उपयोगकर्ता के लिए अपने-आप प्रावधान की सुविधा (ऑटो-प्रोविज़निंग) सेट की जा सकती है. इससे Google Workspace में उपयोगकर्ता खातों में किए गए बदलाव, तीसरे पक्ष के इस ऐप्लिकेशन के साथ अपने-आप सिंक हो जाएंगे.
उपयोगकर्ता के लिए अपने-आप प्रावधान की सुविधा, सिर्फ़ उन उपयोगकर्ताओं के लिए काम करती है जो सक्रिय हैं, निलंबित किए गए हैं या मिटा दिए गए हैं. यह सुविधा, संग्रहित किए गए उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं करती.
शुरू करने से पहले: इस ऐप्लिकेशन के लिए एसएसओ सेट अप करें
Adobe ऐप्लिकेशन के लिए, एपीआई ऐक्सेस टोकन पाएं
- अपने Adobe Admin Console में साइन इन करें.
- सेटिंग
पहचान में जाकर, अपने Google खाते से लिंक की गई डायरेक्ट्री पर क्लिक करें.
- लिंक की गई डायरेक्ट्री के सेटिंग पेज पर, सिंक करें टैब पर जाएं.
- सेटिंग पर जाएं पर क्लिक करें.
- सिंक करने की सेटिंग में बदलाव करें पेज पर, सिंक करने का सेटअप पर क्लिक करें.
- सिंक करने की सुविधा कॉन्फ़िगर करें पेज पर, सीक्रेट टोकन और एंडपॉइंट यूआरएल को कॉपी करके सेव करें.
Adobe ऐप्लिकेशन के लिए, अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
- Adobe ऐप्लिकेशन खोलें.
- अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन में, अपने-आप प्रावधान की सुविधा कॉन्फ़िगर करें पर क्लिक करें.
- Adobe से कॉपी किया गया एपीआई ऐक्सेस टोकन चिपकाएं.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- Adobe से कॉपी किया गया एंडपॉइंट यूआरएल डालें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- पक्का करें कि Adobe के सभी ज़रूरी एट्रिब्यूट (जिनके साथ * का निशान लगा है) को Google Cloud Directory के एट्रिब्यूट से मैप किया गया हो. लाइसेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए, Adobe यह भी सुझाव देता है कि संगठनात्मक इकाई का पाथ एट्रिब्यूट को इससे मैप किया जाए:
urn:ietf:params:scim:schemas:extension:Adobe:2.0:User.organizationalUnit
संगठनात्मक इकाइयों को, Adobe Admin Console में उपयोगकर्ता ग्रुप के तौर पर दिखाया जाता है. - जारी रखें पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) प्रावधान को खास ग्रुप तक सीमित करना:
- ग्रुप खोजें फ़ील्ड में, ग्रुप का पूरा नाम या उसका कुछ हिस्सा डालें.
उपलब्ध ग्रुप की सूची दिखती है. किसी ग्रुप को जोड़ने के लिए उसे चुनें. इसके बाद, खोज का नया फ़ील्ड खुलेगा. - ज़रूरत पड़ने पर, ज़्यादा ग्रुप जोड़ें और दायरा चुनें.
- जोड़े गए किसी ग्रुप को हटाने के लिए, उसके बगल में मौजूद
पर क्लिक करें.
- ग्रुप खोजें फ़ील्ड में, ग्रुप का पूरा नाम या उसका कुछ हिस्सा डालें.
- बदलाव करने के बाद, जारी रखें पर क्लिक करें.
- चुनें कि डी-प्रोविज़निंग की कार्रवाइयों को लागू होने में कितना समय लगना चाहिए. डी-प्रोविज़निंग की कार्रवाई को लागू होने में लगने वाला समय, 24 घंटे के अंदर या एक, सात या 30 दिनों के बाद सेट किया जा सकता है. इनमें से कम से कम एक विकल्प चुनें:
- जब किसी ऐप्लिकेशन को उपयोगकर्ता के लिए बंद किया जाता है, तो [दिनों की संख्या] के बाद उसके खाते को निलंबित करें.
- जब किसी उपयोगकर्ता को Google पर निलंबित किया जाता है, तो [दिनों की संख्या] के बाद उसके खाते को निलंबित करें.
- जब किसी उपयोगकर्ता को Google से मिटाया जाता है, तो [दिनों की संख्या] के बाद उसके खाते को निलंबित करें.
- पूरा करें पर क्लिक करें.
- अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन में, चालू करने वाले स्लाइडर पर क्लिक करें.
ध्यान दें: अगर किसी भी उपयोगकर्ता के लिए Adobe चालू नहीं है, तो चालू करने वाला स्लाइडर बंद रहता है. स्लाइडर को चालू करने के लिए, उपयोगकर्ता का ऐक्सेस पर क्लिक करें और ऐप्लिकेशन को चालू करें.
- पुष्टि करने वाले डायलॉग बॉक्स में, चालू करें पर क्लिक करें.
अपने-आप प्रावधान की सुविधा दिखाना
प्रावधान की सुविधा चालू होने के बाद, Google इस्तेमाल की जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर देता है. आपको इस्तेमाल की जानकारी, अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन में दिखेगी. जब तक प्रावधान की सुविधा चालू नहीं की जाती, तब तक इवेंट के नामों के बगल में कोई नंबर नहीं दिखेगा.
इवेंट के इन नामों से, पिछले 30 दिनों के इस्तेमाल की जानकारी मिलती है:
- उपयोगकर्ता बनाए गए
- उपयोगकर्ता निलंबित किए गए
- उपयोगकर्ताओं को मिटाया गया
- गड़बड़ी के मैसेज
ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ता के लिए अपने-आप प्रावधान की सुविधा की निगरानी करना लेख पढ़ें.
प्रावधान के दायरे में बदलाव करना
आपके पास, प्रावधान के दायरे को आपके बताए गए ग्रुप के सदस्यों तक सीमित करने का विकल्प होता है.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
- Adobe ऐप्लिकेशन खोलें.
- सेटिंग पेज खोलने के लिए, अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन पर क्लिक करें.
- प्रावधान का दायरा में जाकर, बदलाव करें पर क्लिक करें.
- ग्रुप खोजें फ़ील्ड में, ग्रुप का पूरा नाम या उसका कुछ हिस्सा डालें. उपलब्ध ग्रुप की सूची दिखती है.
- किसी ग्रुप को जोड़ने के लिए उसे चुनें. इसके बाद, खोज का नया फ़ील्ड खुलेगा.
- ज़रूरत पड़ने पर, ज़्यादा ग्रुप जोड़ें और दायरा चुनें.
- जोड़े गए किसी ग्रुप को हटाने के लिए, उसके बगल में मौजूद
पर क्लिक करें.
अगर किसी ग्रुप में, दूसरे डोमेन या संगठन से बाहर के उपयोगकर्ता शामिल हैं, तो उन उपयोगकर्ताओं के लिए प्रावधान की सुविधा काम नहीं करेगी.
- बदलाव करने के बाद, अपडेट करें पर क्लिक करें.
प्रावधान के दायरे में अगली बार बदलाव करने पर, जोड़े गए ग्रुप, प्रावधान का दायरा विंडो में दिखेंगे. अगर आपने कुछ संगठनात्मक इकाइयों के लिए Adobe ऐप्लिकेशन चालू किया है, तो प्रावधान का दायरा, जोड़े गए ग्रुप में शामिल उन उपयोगकर्ताओं तक सीमित रहेगा जो उन संगठनों के सदस्य भी हैं.
अपने-आप प्रावधान की सुविधा बंद करना
कॉन्फ़िगरेशन की सभी जानकारी को मिटाए बिना, Adobe ऐप्लिकेशन के लिए अपने-आप प्रावधान की सुविधा बंद करने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
- Adobe ऐप्लिकेशन खोलें.
- इनमें से कोई एक काम करें:
- अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन में, चालू करने वाले स्लाइडर पर क्लिक करें.
- सेटिंग पेज खोलने के लिए, अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन पर क्लिक करें. इसके बाद, स्टेटस
बंद करें पर क्लिक करें.
- पुष्टि करने वाले डायलॉग बॉक्स में, बंद करें पर क्लिक करें.
डी-प्रोविज़निंग की समयसीमा तय करना
यह तय करने के लिए कि डी-प्रोविज़निंग की कार्रवाइयों को लागू होने में कितना समय लगना चाहिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
- Adobe ऐप्लिकेशन खोलें.
- सेटिंग पेज खोलने के लिए, अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन पर क्लिक करें.
- डी-प्रोविज़निंग में जाकर, बदलाव करें पर क्लिक करें.
- चुनें कि डी-प्रोविज़निंग की कार्रवाइयों को लागू होने में कितना समय लगना चाहिए. डी-प्रोविज़निंग की कार्रवाई को लागू होने में लगने वाला समय, 24 घंटे के अंदर या एक, सात या 30 दिनों के बाद सेट किया जा सकता है. इनमें से कम से कम एक विकल्प चुनें:
- जब किसी ऐप्लिकेशन को उपयोगकर्ता के लिए बंद किया जाता है, तो [दिनों की संख्या] के बाद उसके खाते को निलंबित करें.
- जब किसी उपयोगकर्ता को Google पर निलंबित किया जाता है, तो [दिनों की संख्या] के बाद उसके खाते को निलंबित करें.
- जब किसी उपयोगकर्ता को Google से मिटाया जाता है, तो [दिनों की संख्या] के बाद उसके खाते को निलंबित करें.
- डी-प्रोविज़निंग के बदले गए कॉन्फ़िगरेशन को सेव करने के लिए, अपडेट करें पर क्लिक करें.
अपने-आप प्रावधान की सुविधा हटाना
Adobe ऐप्लिकेशन के लिए अपने-आप प्रावधान की सुविधा बंद करने और कॉन्फ़िगरेशन की सभी जानकारी हटाने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
- Adobe ऐप्लिकेशन खोलें.
- सेटिंग पेज खोलने के लिए, अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन पर क्लिक करें.
- कॉन्फ़िगरेशन मिटाएं में जाकर, मिटाएं पर क्लिक करें.
- अपने-आप प्रावधान की सुविधा बंद करने और कॉन्फ़िगरेशन की सभी जानकारी हटाने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.
Adobe के मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए, डी-प्रोविज़निंग की सुविधा काम नहीं करेगी.
अहम जानकारी: अगर अपने-आप प्रावधान की सुविधा काम करना बंद कर देती है और आपको ऐप्लिकेशन को फिर से अनुमति देनी पड़ती है
अगर Adobe के एडमिन का पासवर्ड बदल गया है, तो अपने-आप प्रावधान की सुविधा काम करना बंद कर देगी. ऐसे में, Adobe, दी गई मूल अनुमति को वापस ले लेता है. इसलिए, आपको अपने-आप प्रावधान की सुविधा के लिए फिर से अनुमति देनी होगी.
- Adobe से नया ऐक्सेस टोकन पाने के लिए, ऊपर दिए गए Adobe ऐप्लिकेशन के लिए, एपीआई ऐक्सेस टोकन पाएं लेख में बताया गया तरीका अपनाएं.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
इसके लिए, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन के पास विशेषाधिकार होना ज़रूरी है.
- Adobe ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
- सेटिंग पेज खोलने के लिए, अपने-आप प्रावधान की सुविधा सेक्शन पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन की अनुमति में जाकर, फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.
- Adobe का ऐक्सेस टोकन डालें. इसके बाद, फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.
अनुमति देने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको Admin console में, अपने-आप प्रावधान की सुविधा की सेटिंग वाले पेज पर वापस भेज दिया जाता है.
ध्यान दें: तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन, एडमिन का पासवर्ड बदलने के अलावा अन्य वजहों से भी अनुमति वापस ले सकता है. इन वजहों में, खाते का इस्तेमाल न करना शामिल हो सकता है. अनुमति वापस लिए जाने की स्थितियों के बारे में जानने के लिए, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन का दस्तावेज़ देखें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.