किसी उपयोगकर्ता के लाइसेंस को किसी दूसरी सदस्यता में बदलना

अगर आपके पास एक ही Google सेवा की कई सदस्यताएं हैं, तो किसी उपयोगकर्ता के लाइसेंस का विकल्प बदला जा सकता है. उदाहरण के लिए, Google Workspace के कई वर्शन. इसके लिए, सेवा की किसी दूसरी सदस्यता के लिए लाइसेंस असाइन करें. उपयोगकर्ता का पिछला लाइसेंस हटा दिया जाता है.

ध्यान दें:

  • कुछ मामलों में, किसी उपयोगकर्ता का लाइसेंस बदलने पर, आपको किसी दूसरे उपयोगकर्ता को पिछला लाइसेंस असाइन करने में 24 घंटे लग सकते हैं.
  • अगर आपको किसी लाइसेंस को एक उपयोगकर्ता से दूसरे उपयोगकर्ता को फिर से असाइन करना है, तो पहले उपयोगकर्ता से लाइसेंस हटाएं. इसके बाद, उसे दूसरे उपयोगकर्ता को असाइन करें. लाइसेंस असाइन करना, हटाना, और फिर से असाइन करना पर जाएं.

किसी एक उपयोगकर्ता का लाइसेंस बदलना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डायरेक्ट्री इसके बाद उपयोगकर्ता पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास यूज़र मैनेजमेंट का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार के बिना, आपको इन चरणों को पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.

  2. उपयोगकर्ता के खाते का पेज खोलें: उपयोगकर्ता के नाम पर क्लिक करें. इसके अलावा, सबसे ऊपर मौजूद खोज बॉक्स में, उपयोगकर्ता का नाम डालें और उसके खाते का पेज खोलें. ज़्यादा विकल्पों के लिए, उपयोगकर्ता खाता ढूंढें पर जाएं. 
  3. नीचे की ओर स्क्रोल करें और लाइसेंस पर क्लिक करें.
  4. सेवा के नाम पर क्लिक करें. अगर कोई ऐरो दिखता है, तो इसका मतलब है कि उस सेवा के लिए एक से ज़्यादा सदस्यताएं उपलब्ध हैं.
  5. उपलब्ध सदस्यताएं देखने के लिए, डाउन ऐरो पर क्लिक करें.
  6. अपनी पसंद की सदस्यता पर क्लिक करें. इससे उपयोगकर्ताओं को असाइन किए गए मौजूदा लाइसेंस टाइप की जगह नया लाइसेंस टाइप असाइन हो जाता है.
  7. किसी दूसरी सेवा की सदस्यता बदलने के लिए, चौथा से छठा चरण दोहराएं.
  8. सेव करें पर क्लिक करें.

कई उपयोगकर्ताओं के लाइसेंस बदलना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डायरेक्ट्री इसके बाद उपयोगकर्ता पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास यूज़र मैनेजमेंट का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार के बिना, आपको इन चरणों को पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.

  2. हर उपयोगकर्ता के नाम के बगल में मौजूद बॉक्स पर, सही का निशान लगाएं.
  3. सबसे ऊपर, ज़्यादा इसके बाद लाइसेंस असाइन करें पर क्लिक करें.
  4. जिस सेवा के लिए एक से ज़्यादा सदस्यताएं उपलब्ध हैं उसके नाम के बगल में एक ऐरो दिखता है. सदस्यताओं की सूची को बड़ा करने के लिए, डाउन ऐरो पर क्लिक करें.
  5. उस सेवा की सदस्यता के लिए लाइसेंस पर क्लिक करें जिसे असाइन करना है.
  6. किसी दूसरी सेवा की सदस्यता बदलने के लिए, चौथे और पांचवें चरण को दोहराएं.
  7. असाइन करें पर क्लिक करें. इससे, उपयोगकर्ताओं को असाइन किए गए मौजूदा लाइसेंस टाइप की जगह नया लाइसेंस टाइप असाइन हो जाता है.