यह जानकारी, Google Workspace के सभी वर्शन और Google Admin console में पैसे देकर ली जाने वाली अन्य सदस्यताओं पर लागू होती है.
अगर आपने Android पर Gmail से Workspace के लिए साइन अप किया है, तो बिलिंग और सदस्यताएं मैनेज करने के लिए, आपको Google Play पर जाना होगा.
Google की किसी सदस्यता के लिए, अपने-आप होने वाले पेमेंट की सुविधा चालू करने के लिए, आपके पास पेमेंट का मान्य तरीका होना चाहिए. आपके पास, किसी नए कार्ड को पेमेंट के मुख्य तरीके के तौर पर जोड़ने या किसी मौजूदा कार्ड को पेमेंट का मुख्य तरीका बनाने का विकल्प होता है.
Google, Visa, Mastercard, और American Express जैसे मुख्य क्रेडिट कार्ड से किए गए अंतरराष्ट्रीय पेमेंट स्वीकार करता है.
क्या पेमेंट में हुई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए, कोई कार्ड जोड़ा जा रहा है? इसके बजाय, यह तरीका अपनाएं.
किसी नए क्रेडिट कार्ड को पेमेंट के मुख्य तरीके के तौर पर जोड़ना
आपके कार्ड को अनुमति मिलने के बाद, Google आपके पुराने पेमेंट के मुख्य तरीके से अपने-आप होने वाले पेमेंट लेना बंद कर देता है. इसके बजाय, वह आपके नए कार्ड से पेमेंट लेना शुरू कर देता है.
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
पेमेंट खाते पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- अपनी सदस्यता के बगल में, पेमेंट के तरीके देखें पर क्लिक करें.
-
पेमेंट का तरीका जोड़ें पर क्लिक करें.
- क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ें को चुनें. इसके बाद, अपने कार्ड का नंबर और अन्य जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
-
कार्ड आइकॉन के नीचे मौजूद, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें और मुख्य को चुनें.
- (सिर्फ़ भारत के लिए) अगर आपके क्रेडिट कार्ड का बैंक भारत में है, तो भारत में मौजूद किसी कार्ड की पुष्टि करने के लिए, यह तरीका अपनाएं.
किसी मौजूदा कार्ड को पेमेंट के मुख्य तरीके के तौर पर सेट करना
किसी मौजूदा कार्ड को पेमेंट के मुख्य तरीके के तौर पर सेट करने पर, अपने-आप होने वाले पेमेंट इस कार्ड के खाते से लिए जाते हैं.
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
पेमेंट खाते पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- अपनी सदस्यता के बगल में, पेमेंट के तरीके देखें पर क्लिक करें.
- पेमेंट के तरीके स्क्रीन पर, जिस कार्ड को पेमेंट का मुख्य तरीका बनाना है उसके आइकॉन के नीचे मौजूद, कोई नहीं पर क्लिक करें. इसके बाद, मुख्य को चुनें.
क्या आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं?
अपने-आप होने वाले पेमेंट कब लिए जाते हैं?
- Google Workspace, Essentials, और Cloud Identity Premium—मुफ़्त में आज़माने की अवधि खत्म होने और पैसे देकर ली गई सदस्यता शुरू होने के बाद, हम अगले महीने की शुरुआत में आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क लेते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपकी पैसे देकर ली गई सेवा मई में शुरू होती है, तो हम आपसे जून की शुरुआत में शुल्क लेंगे. इसके बाद, हर महीने की शुरुआत में अपने-आप शुल्क लिया जाता है.
- डोमेन रजिस्ट्रेशन—हम खरीदारी के समय, आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क लेना शुरू कर देते हैं. अगर आपने अपने डोमेन को अपने-आप रिन्यू होने के लिए सेट किया है, तो हम सालाना रिन्यूअल की तारीख से सात दिन पहले आपका डोमेन रिन्यू कर देते हैं. साथ ही, अगले महीने की शुरुआत में आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क ले लेते हैं.
महीने के खर्च को समझने के बारे में ज़्यादा जानें.
बिलिंग पता जोड़ते समय, अगर मेरा देश सूची में नहीं दिखता, तो मुझे क्या करना चाहिए?
कुछ देशों में, पेमेंट के किसी तरीके के लिए बताया गया बिलिंग पता, उसी देश का होना चाहिए जिसे Google बिलिंग खाता सेट अप करते समय बिलिंग देश के तौर पर चुना गया है. अगर आपकी जगह के लिए यह शर्त लागू होती है, तो बिलिंग पते में कोई दूसरा देश नहीं डाला जा सकता. साथ ही, आपके खाते से जुड़े बिलिंग देश को भी नहीं बदला जा सकता.
अगर आपका बिलिंग पता, बिलिंग खाते के लिए चुने गए देश में नहीं है, तो आपके पास ये विकल्प हैं:
- पेमेंट का कोई नया तरीका जोड़ें. इसका बिलिंग पता, आपके बिलिंग खाते के देश में होना चाहिए.
- अपने खाते को हमारे किसी Google पार्टनर को ट्रांसफ़र करें. हो सकता है कि वह आपके बिलिंग खाते का देश बदल सके. कोई Google पार्टनर ढूंढें.
मैंने अभी-अभी अपना क्रेडिट कार्ड जोड़ा है. इससे शुल्क कब लिया जा सकता है?
क्रेडिट कार्ड जोड़ने पर, आम तौर पर हम तुरंत उसे अनुमति दे सकते हैं और उससे शुल्क लेना शुरू कर सकते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में इसमें कुछ घंटे लग सकते हैं.
क्रेडिट कार्ड से किए गए पेमेंट को प्रोसेस होने में कितना समय लगता है?
Google बिलिंग खाता सेट अप करते समय
अपने नए बिलिंग खाते में, क्रेडिट कार्ड की मान्य जानकारी डालने के तुरंत बाद, आपकी सेवा शुरू हो जाएगी. हालांकि, कुछ मामलों में इसमें कुछ घंटे लग सकते हैं.
मैन्युअल पेमेंट करते समय
मैन्युअल पेमेंट करने पर, हम तुरंत आपके क्रेडिट कार्ड देने वाले बैंक या कंपनी से संपर्क करके देखते हैं कि आपके कार्ड से शुल्क लिया जा सकता है या नहीं. अगर लिया जा सकता है, तो हम आपके पेमेंट की रकम के लिए, आपके कार्ड को तुरंत अनुमति दे देते हैं. मैन्युअल तरीके से या पहले पैसे चुकाना लेख पढ़ें.
अगर अपने-आप होने वाला पेमेंट अस्वीकार होने की वजह से आपका खाता निलंबित कर दिया गया था और निलंबन हटाने के लिए, आपने बकाया चुका दिया है, तो पेमेंट पूरा होने के बाद सेवा फिर से शुरू हो जाएगी.
लेन-देन में पेमेंट दिखने में कई घंटे लग सकते हैं.