एडमिन के तौर पर, Google Admin console में जाकर किसी उपयोगकर्ता का ईमेल पता बदला जा सकता है. ईमेल पता अपडेट करने के बाद, उपयोगकर्ता को अपने Google खाते में साइन इन करने के लिए, नए ईमेल पते का इस्तेमाल करना होगा.
ईमेल पता अपडेट करने के लिए, आपके पास ये दो विकल्प हैं:
- पहला विकल्प: उपयोगकर्ता नाम बदलना (पते का पहला हिस्सा, user@)
- दूसरा विकल्प: डोमेन नेम बदलना (पते का दूसरा हिस्सा, @yourcompany)
पहला विकल्प: उपयोगकर्ता नाम बदलना (पते का पहला हिस्सा, user@)
उपयोगकर्ता...
- अपने नए ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल पाने लगेगा
- नए पते से अपने खाते में साइन इन करेगा. पुराने ईमेल पते से साइन इन नहीं किया जा सकेगा
- अपने पुराने पते पर भेजे गए ईमेल पाने लगेगा. यह पता, ईमेल एलियास बन जाएगा
- पुराने पते से जुड़े ईमेल, फ़ाइलें, और डेटा ऐक्सेस करता रहेगा
- नए और पुराने (एलियास) ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल, उपयोगकर्ता के एक ही इनबॉक्स में डिलीवर होंगे
अहम जानकारी: किसी उपयोगकर्ता को अतिरिक्त पता देने के लिए, ईमेल एलियास जोड़ें.
यह तरीका अपनाएं
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता को मैनेज करने का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
उपयोगकर्ता सूची में, उपयोगकर्ता पर कर्सर ले जाएं और नीचे दिखाए गए तरीके से, दाईं ओर मौजूद उपयोगकर्ता का नाम बदलें पर क्लिक करें.
अगर सूची लंबी है, तो उपयोगकर्ता के खाते का पेज ढूंढने के लिए, सबसे ऊपर मौजूद खोज बार में टाइप करें. इसके बाद, उसके खाते के पेज पर बाईं ओर मौजूद, उपयोगकर्ता की जानकारी अपडेट करें पर क्लिक करें. मुझे तरीका दिखाएं
प्राइमरी ईमेल में, नया उपयोगकर्ता नाम डालें.
उपयोगकर्ता की जानकारी अपडेट करें पर क्लिक करें.
दूसरा विकल्प: डोमेन नेम बदलना (पते का दूसरा हिस्सा, @yourcompany)
उपयोगकर्ता...
- अपने नए ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल पाने लगेगा
- नए पते से अपने खाते में साइन इन करेगा. पुराने ईमेल पते से साइन इन नहीं किया जा सकेगा
- अपने पुराने पते पर भेजे गए ईमेल पाने लगेगा. यह पता, ईमेल एलियास बन जाएगा
- पुराने पते से जुड़े ईमेल, फ़ाइलें, और डेटा ऐक्सेस करता रहेगा
- नए और पुराने (एलियास) ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल, उपयोगकर्ता के एक ही इनबॉक्स में डिलीवर होंगे
अहम जानकारी: अगर आपको अपने सभी उपयोगकर्ताओं को नए डोमेन पर कोई पता देना है, तो इसके बजाय ये विकल्प देखें.
यह तरीका अपनाएं
शुरू करने से पहले: अपने Google Workspace खाते में, अपना कोई डोमेन जोड़ें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डाइरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता को मैनेज करने का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
उपयोगकर्ता सूची में, उपयोगकर्ता पर कर्सर ले जाएं और नीचे दिखाए गए तरीके से, दाईं ओर मौजूद उपयोगकर्ता का नाम बदलें पर क्लिक करें.
अगर सूची लंबी है, तो उपयोगकर्ता के खाते का पेज ढूंढने के लिए, सबसे ऊपर मौजूद खोज बार में टाइप करें. इसके बाद, उसके खाते के पेज पर बाईं ओर मौजूद, उपयोगकर्ता की जानकारी अपडेट करें पर क्लिक करें. मुझे तरीका दिखाएं
वह ईमेल डोमेन चुनें जिसमें आपको उपयोगकर्ता को ले जाना है. @ के बगल में, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें और कोई दूसरा डोमेन चुनें. ध्यान दें: Google Workspace में जोड़े गए प्राइमरी डोमेन या किसी दूसरे यानी सेकंडरी डोमेन ही इस ईमेल पते के लिए उपलब्ध होते हैं. gmail.com जैसे दूसरे डोमेन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
उपयोगकर्ता की जानकारी अपडेट करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: अगर उपयोगकर्ता का नया ईमेल पता, किसी मौजूदा Google खाते से मेल खाता है, तो हो सकता है कि उपयोगकर्ता का नाम बदलने से पहले, आपको इस समस्या को हल करने के लिए कहा जाए. मेल खाने वाले खातों के बारे में ज़्यादा जानें.
पुराने ईमेल पते को मैनेज करने का तरीका
हो सकता है कि दूसरे उपयोगकर्ता अब भी पुराने ईमेल पते पर मैसेज भेजें या उसके साथ फ़ाइलें शेयर करें. पुराने ईमेल पते को मैनेज करने के कुछ तरीके यहां दिए गए हैं:
- पुराने पते को कुछ समय के लिए ईमेल एलियास के तौर पर रखें. किसी उपयोगकर्ता का ईमेल पता बदलने पर, पुराना पता अपने-आप ईमेल एलियास बन जाता है. जब दूसरे लोग कोई ईमेल भेजते हैं, तो वे इनमें से किसी भी पते का इस्तेमाल कर सकते हैं. उपयोगकर्ता, Gmail में फ़िल्टर सेट अप करके, अपने पुराने पते पर भेजे गए मैसेज को टैग कर सकता है. इसके बाद, वह ऑटो-रिप्लाई सेट अप करके, लोगों को अपने नए पते के बारे में बता सकता है.
- कोई अस्थायी खाता बनाएं. इस विकल्प की मदद से, उपयोगकर्ता पुराने पते पर भेजे गए ईमेल मैनेज कर सकता है. पुराने ईमेल पते के लिए, कोई अस्थायी उपयोगकर्ता खाता बनाएं. इससे मैसेज, नए पते पर फ़ॉरवर्ड हो जाएंगे.
- पुराना ईमेल पता मिटाएं. इस विकल्प के तहत, पुराने पते पर भेजे गए ईमेल और न्योते, भेजने वाले व्यक्ति के खाते में वापस चले जाते हैं. साथ ही, उसे यह सूचना मिलती है कि उपयोगकर्ता का खाता मौजूद नहीं है.
ईमेल पता बदलने के बाद...
- उपयोगकर्ता को अब अपने Google खाते में साइन इन करने के लिए, नए ईमेल पते का इस्तेमाल करना होगा.
उपयोगकर्ता को पुराने ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल मिलते रहेंगे. यह पता, ईमेल एलियास बन जाता है.
ध्यान दें: अगर किसी उपयोगकर्ता के पास एलियास की ज़्यादा से ज़्यादा संख्या (30) है, तो उसका नाम नहीं बदला जा सकता. उपयोगकर्ता का नाम बदलने के लिए, आपको कोई ईमेल एलियास हटाना होगा.