Workspace के मेहमान खातों से जुड़ी समस्याएं हल करना

मेहमान अपने खातों में साइन इन नहीं कर सकते

जब मेहमान अपने खातों में साइन इन करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें यह गड़बड़ी का मैसेज दिख सकता है: "इस खाते को इस नेटवर्क के अंदर साइन इन करने की अनुमति नहीं है".

अगर आपने उपयोगकर्ताओं को निजी खातों का ऐक्सेस ब्लॉक किया है, तो मेहमानों को साथ मिलकर काम करने से रोका जा सकता है. जैसे, निजी खाते या अन्य डोमेन से मैनेज किए जा रहे Google खाते.

भरोसेमंद डोमेन की अनुमति वाली सूची को अपडेट करके, यह पक्का किया जा सकता है कि मेहमानों के पास ऐक्सेस हो.

  • मेहमान खातों को लॉगिन करने की अनुमति देने के लिए, यह जोड़ें: *.guest.google
  • किसी खास डोमेन के साथ मिलकर काम करने की अनुमति देने के लिए, हर होस्ट के डोमेन को इस फ़ॉर्मैट में जोड़ें. "example.com" को उनके डोमेन से बदलें: example.com.guest.google
    • सबडोमेन शामिल करने के लिए, वाइल्डकार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.