बिलिंग की जानकारी की पुष्टि या मंज़ूरी बाकी है

यह जानकारी, Google Workspace के सभी वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य पेड सदस्यता पर लागू होती है.

हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हमें बिलिंग खाते की जो भी जानकारी मिले वह सही और पूरी हो. इसलिए, कुछ मामलों में हमें आपके बिलिंग खाते में कोई भी अपडेट करने से पहले, आपकी जानकारी की समीक्षा करनी पड़ती है. इस समीक्षा में ये चीज़ें शामिल हो सकती हैं:

  • आपके खाते को मासिक चालान-प्रक्रिया के लिए स्वीकृति देने से पहले, आपके कारोबार के नाम, पते, और टैक्स की जानकारी की पुष्टि करना
  • आपके खाते को अपडेट करने से पहले, Google के सेल्स रेप्रज़ेंटेटिव की ओर से किए गए बदलावों को स्वीकृति देने के लिए आपसे अनुरोध करना

आम तौर पर, हम समीक्षाएं दो कामकाजी दिनों में पूरी कर लेते हैं. अपना ईमेल देखते रहें या प्राइमरी बिलिंग संपर्क से इस बारे में पूछते रहें, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि हम समीक्षा पूरी करने के लिए आपके जवाब का इंतज़ार कर रहे हों.

खातों की समीक्षा करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, अपने सेल्स रेप्रज़ेंटेटिव से संपर्क करें.