लॉगिन चैलेंज, सुरक्षा से जुड़े अतिरिक्त सवाल होते हैं. इनसे किसी खाते को बिना अनुमति के ऐक्सेस किए जाने से रोकने में मदद मिलती है. एडमिन के तौर पर, आपके पास कर्मचारी आईडी को अतिरिक्त सुरक्षा सवाल के तौर पर जोड़ने का विकल्प होता है. ऐसा तब किया जा सकता है, जब हमें लगता है कि बिना अनुमति वाला कोई व्यक्ति किसी उपयोगकर्ता के खाते को ऐक्सेस करने की कोशिश कर रहा है.
अहम जानकारी: Google कई बातों को ध्यान में रखकर यह तय करता है कि किसी उपयोगकर्ता को सुरक्षा से जुड़ा कौनसा अतिरिक्त सवाल पूछा जाना चाहिए. इसका मतलब है कि हम उपयोगकर्ताओं से हमेशा उनके कर्मचारी आईडी की पुष्टि करने के लिए नहीं कहेंगे. भले ही, आपने लॉगिन चैलेंज की सुविधा चालू की हो.
Google जिन लॉगिन चैलेंज का इस्तेमाल करता है उनके बारे में ज़्यादा जानने के लिए, लॉगिन चैलेंज की मदद से किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करना लेख पढ़ें.
शुरू करने से पहले
लॉगिन चैलेंज के तौर पर कर्मचारी आईडी का इस्तेमाल करने के लिए, आपको सबसे पहले यह पक्का करना होगा कि उपयोगकर्ता के कर्मचारी आईडी, उपयोगकर्ताओं के खाते के एट्रिब्यूट में सेव हों. ऐसा इन तरीकों से किया जा सकता है:
- Google Admin console में जाकर, सीधे तौर पर उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल में कर्मचारी आईडी अपडेट करें.
- Microsoft Active Directory या अपने डायरेक्ट्री सर्वर से, कर्मचारियों के आईडी को Google संगठन की इकाई में एक्सपोर्ट करने के लिए, Google Cloud Directory Sync का इस्तेमाल करें.
- कर्मचारी आईडी के साथ externalIds[].type:organization फ़ील्ड भरने के लिए, Admin SDK Directory API का इस्तेमाल करें.
- Google Admin console में, CSV फ़ाइल अपलोड करने की सुविधा का इस्तेमाल करें.
संगठनात्मक इकाई में कर्मचारी आईडी की जानकारी जोड़ने पर, अपने उपयोगकर्ताओं को बताएं कि वे अपना कर्मचारी आईडी कहाँ देख सकते हैं. साथ ही, उन्हें यह भी बताएं कि Google खाते में साइन इन करते समय उनसे यह आईडी माँगा जा सकता है. उन्हें यह भी बताएं कि उनके कर्मचारी आईडी का इस्तेमाल सिर्फ़ Google के आधिकारिक साइन-इन पेजों पर किया जाना चाहिए. अगर वे किसी दूसरे तरीके से अपनी पहचान की पुष्टि करना चाहते हैं, तो उन्हें खाता वापस पाने के लिए अपना फ़ोन नंबर या ईमेल पता अपडेट करना चाहिए.
ध्यान दें: अगर आपने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एसएसओ या दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा चालू की है, तो कर्मचारी आईडी से लॉगिन करने का चैलेंज नहीं दिखेगा.
लॉग इन करने के लिए कर्मचारी आईडी के ज़रिए पुष्टि करने की सुविधा चालू या बंद करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
पुष्टि
लॉगिन से जुड़ी चुनौतियां पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता की सुरक्षा को मैनेज करने से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- बाईं ओर, संगठन की वह इकाई चुनें जिसके लिए आपको लॉगिन चैलेंज सेट करना है. सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, संगठन की टॉप-लेवल इकाई को चुनें. शुरुआत में, किसी संगठन की इकाई में पैरंट की सेटिंग लागू होती हैं.
- मेरे उपयोगकर्ताओं के खाते ज़्यादा सुरक्षित रखने के लिए, कर्मचारी आईडी का इस्तेमाल करें बॉक्स को चुनें या उससे सही का निशान हटाएं. लॉग इन करने के लिए कर्मचारी आईडी के ज़रिए पुष्टि करने की सुविधा, डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है.
- अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको सेटिंग को पहले जैसा ही रखना है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर संगठन की इकाई का स्टेटस पहले से ही बदला गया है, तो कोई विकल्प चुनें:
- इनहेरिट करें—इससे पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस आ जाती है.
- सेव करें—इससे आपकी नई सेटिंग सेव हो जाती है. भले ही, पैरंट सेटिंग में बदलाव हो जाए.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.