यह जानकारी, Google Workspace के सभी वर्शन और Google Admin console में मौजूद, पैसे देकर ली जाने वाली अन्य सदस्यताओं पर लागू होती है.
Google की किसी सेवा के लिए पहली बार साइन अप करने पर, आपके पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में, बिलिंग और संपर्क की जानकारी सेव हो जाती है. बाद में, अन्य सेवाओं के लिए साइन अप करने पर, प्रोफ़ाइल में सेव जानकारी का फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपको जानकारी दोबारा डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती.
मेरी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में क्या जानकारी होती है?
हर पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में ये जानकारी शामिल होती है:
- पेमेंट करने वाला व्यक्ति या कंपनी—सदस्यता की लागत के लिए कानूनी तौर पर ज़िम्मेदार व्यक्ति या कंपनी का नाम और पता
- पेमेंट का तरीका—सदस्यता की लागत के लिए, पहले से सेव किए गए पेमेंट के तरीके
- टैक्स से जुड़ी जानकारी—कानूनी तौर पर ज़रूरी होने पर, आपके बिलिंग खाते से जुड़ी टैक्स की स्थिति, देश, और आईडी
- संपर्क—प्रोफ़ाइल से जुड़े लोगों के नाम और संपर्क की जानकारी
- दस्तावेज़ की भाषा सेट करना—बिलिंग और पेमेंट से जुड़े दस्तावेज़ों के लिए चुनी गई भाषा. यह सुविधा सिर्फ़ कुछ देशों में उपलब्ध है. अगर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो डिफ़ॉल्ट भाषा के तौर पर, बिलिंग वाले देश की आधिकारिक भाषा का इस्तेमाल किया जाएगा
साइन अप करते समय, पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करना या जोड़ना
Google की किसी सेवा के लिए पहली बार साइन अप करने पर, आपसे पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बनाने के लिए कहा जाता है. बाद में, पैसे देकर ली जाने वाली किसी अन्य सेवा के लिए साइन अप करने पर, अपनी मौजूदा प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है या नई प्रोफ़ाइल बनाई जा सकती है. मौजूदा प्रोफ़ाइल में, पेमेंट का कोई नया तरीका भी जोड़ा जा सकता है.
अगर साइन अप करते समय, पेमेंट का कोई तरीका नहीं डाला जाता है, तो बिलिंग सेट अप करते समय, पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बनाई या चुनी जा सकती है. Google Workspace के लिए बिलिंग सेट अप करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google Workspace के लिए बिलिंग सेट अप करना लेख पढ़ें.
अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल ऐक्सेस करना और अपडेट करना
Admin console में, प्रोफ़ाइल की अलग-अलग तरह की जानकारी ऐक्सेस और अपडेट की जा सकती है. उदाहरण के लिए, अपनी हर सदस्यता के लिए ये काम किए जा सकते हैं:
- क्रेडिट कार्ड की जानकारी अपडेट करना
- अपने कारोबार का पता अपडेट करना
- अपने बिलिंग ईमेल पते की पुष्टि करना या उसे बदलना
- अपनी टैक्स की जानकारी अपडेट करना
- किसी नए क्रेडिट कार्ड को पेमेंट के मुख्य तरीके के तौर पर जोड़ना
- अपने-आप पैसे चुकाने के लिए बैकअप क्रेडिट कार्ड जोड़ना
- कोई बैंक खाता जोड़ना
Admin console में किए गए बदलाव, इस सदस्यता से जुड़ी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में अपडेट हो जाते हैं.
इसके अलावा, payments.google.com पर जाकर, अपनी सभी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल ऐक्सेस की जा सकती हैं. यहां किसी भी प्रोफ़ाइल में मौजूद जानकारी में बदलाव किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में बदलाव करना लेख पढ़ें.
अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल मिटाना (बंद करना)
पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बंद करने से पहले, आपको इस प्रोफ़ाइल से जुड़ी Google Workspace या Google Workspace के ऐड-ऑन की सभी सदस्यताओं को रद्द करना होगा. आपको Google की अन्य सेवाओं की सदस्यताएं भी रद्द करनी पड़ सकती हैं. जैसे, Google Ads या Android Developer. अगर ऐसी प्रोफ़ाइल को बंद करने की कोशिश की जाती है जिसकी सदस्यता रद्द करनी ज़रूरी है, तो आपको गड़बड़ी का मैसेज मिलता है.
अगर आपने या किसी अन्य एडमिन ने अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बंद की है, तो उसे 30 दिनों के अंदर फिर से खोला जा सकता है. प्रोफ़ाइल को फिर से खोलने के लिए, Google पेमेंट्स सेंटर सहायता टीम से संपर्क करें. 30 दिनों के बाद, पेमेंट्स प्रोफ़ाइल को फिर से नहीं खोला जा सकता. साथ ही, इससे किए गए लेन-देन या पेमेंट के तरीके की जानकारी भी नहीं देखी जा सकती.
पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बंद करने के तरीके के बारे में जानने के लिए, Google की पेमेंट सेवा लेना हमेशा के लिए बंद करना लेख पढ़ें.