यह लेख, एडमिन के लिए है. उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कार्रवाइयों के बारे में जानने के लिए, कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन और आपका Google खाता पर जाएं.
कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन, OAuth जैसे नए सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल नहीं करते हैं. इससे खातों और डिवाइसों के साथ छेड़छाड़ होने का खतरा बढ़ जाता है.
ऐसे ऐप्लिकेशन जो नए सुरक्षा स्टैंडर्ड के साथ काम नहीं करते हैं, उनके कुछ उदाहरण यहां दिए गए हैं:
- iOS और Apple OS X के पुराने वर्शन पर, ईमेल, संपर्क, और कैलेंडर सिंक करने वाले नेटिव ऐप्लिकेशन
- कंप्यूटर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ मेल क्लाइंट, जैसे कि Microsoft Outlook के पुराने वर्शन
आधुनिक सुरक्षा मानकों के साथ काम करने वाले ऐप्लिकेशन के उदाहरणों में Gmail, Microsoft Outlook for Windows, Microsoft 365 का Outlook (डेस्कटॉप वर्शन), Microsoft Outlook for Mac, Instagram, PayPal, Amazon, Facebook, और Basecamp शामिल हैं.
Google खातों को ऐक्सेस करने के लिए, ज़्यादा सुरक्षित ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करना
कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन से किए जाने वाले साइन इन को ब्लॉक करने से, खातों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. इसलिए, Google, पासवर्ड के आधार पर प्रोग्राम के हिसाब से Google खातों में साइन इन करने की सुविधा को सीमित कर रहा है.
कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन के लिए, सेटिंग लागू करने की सुविधा अब Google Admin console में उपलब्ध नहीं है.
कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन के बजाय अन्य ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करना
- नए ऐप्लिकेशन डिप्लॉय करें या अपने मौजूदा ऐप्लिकेशन को अपडेट करें, ताकि वे पुष्टि करने के लिए OAuth 2.0 का इस्तेमाल कर सकें.
- अगर कुछ लोग ज़्यादा सुरक्षित प्लैटफ़ॉर्म पर माइग्रेट नहीं कर सकते, तो विकल्पों के लिए यहां दी गई टेबल देखें.
| कम सुरक्षित ऐप्लिकेशन | ऑल्टरनेटिव |
|---|---|
| Apple Mail को POP3 के साथ कॉन्फ़िगर किया गया हो |
Apple Mail में अपना Google खाता फिर से जोड़ें. इसके बाद, OAuth के साथ IMAP का इस्तेमाल करने के लिए खाते को कॉन्फ़िगर करें. इससे OAuth से कनेक्शन अपने-आप शुरू हो जाता है. |
| iOS Mail |
अगर आपके पास iOS 6.0 या इसके बाद का वर्शन है, तो iOS Mail का इस्तेमाल जारी रखें. Google विकल्प का इस्तेमाल करके खाता जोड़ने पर, iOS 6.0 और इसके बाद के वर्शन में OAuth की सुविधा अपने-आप शामिल हो जाती है. |
|
पासवर्ड पर आधारित पीओपी या आईएमएपी के ज़रिए Outlook for Windows |
Google Workspace Sync for Microsoft Outlook (GWSMO). |
| Mozilla Thunderbird |
अपने Google खाते को Thunderbird में फिर से जोड़ें. इसके बाद, OAuth के साथ IMAP का इस्तेमाल करने के लिए खाते को कॉन्फ़िगर करें. इस कार्रवाई से, OAuth के साथ कनेक्शन अपने-आप शुरू हो जाता है. |
|
ऑफ़िस डिवाइस |
एसएमटीपी, आईएमएपी, और POP3 प्रोटोकॉल के साथ ऑफ़िस डिवाइसों का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, उन्हें OAuth का इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर करें या डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने के लिए ऐप्लिकेशन पासवर्ड बनाएं. |
| कोई अन्य ऐप्लिकेशन | ऐप्लिकेशन डेवलपर से अनुरोध करें कि वह ऐप्लिकेशन को अपडेट करके, OAuth 2.0 का इस्तेमाल करे. |
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.