Google Workspace की सदस्यता के लिए, देश/इलाके के हिसाब से छूट वाली कीमत

Google, कुछ देशों में Google Workspace की सदस्यता के लिए छूट वाली कीमतें उपलब्ध कराता है. यह छूट वाली कीमत, Google Workspace की सेवाएं खरीदते समय चुने गए देश के हिसाब से तय की जाती है. इससे यह पता चलना चाहिए कि आपका कारोबार भौगोलिक रूप से कहां मौजूद है और आपके ज़्यादातर उपयोगकर्ता Google Workspace की सेवाओं को कहां से ऐक्सेस करते हैं.

अगर आपके ज़्यादातर उपयोगकर्ता, Google Workspace की सेवाओं को उस देश से ऐक्सेस नहीं करेंगे जहां छूट वाली कीमत उपलब्ध है, तो आपको खरीदारी के दौरान सामान्य कीमत पर पैसे चुकाने का प्लान चुनना होगा. Google, Google Workspace की सेवाओं के इस्तेमाल पर नज़र रखता है. अगर आपका कारोबार या उपयोगकर्ता, उन सेवाओं का इस्तेमाल उस देश से नहीं कर रहे हैं जहां छूट वाली कीमत उपलब्ध है, तो Google Workspace की आपकी सेवाओं को निलंबित कर दिया जाएगा.