पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेवा 21 जून, 2023 को बंद हो जाएगी

Google ने 21 सितंबर, 2022 से Admin Console में, पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सुविधा बंद करनी शुरू कर दी है. यह सुविधा 21 जून, 2023 तक पूरी तरह से बंद हो जाएगी. यहां दी गई टाइमलाइन में, यह जानकारी दी गई है कि सुविधा बंद होने के हर चरण के दौरान, कौनसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी:

टाइमलाइन

20 सितंबर, 2022 तक

एडमिन...

  • पासवर्ड से वॉल्ट किए गए नए ऐप्लिकेशन जोड़ सकते हैं
  • लॉग इन क्रेडेंशियल कॉन्फ़िगर कर सकते हैं. साथ ही, उपयोगकर्ताओं और ग्रुप को ऐक्सेस दे सकते हैं.
  • पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन के लॉग इवेंट देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.
  • अन्य एडमिन को पासवर्ड से वॉल्ट करने के खास अधिकार असाइन कर सकते हैं.

उपयोगकर्ता...

(कोई बदलाव नहीं)

21 सितंबर, 2022 से

एडमिन...

  • पासवर्ड से वॉल्ट किए गए उन ऐप्लिकेशन को मैनेज कर सकते हैं जो 21 सितंबर, 2022 से पहले जोड़े गए हैं
  • नए उपयोगकर्ताओं और ग्रुप को ऐक्सेस दे सकते हैं.
  • पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन के लॉग इवेंट देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.
  • अन्य एडमिन को पासवर्ड से वॉल्ट करने के खास अधिकार असाइन कर सकते हैं.

एडमिन अब...

  • पासवर्ड से वॉल्ट किए गए नए ऐप्लिकेशन नहीं जोड़ सकते.

उपयोगकर्ता...

(कोई बदलाव नहीं)

21 जून, 2023 के बाद

एडमिन अब...

  • पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन मैनेज नहीं कर सकते. पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन वाला मेन्यू आइटम, Admin Console में नहीं दिखेगा.
  • पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन के लॉग इवेंट नहीं देख पाएंगे और न ही उन्हें डाउनलोड कर पाएंगे
  • अन्य एडमिन को पासवर्ड से वॉल्ट करने के खास अधिकार असाइन नहीं कर पाएंगे.

उपयोगकर्ता अब...

आप Chrome या Firefox के एक्सटेंशन या प्लगिन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

मुझे क्या करना होगा?

पासवर्ड से वॉल्ट किए गए अपने मौजूदा ऐप्लिकेशन की जल्द से जल्द समीक्षा करें. साथ ही, ऐसे अन्य ऐप्लिकेशन ढूंढें जो आपके उपयोगकर्ताओं की ज़रूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें:

  1. देखें कि ऐप्लिकेशन या कोई अन्य विकल्प, पहले से इंटिग्रेट किए गए एसएएमएल ऐप्लिकेशन के कैटलॉग में शामिल है या नहीं. अगर शामिल है, तो एसएएमएल का इस्तेमाल करके एसएसओ (SSO) सेट अप करें.
  2. अगर ऐप्लिकेशन कैटलॉग में शामिल नहीं है, लेकिन एसएएमएल के साथ काम करता है, तो उसे कस्टम एसएएमएल ऐप्लिकेशन के तौर पर सेट अप किया जा सकता है.
  3. अगर ऐप्लिकेशन एसएएमएल के साथ काम नहीं करता है, तो पासवर्ड से वॉल्ट करने का कोई दूसरा विकल्प इस्तेमाल करें.

हमारा सुझाव है कि पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सुविधा 21 जून, 2023 को पूरी तरह से बंद होने से पहले, ये काम करें:

  1. उपयोगकर्ताओं को, सुविधा बंद होने के बारे में बताएं.
  2. पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन के सभी असाइनमेंट और क्रेडेंशियल हटाएं.
  3. ऐप्लिकेशन की सूची में, हर पंक्ति में मौजूद 'मिटाएं' पर क्लिक करके, हर ऐप्लिकेशन को मिटाएं.
  4. एडमिन और उपयोगकर्ता के, पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन के ऐक्सेस से जुड़े लॉग इवेंट 20 जून, 2023 तक एक्सपोर्ट कर लें.

अहम जानकारी: अगर आपने 20 जून, 2023 तक कोई कार्रवाई नहीं की, तो आप और आपके उपयोगकर्ता, पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. ऐसा इसलिए, क्योंकि 20 जून, 2023 के बाद, ऐप्लिकेशन का सारा डेटा पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैं कैसे पता करूं कि किसी ऐप्लिकेशन या अन्य विकल्प में, Google के साथ पहले से इंटिग्रेट की गई एसएसओ (SSO) सेवा है या नहीं?

हो सकता है कि पासवर्ड से वॉल्ट किया गया आपका ऐप्लिकेशन, Google के पहले से इंटिग्रेट किए गए एसएएमएल ऐप्लिकेशन के कैटलॉग में शामिल हो. कैटलॉग में अपना ऐप्लिकेशन (या कोई अन्य ऐप्लिकेशन) देखें. इसके बाद, सेटअप के निर्देशों के लिए, ज़्यादा जानकारी वाले कॉलम में मौजूद लिंक पर क्लिक करें.

मेरा ऐप्लिकेशन, पहले से इंटिग्रेट किए गए एसएएमएल कैटलॉग में शामिल नहीं है, लेकिन यह एसएएमएल के साथ काम करता है. मैं Google के साथ एसएसओ (SSO) कैसे सेट अप करूं?

कृपया ऐप्लिकेशन डेवलपर से पुष्टि करें कि ऐप्लिकेशन, एसएएमएल 2.0 की पुष्टि के लिए तय मानक के हिसाब से काम करता है या नहीं. अगर यह काम करता है, तो ऐप्लिकेशन को कस्टम एसएएमएल ऐप्लिकेशन के तौर पर कॉन्फ़िगर किया जा सकता है.

मेरा ऐप्लिकेशन एसएएमएल के साथ काम नहीं करता. मुझे क्या करना चाहिए?

अगर ऐप्लिकेशन एसएएमएल के साथ काम नहीं करता है, तो आपको तीसरे पक्ष की, पासवर्ड से वॉल्ट करने से जुड़ी सेवा की सदस्यता लेनी पड़ सकती है. साथ ही, पासवर्ड से वॉल्ट किए गए ऐप्लिकेशन को मैन्युअल तरीके से सेटअप करना पड़ सकता है. एक बार सेटअप करने के बाद, पासवर्ड से वॉल्ट करने की सुविधा देने वाले प्लैटफ़ॉर्म पर, उपयोगकर्ताओं को अपने क्रेडेंशियल सेव करने होंगे.