यह सुविधा, Google Workspace के वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताओं के लिए उपलब्ध है.
अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, आपके पास Google की सदस्यता के लिए पेमेंट की तारीख बदलने का विकल्प होता है. आपके पास एक साल की सेवा के लिए पैसे चुकाने या पेमेंट की तारीख बदलने का विकल्प होता है.
पूरे साल के लिए पैसे चुकाना
यह सुविधा, Essentials वर्शन के लिए उपलब्ध नहीं है.
अपने संगठन की सदस्यता के लिए, पूरे साल के पैसे चुकाने के दो तरीके हैं:
- साल की शुरुआत में पैसे चुकाना— साल भर के शुल्क चुकाने के लिए, अपने संगठन के बिलिंग खाते में क्रेडिट जोड़ा जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, मैन्युअल तरीके से पेमेंट करना लेख पढ़ें.
- किसी पार्टनर से संपर्क करना— Google का कोई पार्टनर, आपको अपनी सेवाओं के लिए पैसे चुकाने के अलग-अलग विकल्प दे सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारी डायरेक्ट्री में मौजूद किसी पार्टनर से संपर्क करें.
किसी दूसरी तारीख को पैसे चुकाना
Google की सेवाओं के लिए, हर महीने की पहली से पांचवी तारीख के बीच आपसे शुल्क लिया जाता है. किसी दूसरी तारीख को पैसे चुकाने के लिए, आपके पास ये विकल्प हैं:
- पहले से पैसे चुकाना— Google, आपके पेमेंट के मुख्य तरीके से शुल्क लेने से पहले, उपलब्ध क्रेडिट का इस्तेमाल करके सदस्यता के शुल्क चुकाता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, मैन्युअल तरीके से पेमेंट करना लेख पढ़ें. इससे, पेमेंट की मौजूदा तारीख नहीं बदलती.
- Google के किसी पार्टनर से संपर्क करना— पार्टनर, आपको अपनी सेवाओं के लिए पैसे चुकाने के अलग-अलग तरीके दे सकते हैं. इनमें, किसी दूसरी तारीख को एक बार पैसे चुकाना या पेमेंट की मौजूदा तारीख बदलना शामिल है. अपने विकल्पों के बारे में जानने के लिए, हमारी डायरेक्ट्री में मौजूद किसी पार्टनर से संपर्क करें.