नई सेवाओं को डिफ़ॉल्ट रूप से चालू या बंद करना

Workspace for Education के ग्राहकों के लिए, यह सेटिंग सिर्फ़ नई अतिरिक्त सेवाओं के लॉन्च होने पर लागू होती है. यह तब लागू नहीं होती, जब रिलीज़ होने से पहले इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कोई प्रॉडक्ट या सेवा, अतिरिक्त सेवा बन जाती है.

एडमिन के तौर पर, जब Google आपकी Google Admin console में कोई नई मुख्य या अतिरिक्त सेवा जोड़ता है, तब आपके पास सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उस सेवा को अपने-आप चालू होने की सुविधा सेट करने का विकल्प होता है. इसके अलावा, आपके पास नई सेवाओं को शुरू में बंद रखने का विकल्प होता है. इसके बाद, यह तय किया जा सकता है कि उपयोगकर्ताओं के लिए इन्हें कब चालू करना है.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद खाता इसके बाद खाते की सेटिंग इसके बाद प्राथमिकताएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास डोमेन की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. रिलीज़ से जुड़ी सेटिंग सेक्शन में, नए प्रॉडक्ट पर क्लिक करें.
  3. इनमें से कोई विकल्प चुनें:
    • रिलीज़ होने पर डिफ़ॉल्ट रूप से चालू हो जाए—सभी उपयोगकर्ता, नए प्रॉडक्ट और अतिरिक्त सेवाओं को तुरंत ऐक्सेस कर सकते हैं. ध्यान दें: सेवा चालू होने के बाद, सेवा की स्थिति सेटिंग का इस्तेमाल करके, इसे संगठन की किसी इकाई या उपयोगकर्ताओं के ग्रुप के लिए किसी भी समय चालू या बंद किया जा सकता है.
    • रिलीज़ होने के बाद बंद हो—उपयोगकर्ता नए प्रॉडक्ट और अतिरिक्त सेवाओं का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे, जब आप उन्हें चालू करेंगे.
  4. सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.
बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर इससे कम समय लगता है. ज़्यादा जानें

ध्यान दें: फ़िलहाल, Google Workspace Essentials वर्शन में Google Workspace की सभी मुख्य सेवाएं शामिल नहीं हैं. साथ ही, यह भी ज़रूरी नहीं है कि आने वाले समय में नई सेवाएं इन वर्शन के साथ काम करें. Google Workspace Essentials के अलग-अलग वर्शन के बारे में ज़्यादा जानें.

रिलीज़ होने से पहले इस्तेमाल के लिए उपलब्ध किसी ऐप्लिकेशन को अतिरिक्त सेवा के तौर पर शामिल किए जाने पर

  • इनमें से किसी भी स्थिति में, उपयोगकर्ताओं के लिए यह सेवा अपने-आप चालू हो जाती है:
    • नए प्रॉडक्ट के लिए, रिलीज़ होने के बाद चालू हो सेटिंग चालू की गई हो (Admin Console > खाता > खाते की सेटिंग > प्राथमिकताएं).
    • सेवा की स्थिति, सभी के लिए चालू है पर सेट हो (Admin Console > ऐप्लिकेशन > Google की अतिरिक्त सेवाएं > रिलीज़ होने से पहले इस्तेमाल के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट या सेवाएं).
  • जब कोई ऐप्लिकेशन सेवा बन जाता है, तो उसे अपने-आप बंद होने के लिए, नए प्रॉडक्ट या सेवाओं की सेटिंग और सेवा की स्थिति की सेटिंग, दोनों को बंद करना होगा.
  • जब कोई सेवा Google की अतिरिक्त सेवा बन जाती है, तब Admin console में जाकर, सेवा की स्थिति से जुड़ी सेटिंग के ज़रिए उसका ऐक्सेस मैनेज किया जा सकता है.

प्री-रिलीज़ ऐक्सेस वाले ऐप्लिकेशन के बारे में जानें.