यह Google Workspace के सभी वर्शन और Google Admin console में मौजूद, पेमेंट वाली अन्य सदस्यताओं पर लागू होता है.
अगर Android पर Gmail से Workspace के लिए साइन अप किया जाता है, तो बिलिंग और सदस्यताओं को Google Play में मैनेज किया जाता है.
Google की सदस्यता के लिए ऑटो-पे की सुविधा का इस्तेमाल करने के बावजूद, इन वजहों से मैन्युअल पेमेंट किया जा सकता है:
- Google Workspace के नए खातों पर लगी पाबंदियां हटाने के लिए.
- कई हफ़्तों या एक महीने के लिए, पहले से पेमेंट करके आने वाले समय में होने वाले खर्चों को कवर करने के लिए.
- पेमेंट के ऐसे तरीके से पेमेंट करने के लिए जो आपका मुख्य या बैकअप तरीका नहीं है.
- अपने बैलेंस के लिए अभी पेमेंट करके, अपने-आप होने वाले पेमेंट को डिले करने के लिए.
पेमेंट करें
अपनी पसंद के हिसाब से, कितनी भी रकम का पेमेंट करें. अपने बिलिंग खाते में मौजूद पेमेंट के किसी भी तरीके का इस्तेमाल करें या पेमेंट के किसी नए तरीके से पेमेंट करें.
अहम जानकारी: बकाया रकम को पेमेंट के अलग-अलग तरीकों से चुकाने के लिए, पेमेंट के हर तरीके के लिए चौथा से सातवां चरण दोहराएं. ऐसा तब तक करें, जब तक बकाया रकम पूरी तरह से न चुका दी जाए.
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
पेमेंट खाते पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- अपनी सदस्यता के खाता आईडी पर क्लिक करें.
- आपका बैलेंस सेक्शन में जाकर, समय से पहले पैसे चुकाएं या पैसे चुकाएं पर क्लिक करें.
पेमेंट करें स्क्रीन पर, पेमेंट का तरीका चुनें या जोड़ें. अगर बैंक खाते से पेमेंट किया जाता है, तो पेमेंट प्रोसेस होने में 10 कामकाजी दिन लग सकते हैं.
- दिखाए गए पेमेंट के तरीके का इस्तेमाल करने के लिए: छठे चरण पर जाएं.
- पेमेंट के किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल करने के लिए: दिखाए गए
पेमेंट के तरीके के बगल में, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें. इसके बाद, कोई दूसरा तरीका चुनें.
- पेमेंट का नया तरीका जोड़ने के लिए: दिखाए गए पेमेंट के तरीके के बगल में, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें. क्रेडिट या डेबिट कार्ड या बैंक खाता जोड़ने का विकल्प चुनें (अगर उपलब्ध हो) और ज़रूरी जानकारी डालें.
(ज़रूरी नहीं) बार-बार होने वाले पेमेंट के लिए, किसी कार्ड या खाते को पेमेंट का मुख्य तरीका बनाने के लिए, पेमेंट के इस तरीके का इस्तेमाल करें बॉक्स को चुनें.
तय करें कि आपको कितनी रकम का पेमेंट करना है. आम तौर पर, पेमेंट की रकम कम से कम 10 डॉलर या आपकी मुद्रा में इसके बराबर होनी चाहिए.
पेमेंट करें पर क्लिक करें.
पक्का करें कि पेमेंट की जानकारी सही हो. इसके बाद, पुष्टि करें
ठीक है पर क्लिक करें.
मैन्युअल पेमेंट के बाद
- पेमेंट की पुष्टि होने पर, आपके खाते का बैलेंस अपडेट हो जाता है
- आपका खाता, अपने सामान्य बिलिंग साइकल पर वापस आ जाता है. हर महीने की आखिरी तारीख को, आपसे अपने-आप पेमेंट ले लिया जाएगा.
मैन्युअल पेमेंट से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मैन्युअल पेमेंट करने के बाद, मेरे खाते से अपने-आप शुल्क क्यों लिया गया?
मैन्युअल पेमेंट करने के बाद, आपसे शुल्क लिए जाने की दो वजहें हो सकती हैं:
- आपके पेमेंट करते समय, ऑटोमैटिक पेमेंट की सुविधा पहले से इस्तेमाल की जा रही थी.
मैन्युअल पेमेंट करने पर, हो सकता है कि आपके बैलेंस के कुछ या सभी हिस्से के लिए, ऑटोमैटिक पेमेंट की प्रोसेस पहले से जारी हो. ऐसे में, ऑटोमैटिक पेमेंट भी हो सकता है. ऐसा होने की संभावना तब सबसे ज़्यादा होती है, जब पेमेंट करते समय आप कैलेंडर महीने के आखिर में हों या 30 दिन की बिलिंग अवधि के आखिर में हों.
- आपके मैन्युअल पेमेंट से, पिछले महीने के शुल्क चुकाए गए हैं, न कि आने वाले महीने के शुल्क.
मैन्युअल पेमेंट करने के बाद, आपका खाता अपने सामान्य बिलिंग साइकल पर वापस आ जाता है. ऑटोमैटिक पेमेंट के एक महीने बाद, आपसे अपने-आप शुल्क लिया जाएगा.
अगर मेरा मैन्युअल पेमेंट नहीं हो पाता, तो क्या होगा?
- अगर आपका मैन्युअल पेमेंट नहीं हो पाता है और आपकी सेवा फ़िलहाल चालू है, तो वह मौजूदा बिलिंग साइकल के खत्म होने तक चालू रहेगी.
- अगर पेमेंट नहीं होने की वजह से, आपकी सेवा 30 दिन की ग्रेस पीरियड में है, तो भी आपके पास अपने खाते का ऐक्सेस रहेगा. निलंबन से बचने के लिए, पेमेंट नहीं होने की वजहें देखें. इससे आपको पता चलेगा कि आपका पेमेंट क्यों नहीं हुआ.
- अगर आपकी सेवा निलंबित कर दी जाती है और आपका मैन्युअल पेमेंट नहीं हो पाता है, तो आपके पास अपने खाते का ऐक्सेस नहीं रहेगा. पेमेंट और बिलिंग से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए, यह तरीका अपनाएं.
- सेवा में रुकावट से बचने के लिए, हम आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. इससे तुरंत पेमेंट हो सकेगा. बैंक खातों से मैन्युअल पेमेंट की पुष्टि होने में सात दिन तक लग सकते हैं, जबकि क्रेडिट कार्ड से मैन्युअल पेमेंट की पुष्टि तुरंत हो जाती है.
- बैंक खाते के लिए, लंबित पेमेंट के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए, Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.
- मैन्युअल पेमेंट करने के बाद, फिर से मैन्युअल पेमेंट न करें. ऐसा करने पर, डुप्लीकेट पेमेंट हो जाएगा.
अगर मैं अपने बैलेंस से ज़्यादा रकम का पेमेंट करता हूं, तो क्या होगा?
- आपके पास किसी भी समय, अपने बैलेंस से ज़्यादा रकम का पेमेंट करने का विकल्प होता है. ऐसा करने पर, आपसे तब तक शुल्क नहीं लिया जाएगा, जब तक अतिरिक्त पेमेंट की रकम खर्च नहीं हो जाती और आपका अगला बिलिंग साइकल खत्म नहीं हो जाता.
- अपने खाते के बैलेंस से ज़्यादा रकम का पेमेंट करने पर, आपके खाते में क्रेडिट जुड़ जाता है. अगर आपके खाते में क्रेडिट है, तो हम हर महीने के पेमेंट के लिए, आपके पैसे चुकाने के मुख्य तरीके से शुल्क लेने के बजाय, आपके क्रेडिट से रकम काट लेंगे.