अगर आपको Calendar Interop से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं, तो उन्हें हल करने के लिए यह तरीका अपनाएं.
| समस्या | समस्या के बारे में जानकारी और उसे ठीक करने का तरीका |
|---|---|
| Google Workspace उपयोगकर्ता की उपलब्धता की जांच करते समय, Microsoft Exchange या Exchange Online (Microsoft 365) के उपयोगकर्ताओं को गड़बड़ी का मैसेज मिलता है. इसमें कहा जाता है कि उपयोगकर्ता नहीं मिला. Google Workspace के अन्य उपयोगकर्ता खाते ठीक से काम कर रहे हों | पक्का करें कि Exchange या Exchange Online एनवायरमेंट में Google Workspace उपयोगकर्ता के लिए बनाए गए कस्टम संपर्क के लिए, ईमेल चालू हो. |
| Google Workspace के उपयोगकर्ता, Exchange के कुछ उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता देख सकते हैं, लेकिन सभी की नहीं |
Calendar Interop के लिए ज़रूरी है कि Google के उपयोगकर्ता, Exchange के ईमेल पतों का इस्तेमाल न करें. ये उपयोगकर्ता, Google Workspace डोमेन का हिस्सा होने चाहिए या उपभोक्ता खाते का इस्तेमाल करने वाले होने चाहिए. अगर कुछ खातों के लिए उपलब्धता (उपलब्ध/व्यस्त) की जानकारी देखने की सुविधा काम करती है और कुछ के लिए नहीं, तो ऐसा हो सकता है कि Google में कोई Exchange खाता हो. समस्या ठीक करने के लिए, ये कार्रवाइयां करके देखें:
|
| Exchange के उपयोगकर्ता, Google Workspace के उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता की जानकारी नहीं देख सकते | उपयोगकर्ता की उपलब्धता की खोज से जुड़े टेस्टर की मदद से टेस्ट करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, टेस्टर का इस्तेमाल करके उपलब्धता की जांच करना पर जाएं. इसके बाद, समस्या को हल करने के बारे में जानकारी पाने के लिए, गड़बड़ी का सारांश देखें. |
| Google Workspace के उपयोगकर्ता, Exchange के उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता नहीं देख सकते |
Exchange का इस्तेमाल करने वाले किसी व्यक्ति का ईमेल पता डालकर, उपयोगकर्ता की उपलब्धता की खोज से जुड़े टेस्टर की मदद से टेस्ट चलाएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, टेस्टर का इस्तेमाल करके उपलब्धता की जांच करना पर जाएं. समस्या हल करने से जुड़ी जानकारी के लिए, गड़बड़ी का सारांश देखें. अगर जांच में कोई गड़बड़ी नहीं दिखती है, तो Google Calendar के वेब इंटरफ़ेस में जाकर देखें कि कहीं गलत जानकारी तो नहीं दिख रही है. ये लक्षण दिख सकते हैं:
इन समस्याओं की सबसे आम वजह यह है कि Google Workspace के किसी उपयोगकर्ता ने Google Calendar सेवा चालू की है. देखें कि इस उपयोगकर्ता के लिए Google Calendar सेवा बंद हो. भले ही, यह उपयोगकर्ता किसी दूसरे Google Workspace खाते का हो. |
| इवेंट की जानकारी देने वाली सुविधा चालू है, लेकिन Exchange के उपयोगकर्ताओं को सिर्फ़ Google Workspace के उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता की जानकारी मिलती है |
पुष्टि करें कि आपके Google खाते के पास, ज़रूरी कैलेंडर और इवेंट की जानकारी को ऐक्सेस करने की अनुमति हो:
अगर आपको जानकारी नहीं दिख रही है, तो हो सकता है कि आपने Calendar Interop के लिए पुराने तरीके से पुष्टि करने की सुविधा सेट अप की हो. इससे सिर्फ़ उपलब्धता का डेटा ऐक्सेस किया जा सकता है. इस समस्या को ठीक करने के लिए, Exchange के क्रेडेंशियल फिर से जनरेट करें. इसके लिए, Exchange के उपयोगकर्ताओं को Calendar में उपलब्धता की जानकारी देखने की अनुमति देना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं. |
| इवेंट की जानकारी देने वाली सुविधा चालू है, लेकिन Google Calendar के उपयोगकर्ताओं को सिर्फ़ Exchange के उपयोगकर्ताओं की उपलब्धता की जानकारी मिलती है |
पुष्टि करें कि आपके Exchange role खाते या खातों के पास, ज़रूरी कैलेंडर और इवेंट की जानकारी ऐक्सेस करने की अनुमति हो:
|
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.