अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल मैनेज करना

यह Google Workspace के वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य सशुल्क सदस्यता पर लागू होता है.

पहली बार किसी Google सेवा के लिए साइन अप करने पर, हम आपकी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में वह बिलिंग और संपर्क जानकारी सेव करते हैं जो आपने डाली है. अगर आपको बाद में अन्य सेवाओं के लिए साइन अप करना है, तो अपनी प्रोफ़ाइल की जानकारी का फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपको यह जानकारी फिर से नहीं डालनी पड़ेगी.

मेरी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में क्या जानकारी होती है?

हर पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में यह जानकारी शामिल होती है:

  • कौन पैसे चुकाता है—सदस्यता की लागतों के लिए कानूनी रूप से ज़िम्मेदार व्यक्ति या कंपनी का नाम और पता
  • किस तरह पैसे चुकाए जाते हैं—सदस्यता के लिए पेमेंट के पहले से तय तरीके
  • टैक्स से जुड़ी जानकारी—कानूनी रूप से ज़रूरी होने पर, आपके बिलिंग खाते से जुड़ी टैक्स की स्थिति, देश, और आईडी
  • संपर्क जानकारी—प्रोफ़ाइल से जुड़े लोगों के नाम और संपर्क जानकारी
  • दस्तावेज़ की भाषा सेट करना—बिलिंग और पेमेंट से जुड़े दस्तावेज़ों के लिए चुनी गई भाषा. यह सुविधा सिर्फ़ कुछ देशों में उपलब्ध है. अगर भाषा चुनने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो बिलिंग देश की आधिकारिक भाषा ही डिफ़ॉल्ट भाषा होगी

साइन अप करते समय, पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करना या उसे जोड़ना

पहली बार किसी Google सेवा के लिए साइन अप करने पर, आपको पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बनाने के लिए कहा जाता है. बाद में, किसी अन्य सशुल्क सेवा के लिए साइन अप करते समय, अपनी मौजूदा प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है या नई प्रोफ़ाइल बनाई जा सकती है. मौजूदा प्रोफ़ाइल में पेमेंट का नया तरीका भी जोड़ा जा सकता है.

साइन अप करते समय पेमेंट का तरीका न डालने पर, बिलिंग सेट अप करते समय पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बनाई या चुनी जा सकती है. Google Workspace के लिए बिलिंग सेट अप करने के बारे में जानकारी पाने के लिए, Google Workspace के लिए बिलिंग सेट अप करना लेख पढ़ें.

अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल ऐक्सेस करना और उसे अपडेट करना

Admin console में जाकर, अलग-अलग तरह की प्रोफ़ाइल की जानकारी को ऐक्सेस और अपडेट किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, अपनी हर सदस्यता के लिए ये काम किए जा सकते हैं:

Admin console में किए गए बदलाव, इस सदस्यता से जुड़ी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में अपडेट हो जाते हैं.

इसके अलावा, payments.google.com पर जाकर भी अपनी सभी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल ऐक्सेस की जा सकती हैं. यहां किसी भी प्रोफ़ाइल में मौजूद जानकारी में बदलाव किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में बदलाव करना लेख पढ़ें.

अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल मिटाना (बंद करना)

किसी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल को बंद करने से पहले, आपको Google Workspace या Google Workspace के ऐड-ऑन की उन सभी सदस्यताओं को रद्द करना होगा जो इस प्रोफ़ाइल से जुड़ी हैं. आपको Google Ads या Android Developer जैसी, पैसे चुकाकर इस्तेमाल की जाने वाली Google की अन्य सेवाओं की सदस्यताएं भी रद्द करनी पड़ सकती हैं. अगर आपको ऐसी प्रोफ़ाइल बंद करनी है जिसकी सदस्यता रद्द करनी है, तो आपको गड़बड़ी का मैसेज दिखेगा.

अगर आपने या किसी दूसरे एडमिन ने आपकी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बंद कर दी है, तो उसे 30 दिनों के अंदर फिर से चालू किया जा सकता है. प्रोफ़ाइल को फिर से खोलने के लिए, Google पेमेंट्स सेंटर की सहायता टीम से संपर्क करें. 30 दिनों के बाद, पेमेंट्स प्रोफ़ाइल को फिर से नहीं खोला जा सकता. साथ ही, इससे किए गए लेन-देन या पैसे चुकाने के तरीके की जानकारी भी नहीं देखी जा सकती.

अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बंद करने का तरीका जानने के लिए, Google की पेमेंट सेवा लेना हमेशा के लिए बंद करना पर जाएं.