किसी उपयोगकर्ता की डायरेक्ट्री प्रोफ़ाइल में जानकारी जोड़ना

डायरेक्ट्री एडमिन के तौर पर, आपके पास उपयोगकर्ताओं की प्रोफ़ाइल में फ़ोन नंबर, ईमेल पते, और डेस्क की जगह जैसी जानकारी जोड़ने का विकल्प होता है. Admin console में जाकर, उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइलों में अलग-अलग बदलाव किए जा सकते हैं. Google Workspace Admin SDK Directory API या Google Cloud Directory Sync की मदद से, उपयोगकर्ताओं की जानकारी में एक साथ कई बदलाव किए जा सकते हैं.

प्रोफ़ाइल में मौजूद बेहतर जानकारी से उपयोगकर्ताओं को एक-दूसरे से जुड़ने में मदद मिलती है

उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइलों में प्रोफ़ाइल की जानकारी जोड़ने पर, आपके संगठन के लोगों को यह जानकारी Google की कई सेवाओं में दिखती है:

  • व्यक्तिगत और ग्रुप के पते अपने-आप पूरे होने की सुविधा. यह सुविधा तब काम करती है, जब उपयोगकर्ता Gmail, Google Docs, और Drive जैसी Google की सेवाओं में पते डालते हैं.
  • Calendar, मीटिंग रूम के लिए स्मार्ट तरीके से सुझाव देता है. ये सुझाव, मीटिंग में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या और उनकी जगह की जानकारी के आधार पर दिए जाते हैं (इसके लिए, Calendar को सेट अप करना ज़रूरी है).
  • उपयोगकर्ताओं को Google की सेवाओं में प्रोफ़ाइल की जानकारी दिखती है. उदाहरण के लिए, जब लोग किसी व्यक्ति की प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर पॉइंट करते हैं या उस पर टैप करते हैं, तो उन्हें उस व्यक्ति की जानकारी वाला कार्ड दिखता है.

  • उपयोगकर्ताओं को संगठन के संबंध दिखते हैं. अगर किसी संगठन में सभी उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइलों के लिए मैनेजर का ईमेल पता जोड़ा जाता है, तो Google एक रिपोर्टिंग चेन जनरेट करता है. यह सुविधा, Android और iOS पर Google की सेवाओं के साथ-साथ सभी डिवाइसों पर Cloud Search में उपलब्ध है.

क्या-क्या अपडेट किया जा सकता है

आपके पास यह जानकारी जोड़ने, उसमें बदलाव करने या उसे मिटाने का विकल्प होता है:

उपयोगकर्ताओं को उनकी प्रोफ़ाइल सेटिंग में बदलाव करने की अनुमति भी दी जा सकती है. जैसे, नाम, फ़ोटो, और काम करने की जगह. ध्यान दें: Gmail का इस्तेमाल करने वाले लोग, अपना डिसप्ले नेम खुद बदल सकते हैं.

निर्देशिका प्रोफ़ाइल में जानकारी कैसे दिखती है

व्यक्ति की जानकारी देने वाला कार्ड

1. नाम
2. प्रोफ़ाइल फ़ोटो
3. ईमेल
4. फ़ोन नंबर
5. जॉब टाइटल / डिपार्टमेंट
6. डेस्क की जगह की जानकारी: बिल्डिंग, फ़्लोर, फ़्लोर का सेक्शन
7. लिंक

Gmail में Contacts साइडबार

1. नाम
2. जॉब टाइटल / डिपार्टमेंट
3. ईमेल
4. फ़ोन नंबर
5. डेस्क की जगह की जानकारी: बिल्डिंग, फ़्लोर, फ़्लोर का सेक्शन
6. मैनेजर का ईमेल पता
7. रिपोर्ट: रिपोर्ट के मैनेजर के ईमेल पते के आधार पर

किसी उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल अपडेट करना

यह तरीका, कुछ उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइलों को अपडेट करने का सबसे आसान तरीका है. अगर आपको कई प्रोफ़ाइलें अपडेट करनी हैं, तो एक साथ कई प्रोफ़ाइलें अपडेट करने के लिए, यहां दिए गए तरीकों में से किसी एक का इस्तेमाल करें.

इन चरणों को पूरा करने के लिए, आपके पास उपयोगकर्ता को मैनेज करने का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार के बिना, आपको इन चरणों को पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डाइरेक्ट्री इसके बादउपयोगकर्ता पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास यूज़र मैनेजमेंट का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार के बिना, आपको इन चरणों को पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.

  2. उपयोगकर्ता के खाते का पेज खोलें: उपयोगकर्ता के नाम पर क्लिक करें. इसके अलावा, सबसे ऊपर मौजूद खोज बॉक्स में उपयोगकर्ता का नाम डालें और उसके खाते का पेज खोलें. ज़्यादा विकल्पों के लिए, उपयोगकर्ता खाता ढूंढें पर जाएं. 

  3. उपयोगकर्ता के खाते वाले पेज पर, उपयोगकर्ता की जानकारी पर क्लिक करें.
  4. उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल की जानकारी में बदलाव करने के लिए, इनमें से किसी सेक्शन पर क्लिक करें:
    • संपर्क जानकारी—दूसरा ईमेल पता, फ़ोन नंबर, और घर या ऑफ़िस का पता
    • ईमेल उपनाम—डोमेन के अन्य ईमेल पते
    • कर्मचारी की जानकारी—आईडी, पद का नाम, कर्मचारी का टाइप, मैनेजर का ईमेल, विभाग, लागत केंद्र, बिल्डिंग आईडी, फ़्लोर का नाम, और फ़्लोर सेक्शन
    • कस्टम एट्रिब्यूट फ़ील्ड—अगर आपने या किसी अन्य एडमिन ने उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइलों के लिए कस्टम एट्रिब्यूट बनाए हैं, तो उनकी वैल्यू डालें या उनमें बदलाव करें.

      अहम जानकारी: किसी फ़ील्ड में जानकारी जोड़ने के बाद, आपको एक और फ़ील्ड दिखेगा. इससे आपको एक और एंट्री जोड़ने का विकल्प मिलेगा. किसी एंट्री की जानकारी देने के लिए, जैसे कि घर या ऑफ़िस, दाईं ओर मौजूद मेन्यू पर क्लिक करें. किसी एंट्री को मिटाने के लिए, दाईं ओर मौजूद हटाएं पर क्लिक करें.

  5. सबसे नीचे दाईं ओर, सेव करें पर क्लिक करें.
  6. (ज़रूरी नहीं) उपयोगकर्ता के खाते वाले पेज पर वापस जाने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर, ऊपर की ओर वाला ऐरो पर क्लिक करें.

ध्यान दें: बदलाव दिखने में 24 घंटे लग सकते हैं.

किसी स्प्रेडशीट से कई प्रोफ़ाइलें अपडेट करना

इस तरीके से, एक साथ कई प्रोफ़ाइलों को अपडेट किया जा सकता है. इसके लिए, प्रोग्रामिंग या Google Cloud डायरेक्ट्री सिंक की ज़रूरत नहीं होती.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डाइरेक्ट्री इसके बादउपयोगकर्ता पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास यूज़र मैनेजमेंट का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार के बिना, आपको इन चरणों को पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.

  2. पेज पर सबसे ऊपर, उपयोगकर्ताओं की जानकारी को एक साथ अपडेट करें पर क्लिक करें.
  3. मौजूदा उपयोगकर्ताओं का डेटा, CSV (कॉमा लगाकर अलग की गई वैल्यू) फ़ाइल में डाउनलोड करें.
  4. CSV फ़ाइल को किसी स्प्रेडशीट ऐप्लिकेशन में खोलें, जैसे कि Google Sheets या Microsoft Excel.

    इस फ़ाइल में, हर प्रोफ़ाइल एट्रिब्यूट के लिए कॉलम होते हैं.

  5. उपयोगकर्ताओं की प्रोफ़ाइल की जानकारी अपडेट करें या भरें. अगर आपको कोई एट्रिब्यूट नहीं दिखाना है, तो कॉलम को खाली छोड़ दें.

    अहम जानकारी: किसी उपयोगकर्ता के लिए एक से ज़्यादा फ़ोन नंबर या पते जोड़ने के लिए, कॉलम में वैल्यू डालें और उन्हें कॉमा से अलग करें.

  6. CSV फ़ाइल को CSV फ़ाइल टाइप के तौर पर सेव करें.
  7. फ़ाइल अपलोड करने के लिए, अपलोड करें पर क्लिक करें.

    दिशा-निर्देशों और सुझावों के लिए, एक साथ कई उपयोगकर्ताओं को जोड़ना पर जाएं.

ध्यान दें: बदलाव दिखने में 24 घंटे लग सकते हैं.

उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइलों को अपडेट करने के अन्य तरीकों के बारे में जानने के लिए, यहां जाएं:


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.