अगर आपने Android डिवाइस पर Gmail से Workspace के लिए साइन अप किया है, तो आपके पास वर्शन बदलने का विकल्प नहीं होगा. इसके बजाय, Google Play पर जाकर अपनी सदस्यता रद्द करें. इसके बाद, वेब पर जाकर किसी दूसरे वर्शन के लिए साइन अप करें.
Google Workspace में, आपकी ज़रूरतों के हिसाब से कई वर्शन उपलब्ध हैं. जिस वर्शन पर स्विच किया जाता है उससे यह तय होता है कि आपको और आपके संगठन के उपयोगकर्ताओं को कौनसी सुविधाएं मिलेंगी.
सलाह: क्या आपको नहीं पता कि आपके पास कौनसा वर्शन है? Google Admin console में, बिलिंग सदस्यताएं मैनेज करें पेज पर जाकर, अपनी मौजूदा सदस्यता और पेमेंट प्लान देखा जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, यहां जाएं
मेरे पास किस वर्शन की सदस्यता है और उसके लिए किस पेमेंट प्लान का इस्तेमाल किया जा रहा है?
शुरू करने से पहले
सदस्यता स्विच करने पर, आपके खाते को नया खाता माना जाएगा. हालांकि, ऐसा सिर्फ़ समय पर निर्भर रहने वाली सुविधाओं के लिए होगा. उदाहरण के लिए, मान लें कि Google Chat में कोई सुविधा, किसी तारीख से पहले बनाए गए खातों के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से बंद थी और किसी तारीख के बाद बनाए गए खातों के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से चालू थी. आपका पुराना खाता, इस तारीख से पहले बनाया गया था. इसलिए, आपने इस सुविधा को बंद रखा था. इसके बाद, आपने खाता बदला. चूंकि, यह खाता इस तारीख के बाद बनाया गया था, इसलिए यह सुविधा अब डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है. प्रॉडक्ट के हिसाब से, नई सुविधाओं की रिलीज़ को ट्रैक किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace में नया क्या है लेख पढ़ें.
सदस्यताएँ स्विच करना
शुरू करने से पहले: यह पता लगाएं कि आपके संगठन के लिए Google Workspace का कौनसा वर्शन सही है. अपने उपयोगकर्ताओं की संख्या, स्टोरेज की ज़रूरत, और उन सुविधाओं के बारे में सोचें जिनका इस्तेमाल फ़िलहाल किया जा रहा है या जिनका इस्तेमाल करना है. Google Workspace के अलग-अलग वर्शन की तुलना करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
खरीदें या अपग्रेड करें पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको नहीं पता कि आपको Google Workspace का कौनसा वर्शन चाहिए, तो उपलब्ध वर्शन को उनमें शामिल सुविधाओं के आधार पर फ़िल्टर किया जा सकता है.
- सबसे ऊपर, सुविधाओं के हिसाब से फ़िल्टर करें
पर क्लिक करें.
- आपको जिन सुविधाओं का इस्तेमाल करना है उनके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- सबसे नीचे दाईं ओर, लागू करें पर क्लिक करें.
सिर्फ़ वे वर्शन दिखेंगे जिनमें आपकी ज़रूरत की सुविधाएं शामिल हैं.
- फ़िल्टर बदलने के लिए, नंबर फ़िल्टर लागू किए गए
पर क्लिक करें. इसके अलावा, सभी वर्शन दिखाने के लिए, फ़िल्टर हटाएं
पर क्लिक करें.
- सबसे ऊपर, सुविधाओं के हिसाब से फ़िल्टर करें
-
जिस वर्शन पर स्विच करना है उसके बगल में मौजूद, अपग्रेड करें या स्विच करें पर क्लिक करें.
- स्विच करने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
नए वर्शन पर स्विच करने से, आपके डेटा या सेवा पर कोई असर नहीं पड़ता है.

Business वर्शन (1 से 300 उपयोगकर्ता)
सुविधाओं की तुलना करें कीमत देखें
| Business Starter | 300 उपयोगकर्ताओं तक के लिए, पेशेवर ईमेल और प्रॉडक्टिविटी सुइट. इसमें हर उपयोगकर्ता के लिए 30 जीबी स्टोरेज मिलता है | Business Starter पर स्विच करना |
| Business Standard | 300 उपयोगकर्ताओं के लिए, बेहतर प्रॉडक्टिविटी सुइट. साथ ही, हर उपयोगकर्ता के लिए 2 टीबी स्टोरेज | Business Standard पर स्विच करना |
| Business Plus | ज़्यादा से ज़्यादा 300 उपयोगकर्ताओं के लिए, बेहतर प्रॉडक्टिविटी सुइट. साथ ही, हर उपयोगकर्ता के लिए 5 टीबी स्टोरेज | Business Plus पर स्विच करना |
Enterprise वर्शन
| Enterprise Standard | प्रॉडक्टिविटी और साथ मिलकर काम करने की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन का पूरा सुइट. इसमें ज़रूरत के मुताबिक स्टोरेज और एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुरक्षा और मैनेजमेंट की सुविधा मिलती है. | Enterprise Standard पर स्विच करें |
| Enterprise Plus | बेहतर प्रॉडक्टिविटी और साथ मिलकर काम करने के लिए, ज़रूरत के मुताबिक स्टोरेज के साथ ही बेहतर सुरक्षा और अनुपालन से जुड़े कंट्रोल की सुविधा. | Enterprise Plus पर स्विच करना |