैलेंडर के न्योते वगैरह मिलते हैं. जैसे, निलंबन से पहले मिलते थे.

निलंबित किए गए उपयोगकर्ता का खाता वापस लाने के लिए:

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें. अभी सेट अप करें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो पर टैप करके, अपने सुपर एडमिन खाते पर जाएं.
  3. मेन्यू इसके बाद उपयोगकर्ता पर टैप करें.
  4. सिर्फ़ निलंबित किए गए उपयोगकर्ताओं को दिखाने के लिए, सभी उपयोगकर्ता इसके बाद निलंबित पर टैप करें.
  5. निलंबित किए गए उपयोगकर्ता के नाम पर टैप करें.
  6. उपयोगकर्ता के खाते वाले पेज पर, ज़्यादा इसके बाद वापस लाएं इसके बाद वापस लाएं पर टैप करके, पुष्टि करें.

Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.