समस्या हल करने के लिए लॉग का इस्तेमाल करना

कभी-कभी, आपको पासवर्ड सिंक के लॉग में ऐसी लाइनें दिखेंगी जो गड़बड़ियों जैसी लग सकती हैं. हालांकि, अक्सर इनसे सिंक या सेटअप में किसी समस्या का पता नहीं चलता. समस्या हल करने के लिए, यहां दी गई जानकारी का इस्तेमाल करें.

लॉग ऐनालाइज़र का इस्तेमाल करना

अपने ट्रेस लॉग, Google Admin टूलबॉक्स के लॉग ऐनालाइज़र को सबमिट करें. ज़्यादातर समस्याओं की पहचान, लॉग सबमिट करने के कुछ ही मिनटों में की जा सकती है.

ट्रेस लॉग फ़ाइलें कहां मिलेंगी, इस बारे में जानकारी पाएं.

पासवर्ड सिंक के लॉग

ट्रेस फ़ाइल के लॉग कहां सेव होते हैं?

पासवर्ड सिंक के ट्रेस लॉग, आपके कंप्यूटर पर इस जगह पर सेव होते हैं: C:\Windows\ServiceProfiles\NetworkService\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\password_sync_service

ट्रेस लॉग फ़ाइल का उदाहरण देखने के लिए, नीचे दिए गए लॉग देखें.

अन्य लॉग और कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें कहां सेव होती हैं?

पासवर्ड सिंक के लॉग और समस्या हल करने से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने के लिए, पासवर्ड सिंक के सहायता टूल (Google का ओपन-सोर्स टूल) का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस टूल से, आपके सभी डोमेन कंट्रोलर से जानकारी इकट्ठा की जा सकती है.

कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें और लॉग ढूंढना

कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइल

  • फ़ाइल की जगह:

    C:\ProgramData\Google\Google Apps Password Sync\config.xml

  • फ़ाइल का क्या करें:

    अपनी सेटिंग की जांच करने के लिए, इस फ़ाइल की समीक्षा करें.

सेवा लॉग

  • फ़ाइल की जगह:

    C:\Windows\ServiceProfiles\NetworkService\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\password_sync_service

  • फ़ाइल का क्या करें:

    अगर पासवर्ड सिंक को सेट अप कर लिया गया है, लेकिन आपके सभी या कुछ उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड सिंक नहीं हो रहे हैं, तो इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.

    ट्रेस लॉग फ़ाइल का उदाहरण देखने के लिए, नीचे दिए गए लॉग देखें.

सेवा की अनुमति के लॉग

  • फ़ाइल की जगह:

    C:\Windows\ServiceProfiles\NetworkService\AppData\Local\Google\Identity

  • फ़ाइल का क्या करें:

    अगर पासवर्ड सिंक की सेवा के लॉग में, गड़बड़ी कोड 0x6, 0x203, 0x4 या 0x102 के साथ "Authentication failed" गड़बड़ियां दिखती हैं, तो इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.

    अनुमति के लॉग फ़ाइल का उदाहरण देखने के लिए, नीचे दिए गए लॉग देखें.

कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस के लॉग

  • फ़ाइल की जगह:

    C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\Password Sync

    C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\GoogleAppsPasswordSync (अगर आपके पास वर्शन 1.6 या इससे पहले का वर्शन है)

  • फ़ाइल का क्या करें:

    कॉन्फ़िगरेशन के दौरान समस्याएं आने पर, इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.

    ट्रेस लॉग फ़ाइल का उदाहरण देखने के लिए, नीचे दिए गए लॉग देखें.

कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस की अनुमति के लॉग

  • फ़ाइल की जगह:

    C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Google\Identity

  • फ़ाइल का क्या करें:

    कॉन्फ़िगरेशन के दौरान, Google की अनुमति से जुड़ी समस्याएं आने पर, इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.

DLL लॉग

  • फ़ाइल की जगह:

    C:\Windows\System32\config\systemprofile\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\lsass

  • फ़ाइल का क्या करें:

    अगर सेवा लॉग में, पासवर्ड बदलने की कोशिशों के बारे में कोई जानकारी नहीं दिखती है (न तो सफलता की रिपोर्ट और न ही समस्या की रिपोर्ट), तो इन फ़ाइलों की समीक्षा करें.

कमांड लाइन इंस्टॉलर के लॉग

  • फ़ाइल की जगह:

    C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Google\Google Apps Password Sync\Tracing\MsiExec

  • फ़ाइल का क्या करें:

    पासवर्ड सिंक को कमांड लाइन से इंस्टॉल करने के दौरान समस्याएं आने पर, इंस्टॉलर के लॉग और msi_log.txt फ़ाइल (या पैरामीटर /l*vx को दी गई फ़ाइल का नाम) की समीक्षा करें.

क्रैश रिपोर्ट के लॉग

  • फ़ाइल की जगह:

    अगर पासवर्ड सिंक के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) का कॉन्फ़िगरेशन टूल क्रैश हो जाता है, तो लॉग यहां मिलेंगे:
    C:\Users\your-user-name\AppData\Local\Temp

    अगर पासवर्ड सिंक की सेवा क्रैश हो जाती है, तो लॉग यहां मिलेंगे: C:\Windows\ServiceProfiles\NetworkService\AppData\Local\Temp

  • फ़ाइल का क्या करें:

    अगर एडमिन ने डिफ़ॉल्ट अस्थायी डायरेक्ट्री बदल दी है, तो इस जानकारी को पाने के लिए, अपनी अस्थायी डायरेक्ट्री की पहचान करने का तरीका देखें.

अपनी अस्थायी डायरेक्ट्री की पहचान करने का तरीका

अगर पासवर्ड सिंक का कॉन्फ़िगरेशन विज़र्ड क्रैश हो जाता है, तो:

  1. कमांड प्रॉम्प्ट (सीएमडी) खोलें
  2. यह डालें: echo %TEMP%

अगर पासवर्ड सिंक की सेवा क्रैश हो जाती है, तो:

  1. Microsoft के इस लेख से, PsExec प्रोग्राम की फ़ाइल डाउनलोड करें.
  2. कमांड प्रॉम्प्ट (सीएमडी) खोलें.
  3. उस डायरेक्ट्री पर जाएं जहां PsExec फ़ाइल डाउनलोड की गई थी.
  4. यह डालें: psexec.exe -i -s %SystemRoot%\system32\cmd.exe
  5. एक नई कमांड विंडो खुलती है. यह कमांड डालें: whoami.

    इसमें "nt authority\system" जैसा मैसेज दिखना चाहिए.

  6. echo %TEMP% डालें

लॉग की जांच करना

अगर आपको नेटवर्क से जुड़ी गड़बड़ियां (जैसे, नेटवर्क टाइम आउट, कनेक्शन अस्वीकार कर दिया गया वगैरह) या SSL/TLS से जुड़ी समस्याएं (जैसे, सुरक्षित कनेक्शन में समस्या) आती हैं, तो लॉग में वह आईपी पता दिखेगा जिससे टूल कनेक्ट करने की कोशिश कर रहा था. अगर सुरक्षित कनेक्शन में कोई समस्या है, तो लॉग में इसकी वजह दिखेगी. जैसे, सर्टिफ़िकेट के नाम में अंतर, सर्टिफ़िकेट की समयसीमा खत्म हो गई है, सीआरएल की जांच पूरी नहीं हो सकी वगैरह. साथ ही, सर्टिफ़िकेट की जानकारी भी दिखेगी. जैसे, Google का सर्टिफ़िकेट या एचटीटीपीएस की जांच करने वाली प्रॉक्सी. इससे, समस्या हल करने के लिए नेटवर्क कैप्चर करने की ज़रूरत काफ़ी हद तक कम हो जाएगी. यह मुख्य लॉग (Trace-*.log) और अनुमति के लॉग ("Identity" फ़ोल्डर में) दोनों पर लागू होता है.

अनुमति के लॉग का उदाहरण

[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(331)] TLS connection failure. See details below. [Status: 0x00010000. Status Info: 0x00000001]
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(340)] Certificate details:
---Validity--
Valid from: 2017-09-13 17:23:55 UTC
Valid until: 2017-12-06 17:10:00 UTC
---Subject---
US
California
Mountain View
Google Inc
*.googleapis.com
---Issuer----
US
Google Inc
Google Internet Authority G2
-------------
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(282)] WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_CERT_REV_FAILED: Certification revocation checking has been enabled, but the revocation check failed to verify whether a certificate has been revoked. The server used to check for revocation might be unreachable.
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(197)] Error from API WinHttpSendRequest with WinHTTP proxy. Will try direct (without proxy). Code: 0x00002f8f
[2022-09-21T03:59:46:ERROR:windows_http.cc(107)] Network connection destination details: 216.58.194.170:443 (sfo07s13-in-f170.1e100.net)

इस मामले में, मशीन की मौजूदा तारीख में साल को 2022 में बदल दिया गया था. इस वजह से, सर्टिफ़िकेट की समयसीमा खत्म हो गई थी. हर लॉग लाइन की शुरुआत में, मौजूदा तारीख देखी जा सकती है. साथ ही, सर्टिफ़िकेट की "Valid from" और "Valid until" तारीखें, मौजूदा तारीख से मेल नहीं खाती हैं. गड़बड़ी का फ़्लैग WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_CERT_REV_FAILED से पता चलता है कि सर्टिफ़िकेट के रद्द होने की जांच पूरी नहीं हो सकी.

आखिरी लॉग लाइन में, "Network connection destination details" के बाद, डेस्टिनेशन का आईपी पता और रिज़ॉल्व किया गया होस्टनेम भी देखा जा सकता है. यह 1e100.net address है. इसका मतलब है कि यह Google का पता है.

ट्रेस लॉग का उदाहरण

ध्यान दें: यह लॉग का उदाहरण, GWMMO से लिया गया है. GWMME, पासवर्ड सिंक या GWSMO में भी इसी तरह की ट्रेस लॉग एंट्री दिखेंगी. हालांकि, ऐसा तब होगा, जब इन प्रॉडक्ट में नेटवर्क/TLS से जुड़ी समस्याएं आएंगी.

2017-09-21T04:10:04.356-03:00 1a20 E:Network ClientMigration!WinHttp::HandleCallback @ 2025 ()> Secure connection failure. Status: 0x00010000. Info 0x00000009
2017-09-21T04:10:04.356-03:00 1a20 E:Network ClientMigration!WinHttp::HandleCallback @ 2030 ()> Failure details:
WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_CERT_REV_FAILED: Certification revocation checking has been enabled, but the revocation check failed to verify whether a certificate has been revoked. The server used to check for revocation might be unreachable.
WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_INVALID_CA: The function is unfamiliar with the Certificate Authority that generated the server's certificate.
Certificate details:
---Validity--
Valid from: 2016-09-20T04:08:45.000Z
Valid until: 2022-09-20T04:08:45.000Z
---Subject---
Created by http://www.fiddler2.com
DO_NOT_TRUST
*.google.com
---Issuer----
Created by http://www.fiddler2.com
DO_NOT_TRUST
DO_NOT_TRUST_FiddlerRoot
-------------
2017-09-21T04:10:04.356-03:00 1a20 E:Network ClientMigration!WinHttp::HandleCallback @ 2071 ()> Error result 5, hr = 0x80072f8f. Setting event 0000000000001638.
2017-09-21T04:10:04.356-03:00 1a20 E:Network ClientMigration!WinHttp::HandleCallback @ 2076 ()> Network connection destination details: 127.0.0.1:8888 (COMPUTERNAME)

इस मामले में, Fiddler इंस्टॉल किया गया था और इसे एचटीटीपीएस डिक्रिप्शन के लिए सेट किया गया था. इसका मतलब है कि यह अपना सर्टिफ़िकेट इस्तेमाल करता है. हालांकि, इसका सर्टिफ़िकेट, Windows के भरोसेमंद सर्टिफ़िकेट की सूची से हटा दिया गया था. इसलिए, इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता. ध्यान दें कि Fiddler एक प्रॉक्सी है. इसलिए, यह Google से नहीं, बल्कि 127.0.0.1 से कनेक्ट हो रहा था. गड़बड़ी के फ़्लैग में, WINHTTP_CALLBACK_STATUS_FLAG_INVALID_CA शामिल है. इसका मतलब है कि सिस्टम, सर्टिफ़िकेट अथॉरिटी (CA). पर भरोसा नहीं करता. इसके अलावा, ध्यान दें कि यह सर्टिफ़िकेट Google ने जारी नहीं किया है.

लॉग में दिखने वाली गड़बड़ियां

लॉग में सबसे ऊपर, Outlook के बारे में दिखने वाली गड़बड़ियां

अगर आपके पास पासवर्ड सिंक का पुराना वर्शन है, तो लॉग फ़ाइलों की शुरुआत में, Microsoft Outlook से जुड़ी गड़बड़ियां दिख सकती हैं. इससे पासवर्ड सिंक पर कोई असर नहीं पड़ता. इन गड़बड़ियों को अनदेखा किया जा सकता है. यहां Outlook की गड़बड़ियों वाले पासवर्ड सिंक के लॉग का उदाहरण दिया गया है:

2022-04-12T09:00:00.563+03:00 14cc E:Generic password_sync_service!GetOutlookExePath @ 24 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 17.
2022-04-12T09:00:00.578+03:00 14cc E:Generic password_sync_service!GetOutlookVersion @ 255 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 247.
2022-04-12T09:00:00.578+03:00 14cc E:Generic password_sync_service!GetOfficeRegistryBase @ 362 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 360.
2022-04-12T09:00:00.578+03:00 14cc E:Generic password_sync_service!ResourceStrings::GetOutlookLanguage @ 124 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 111.

पासवर्ड सिंक का लॉगिंग कॉम्पोनेंट, Outlook का वर्शन ढूंढने की कोशिश कर रहा है, ताकि इसे लॉग में रिपोर्ट किया जा सके. पासवर्ड सिंक के लिए Outlook की ज़रूरत नहीं होती. इसलिए, इन गड़बड़ियों को अनदेखा किया जा सकता है.

सेवा लॉग में, WinHTTP की चेतावनियां और गड़बड़ियां

WinHTTP (Microsoft Windows का वह कॉम्पोनेंट जिसका इस्तेमाल पासवर्ड सिंक, Google से कनेक्ट होने के लिए करता है) से जुड़ी कुछ गड़बड़ियां और चेतावनियां सामान्य होती हैं. जैसे:

2022-08-06T03:30:46.590-07:00 8d4 W:Network password_sync_service!LogPotentialProxyNetworkFailure @ 287 (user@example.com)> WinHttpGetProxyForUrl auto-detect failed with 0x80072f94. 0/(null). IsNetworkActive is 1, flags 1, IsNetworkActive GetLastError 0x80004005
2022-08-06T03:30:47.371-07:00 8d4 A:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncTask::RetrieveUser @ 210 (user@example.com)> retrieved user......
2022-08-06T03:30:47.374-07:00 8d4 A:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncTask::RetrieveUser @ 257 (user@example.com)> Successfully retrieved user
2022-08-06T03:30:47.374-07:00 8d4 A:PasswordSync password_sync_service!AppsLogin::AppsLogin @ 32 (user@example.com)> Created Apps login
2022-08-06T03:30:48.113-07:00 8d4 A:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncTask::UpdateUser @ 181 (user@example.com)> Successfully updated password
2022-08-06T03:30:48.113-07:00 8d4 W:Network password_sync_service!WinHttp::WaitForAsyncEvent @ 2088 (user@example.com)> Handle closed while waiting for CloseAllTrackedWinhttpHandles.
2022-08-06T03:30:48.113-07:00 8d4 E:Network password_sync_service!WinHttp::WaitForAsyncEvent @ 2089 (user@example.com)> Failed with 0x80072ef3, last successful line = 2062.
2022-08-06T03:30:48.113-07:00 8d4 E:Network password_sync_service!WinHttp::CloseAllTrackedWinhttpHandles @ 1766 (user@example.com)> Failed waiting for handle close, retry 0, hr = 80072ef3, 1 handles remaining

गड़बड़ियों और चेतावनियों से पता चलता है कि कुछ कार्रवाइयां, पासवर्ड सिंक के मुताबिक पूरी नहीं हुईं. हालांकि, लॉग में "Successfully updated password" रिपोर्ट किया गया है. इससे पता चलता है कि नेटवर्क से जुड़ी गड़बड़ियों और चेतावनियों को अनदेखा किया जा सकता है, क्योंकि पासवर्ड सही तरीके से सिंक हो गया था.

सेवा लॉग में, Active Directory से कुछ डेटा नहीं पढ़ा जा सका

लॉग में, आपको इस तरह की गड़बड़ियां दिख सकती हैं:

2022-04-25T14:24:54.052+03:00 fd0 A:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncService::RunSyncService @ 309 ()> Updating password for "COMP$"

2022-04-25T14:24:54.130+03:00 93c E:PasswordSync password_sync_service!LDAPConnector::QueryForTargetEmail @ 86 ()> Failed with 0x80005010, last successful line = 83.

2022-04-25T14:24:54.130+03:00 93c E:PasswordSync password_sync_service!PasswordSyncTask::DoWork @ 77 ()> Error while retrieving target email for COMP$

जिस इकाई का पासवर्ड अपडेट किया जा रहा है उसका नाम डॉलर के निशान ($) से खत्म होता है. इससे पता चलता है कि यह Active Directory में कंप्यूटर खाता है. कंप्यूटर खातों के ईमेल पते नहीं होते. इसलिए, पासवर्ड सिंक, ईमेल पता नहीं ढूंढ सका और पासवर्ड सिंक नहीं हुआ. ऐसा होना सामान्य है, क्योंकि Windows, कंप्यूटर खातों के पासवर्ड अपने-आप सेट करता है. इन्हें आपके Google खाते से सिंक करने की ज़रूरत नहीं होती.

कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस के लॉग में, डेटा लोड करने में गड़बड़ियां

पासवर्ड सिंक के कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस को पहली बार चलाने पर, आपको पासवर्ड सिंक के कॉन्फ़िगरेशन यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) के लॉग में ये गड़बड़ियां दिख सकती हैं. इन्हें "E:" लेबल से मार्क किया गया है:

2022-02-13T16:07:05.374+00:00 13e0 A:PasswordSync PasswordSync!PasswordSyncConfig::InitSyncConfig @ 334 ()> Loading config from C:\ProgramData\\Google\Google Apps Password Sync\config.xml
2022-02-13T16:07:05.374+00:00 13e0 E:PasswordSync PasswordSync!SyncConfig::Load @ 40 ()> Failed with 0x80070002, last successful line = 37.

ऐसा होना सामान्य है, क्योंकि कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस को पहली बार चलाया जा रहा है. इसलिए, कोई कॉन्फ़िगरेशन मौजूद नहीं है. हालांकि, अगर यह सेवा लॉग में दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपने पासवर्ड सिंक के लिए, ऐप्लिकेशन की सुलभता की सुविधा चालू की है. पासवर्ड सिंक को फिर से सेट अप करने से पहले, पक्का करें कि यह सुविधा बंद हो.

पासवर्ड सिंक से बनाई गई, Windows के इवेंट लॉग की सामान्य एंट्री

पासवर्ड सिंक, अहम इवेंट के लिए Windows के इवेंट लॉग में एंट्री जोड़ता है. इन्हें Event Viewer इसके बाद Applications and Services Logs इसके बाद Google में देखा जा सकता है. सभी इवेंट के सोर्स के तौर पर, "GoogleAppsPasswordSync" दिखता है. इन मैसेज को, पासवर्ड सिंक की लॉग फ़ाइलों में भी लिखा जाता है.

ध्यान दें: Windows के इवेंट लॉग की एंट्री, जानकारी देने के लिए होती हैं. इससे आसानी से निगरानी की जा सकती है. समस्या हल करने से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए, पासवर्ड सिंक की समस्याओं को हल करना पर जाएं.


अगर पासवर्ड सिंक नहीं हो पाता, क्योंकि यह उपयोगकर्ता नाम और ग्रुप के नाम की ज़रूरी शर्तों या पासवर्ड की ज़रूरी शर्तों को पूरा नहीं करता, तो:

Event ID: 258
Severity: Warning
Category: LSASS
Contents: An attempt to change the password for user "USERNAME" was made. However, the new password contains unsupported characters. The password can not be updated on the Google Account, and will be out of sync with Active Directory.

अगर उपयोगकर्ता अपना पासवर्ड बदलते समय, पासवर्ड सिंक की सेवा बंद हो जाती है, तो:

Event ID: 259
Severity: Error
Category: LSASS
Contents: An error occurred while trying to communicate with the Password Sync Service; the password update request for account "USERNAME" could not be processed.

Status = 0 (0x00000000).

Please make sure the service is running.

अगर किसी उपयोगकर्ता के पासवर्ड को हैश करते समय कोई गड़बड़ी होती है, तो:

Event ID: 260
Severity: Error
Category: LSASS
Contents: An error occurred while hashing the password for account "USERNAME".

Status = 0 (0x00000000).

अगर कोई उपयोगकर्ता 200 से ज़्यादा वर्णों का पासवर्ड सेट करता है, तो उसे छोटा कर दिया जाता है. Active Directory में उपयोगकर्ता की ओर से सेट किया गया पासवर्ड, पहले जैसा ही रहता है. हालांकि, यह Google खाते के साथ सिंक नहीं होगा:

Event ID: 261
Severity: Warning
Category: LSASS
Contents: Password for account "USERNAME" being trucated to to the first 200 characters.

पासवर्ड सिंक की सेवा शुरू होने पर:

Event ID: 512
Severity: Informational
Category: Service
Contents: Password Sync service starting.

पासवर्ड सिंक की सेवा बंद होने पर:

Event ID: 513
Severity: Informational
Category: Service
Contents: Password Sync service shut down.

Status = 0 (0x00000000)

जब Active Directory के किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड, Google खाते के साथ सही तरीके से सिंक हो जाता है, तो:

Event ID: 514
Severity: Success
Category: Service
Contents: The password change for Active Directory user "USERNAME" was synchronized to Google Account "username@example.com" successfully.

Status = 0 (0x00000000)

अगर पासवर्ड सिंक को पासवर्ड बदलने की सूचना मिलती है और उसे Active Directory का कोई उपयोगकर्ता नहीं मिलता, तो:

Event ID: 768
Severity: Error
Category: LDAP Connector
Contents: The account "USERNAME" was not found on Active Directory.

LDAP Connector status = 20498 (0x00005012).

ध्यान दें: ज़्यादा जानकारी के लिए, गड़बड़ी कोड 0x00005012 पर जाएं.


अगर Active Directory का कोई ऐसा उपयोगकर्ता अपना पासवर्ड बदलता है जिसके लिए ईमेल एट्रिब्यूट सेट नहीं है, तो:

Event ID: 769
Severity: Warning
Category: LDAP Connector
Contents: The account "USERNAME" seems not to have an Email attribute set; its password will not get synchronized to Google.

LDAP Connector status = -2147463152 (0x80005010).

ध्यान दें: ज़्यादा जानकारी के लिए, गड़बड़ी कोड 0x80005010 पर जाएं.


अगर Active Directory से क्वेरी करते समय, अनचाही गड़बड़ियां होती हैं, तो:

Event ID: 770
Severity: Error
Category: LDAP Connector
Contents: An unexpected error occurred while querying Active Directory.

LDAP Connector status = -2147467259 (0x80004005).

System Message: Unspecified failure

अगर पासवर्ड सिंक करने की कोशिश करते समय, एपीआई का अनुरोध पूरा नहीं होता है, तो:

Event ID: 1024
Severity: Error
Category: Google Connector
Contents: An API call to the Google server returned an unexpected response while updating the password for account "username@example.com" during the 'PasswordSyncTask::PutUser' step; all retries have been exhausted.

Details:
-   Host: apps-apis.google.com
-   Auth Result = 0 (0x00000000)
-   GDataStatus = 7 (0x00000007) GDSTATUS_BAD_REQUEST
-   hResult 1 = -2147217401 (0x80041007)
-   hResult 2 = 0 (0x00000000)

ध्यान दें: इवेंट की जानकारी में, अलग-अलग स्टेटस और नतीजों के कोड शामिल हो सकते हैं. साथ ही, गड़बड़ी की वजह की सटीक पहचान करने के लिए, पासवर्ड सिंक की लॉग फ़ाइलों की ज़्यादा जांच करनी पड़ सकती है.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.