यह जानकारी, Google Workspace के सभी एडिशन और Google Admin console में मौजूद अन्य पेड सब्सक्रिप्शन पर लागू होती है.
अगर आपके खाते में क्रेडिट बैलेंस है, तो रिफ़ंड का अनुरोध किया जा सकता है. ऐसा बहुत कम होता है कि सभी सदस्यताएं रद्द करने के बाद भी आपके खाते में क्रेडिट बैलेंस बचा हो. हालांकि, अगर ऐसा होता है, तो Google अपने-आप पेमेंट के मूल तरीके में रिफ़ंड भेज देता है.
क्रेडिट बैलेंस होने पर रिफ़ंड पाना
अगर Android पर Gmail से Workspace के लिए साइन अप किया जाता है, तो बिलिंग और सदस्यताएं मैनेज करने के लिए, Google Play का इस्तेमाल करना होगा.
अगर आपके खाते में क्रेडिट बैलेंस है, तो Google Admin console में जाकर रिफ़ंड का अनुरोध किया जा सकता है. ऐसा हो सकता है कि मैन्युअल पेमेंट करने के बाद, आपसे अपने-आप शुल्क लिया गया हो. इस वजह से, आपके खाते में क्रेडिट बैलेंस हो सकता है.
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
पेमेंट खाते पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- अपनी सदस्यता के खाता आईडी पर क्लिक करें.
खाते वाले पेज पर, आपका बैलेंस सेक्शन में जाकर, रिफ़ंड का अनुरोध करें पर क्लिक करें.
यह विकल्प सिर्फ़ तब उपलब्ध होता है, जब आपका खाता रिफ़ंड पाने की ज़रूरी शर्तें पूरी करता हो और आपके पास क्रेडिट उपलब्ध हो. रिफ़ंड, उस कार्ड या खाते में भेजा जाता है जिसका इस्तेमाल क्रेडिट की रकम चुकाने के लिए किया गया था.
(ज़रूरी नहीं) अगर क्रेडिट की पूरी रकम चुकाने के लिए एक से ज़्यादा तरीकों का इस्तेमाल किया गया है, तो हर पेमेंट के तरीके में रिफ़ंड की जा सकने वाली रकम दिखती है. हर उस कार्ड या खाते के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें जिसमें रिफ़ंड पाना है.
सबमिट करें पर क्लिक करें. इसके बाद, एक मैसेज दिखता है. इसमें बताया जाता है कि रिफ़ंड का अनुरोध सबमिट कर दिया गया है और फ़िलहाल उसका आकलन किया जा रहा है.
सदस्यताएं रद्द करने पर रिफ़ंड पाने के बारे में जानकारी
अगर सभी सदस्यताएं रद्द करने के बाद भी आपके खाते में क्रेडिट बैलेंस बचा है, तो Google अपने-आप पेमेंट के मूल तरीके में रिफ़ंड भेज देता है. ऐसा हो सकता है कि आपने अपनी सेवा के लिए मैन्युअल पेमेंट किया हो और फिर सभी सदस्यताएं रद्द कर दी हों. इस वजह से, आपके खाते में क्रेडिट बैलेंस बचा हो सकता है.
हम आपके खाते के लिए, बिलिंग की रकम का हिसाब दिनों के हिसाब से लगाते हैं. साथ ही, इस्तेमाल न किए गए क्रेडिट का रिफ़ंड भी देते हैं. अगर आपने सालाना/तय समय वाला प्लान लिया है, तो आपको प्लान की अवधि खत्म होने तक पेमेंट करना होगा. अगर प्लान की अवधि खत्म होने से पहले ही सदस्यता रद्द कर दी जाती है, तो प्लान की अवधि खत्म होने तक किए गए या बाकी बचे पेमेंट का रिफ़ंड नहीं मिलता है.
अगर आपने कुछ सदस्यताएं रद्द कर दी हैं, लेकिन कुछ अन्य सदस्यताएं जारी रखने की योजना है, तो अपने खाते में मौजूद क्रेडिट को वहीं रहने दें. हम इसका इस्तेमाल, आपके अगले ऑटोमैटिक पेमेंट के लिए करेंगे.
अपना स्टोरेज प्लान रद्द करना
- सदस्यता रद्द करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अगली बिलिंग साइकल तक इंतज़ार करें. इससे आपको पता चलेगा कि आखिरी शुल्क लिए जाने के बाद, आपके खाते में कितना क्रेडिट बचा है.
रिफ़ंड के अनुरोध से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझे रिफ़ंड का अनुरोध करने का विकल्प क्यों नहीं दिख रहा है?
रिफ़ंड का अनुरोध सिर्फ़ तब किया जा सकता है, जब आपका खाता रिफ़ंड पाने की ज़रूरी शर्तें पूरी करता हो और आपके पास क्रेडिट उपलब्ध हो. प्रमोशन और छूट के तौर पर मिले क्रेडिट को रिफ़ंड नहीं किया जाता. ऐसे पेमेंट के लिए रिफ़ंड का अनुरोध नहीं किया जा सकता जो नए शुल्कों के लिए पहले ही इस्तेमाल किए जा चुके हैं. एक समय में, रिफ़ंड का सिर्फ़ एक अनुरोध किया जा सकता है.
अगर आपको लगता है कि आप रिफ़ंड पाने की ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं, लेकिन आपको 'रिफ़ंड का अनुरोध करें' विकल्प नहीं दिख रहा है, तो Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.
मैं क्रेडिट की पूरी रकम के लिए रिफ़ंड का अनुरोध क्यों नहीं कर सकता/सकती?
रिफ़ंड की प्रोसेस पूरी होने तक, आपको सेवा मिलती रहे, इसके लिए हम Google की रिफ़ंड नीति के आधार पर, रिफ़ंड की जा सकने वाली रकम का हिसाब लगाते हैं. प्रमोशन और छूट के तौर पर मिले क्रेडिट को रिफ़ंड नहीं किया जाता. उपलब्ध पूरा क्रेडिट पाने के लिए, आपको अपनी सदस्यता रद्द करनी होगी और रिफ़ंड का अनुरोध करना होगा.
मुझे रिफ़ंड मिलने में कितना समय लगता है?
पेमेंट के तरीके के हिसाब से, प्रोसेस में लगने वाला समय अलग-अलग हो सकता है. बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी को रिफ़ंड प्रोसेस करने में चार हफ़्ते लग सकते हैं.
मेरे रिफ़ंड का स्टेटस क्या है?
रिफ़ंड के आपके अनुरोध को प्रोसेस करते समय, हम आपको मौजूदा स्टेटस के बारे में बताने के लिए ईमेल भेजते हैं. पेमेंट खाते वाले पेज पर जाकर भी, रिफ़ंड का स्टेटस देखा जा सकता है.
- रिफ़ंड का अनुरोध किया गया—आपने एक अनुरोध सबमिट किया है. फ़िलहाल, उसका आकलन किया जा रहा है.
- रिफ़ंड का अनुरोध स्वीकार किया गया—रिफ़ंड का आपका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है. रिफ़ंड मिलने की तारीख, आपके पेमेंट के तरीके पर निर्भर करती है.
- रिफ़ंड की प्रोसेस पूरी हुई—रिफ़ंड, आपके पेमेंट के तरीके से जुड़े खाते में भेज दिया गया है.
- रिफ़ंड का अनुरोध अस्वीकार किया गया—आपके खाते में कोई समस्या होने की वजह से, हम रिफ़ंड के आपके अनुरोध को स्वीकार नहीं कर पाए.ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.
- रिफ़ंड में समस्या—पेमेंट के तरीके या खाते में कोई समस्या होने की वजह से, रिफ़ंड का आपका अनुरोध पूरा नहीं किया जा सकता. अगर पेमेंट के तरीके में कोई समस्या है, तो पेमेंट के किसी दूसरे तरीके से रिफ़ंड का अनुरोध किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.
मेरे किसी क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते में रिफ़ंड क्यों नहीं भेजा जा सकता?
रिफ़ंड, पेमेंट के उन मान्य तरीकों से जुड़े खातों में भेजा जा सकता है जिनका इस्तेमाल, मूल पेमेंट करने के लिए किया गया था. अगर पेमेंट के आपके मूल तरीकों में से किसी एक या उससे ज़्यादा में कोई समस्या है, तो आपको सहायता टीम से संपर्क करना होगा और पेमेंट के लिए मान्य बैंक खाता देना होगा, ताकि हम रिफ़ंड भेज सकें. अगर आपके रिफ़ंड में कई लेन-देन शामिल हैं, तो पेमेंट के लिए मान्य बैंक खाता देने के बाद, आपके कुछ लेन-देन को एक साथ जोड़ा जा सकता है.
क्या अनुरोध सबमिट करने के बाद, रिफ़ंड की रकम बदल सकती है?
अगर आपका बकाया बैलेंस, रिफ़ंड का अनुरोध करते समय उपलब्ध क्रेडिट से ज़्यादा है, तो रिफ़ंड का आपका अनुरोध अस्वीकार किया जा सकता है. इसके बाद, आपको रिफ़ंड का एक और अनुरोध करना होगा.