LDAP सर्वर (जैसे, Microsoft Active Directory) में मौजूद डेटा को अपने संगठन के Google खाते के साथ अपने-आप सिंक करने के लिए, Google के किसी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
डेटा सिंक करने के विकल्प
|
|
|
|
|
कंपनी की इमारत में मिलने वाले समाधान का इस्तेमाल करनाGoogle Cloud डायरेक्ट्री सिंक (जीसीडीएस) को आपके सर्वर एनवायरमेंट में, ऑन-प्रिमाइसेस पर चलाया जाता है. GCDS का इस्तेमाल करके, अपने Google उपयोगकर्ताओं, ग्रुप, और शेयर किए गए संपर्कों को सिंक करें, ताकि वे आपके LDAP सर्वर में मौजूद जानकारी से मेल खाएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Cloud Directory Sync पर जाएं. |
|
|
|
|
|
क्लाउड सलूशन (बीटा वर्शन) का इस्तेमाल करनाडायरेक्ट्री सिंक, आपके LDAP उपयोगकर्ता और ग्रुप डेटा को Google Cloud डायरेक्ट्री के साथ सिंक करता है. सिंक करने की प्रोसेस क्लाउड में होती है. इसलिए, क्लाइंट या ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं होती. डायरेक्ट्री सिंक का इस्तेमाल करने के लिए, Google Cloud और आपके LDAP सर्वर के बीच कनेक्शन होना ज़रूरी है. आम तौर पर, यह कनेक्शन Cloud वीपीएन या Cloud इंटरकनेक्ट के ज़रिए होता है. डायरेक्ट्री सिंक की सुविधा, बीटा वर्शन में है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Directory Sync पर जाएं. |
|
|
|
क्या आपको स्कूल का डेटा इंपोर्ट करना है?
अपने एसआईएस से Classroom में, क्लास के छात्र-छात्राओं की सूचियां इंपोर्ट की जा सकती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, छात्र-छात्राओं की सूची को एसआईएस से इंपोर्ट करने की सुविधा का इस्तेमाल शुरू करना लेख पढ़ें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.