Enterprise Essentials वर्शन पर स्विच करना

अगर आपने अपनी सेवा किसी रीसेलर से खरीदी है, तो यहां जाएं |  क्या मेरे पास कोई रीसेलर है?

अगर आपके Essentials या Essentials Starter के उपयोगकर्ताओं को Google Workspace की प्रीमियम सुविधाओं का ऐक्सेस चाहिए, तो अपनी सदस्यता को Enterprise Essentials पर अपग्रेड करें. Enterprise Essentials Plus से Enterprise Essentials पर भी स्विच किया जा सकता है. हालांकि, Google Workspace के किसी दूसरे वर्शन से Enterprise Essentials पर स्विच नहीं किया जा सकता.

इस पेज पर

एक से दूसरे वर्शन पर जाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

  • आपके संगठन के सभी लोगों को एक ही सदस्यता मिलती है. उदाहरण के लिए, कुछ उपयोगकर्ताओं को Enterprise Essentials पर ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता, जबकि अन्य उपयोगकर्ता Enterprise Essentials Plus का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं.
  • अगर आपने सालाना/तय समय वाला प्लान लिया है, तो ट्रांज़िशन में आपके सभी मौजूदा उपयोगकर्ता शामिल होंगे.
  • अगर आपको अपग्रेड करना है और आपकी मौजूदा सदस्यता सालाना/तय समय वाले प्लान के तहत है, जिसमें सालाना पेमेंट किया जाता है, तो आपके पास सिर्फ़ सालाना/तय समय वाले प्लान पर स्विच करने का विकल्प होता है. हालांकि, इसमें हर महीने पेमेंट किया जाता है. स्विच करने के बाद, आपको सालाना सदस्यता के बचे हुए बैलेंस के लिए यथानुपात क्रेडिट मिलता है.
  • अगर आपने सालाना/तय समय वाला प्लान लिया है, तो आपको वर्शन डाउनग्रेड करने के लिए, सालाना/तय समय वाले प्लान से महीने के हिसाब से बिलिंग वाले प्लान पर स्विच करना होगा.

Essentials Starter से अपग्रेड करना

  1. Google Drive खोलें. इसके बाद, सबसे नीचे मौजूद टीम डैशबोर्ड पर क्लिक करें.
  2. अनुमतियां इसके बादअपग्रेड करें पर क्लिक करें.
  3. इस बदलाव के असर की समीक्षा करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  4. अपनी नई सदस्यता के लिए पेमेंट प्लान चुनें:
    • महीने के हिसाब से प्लान—इसमें तय की गई कीमत लंबे समय के लिए नहीं होती. हर महीने आपके पास जितने उपयोगकर्ता हैं उनके लिए पैसे चुकाएं और ज़रूरत होने पर उपयोगकर्ताओं को जोड़ें या हटाएं.
    • सालाना प्लान (महीने के हिसाब से पेमेंट)—इसके लिए, एक साल का अनुबंध होता है. उपयोगकर्ताओं की एक संख्या पहले ही तय कर ली जाती है और उसके हिसाब से हर महीने पेमेंट करना होता है. हालांकि, ज़रूरत पड़ने पर उपयोगकर्ताओं को जोड़ने का विकल्प मौजूद रहता है. उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए, उपयोगकर्ताओं की संख्या में जाकर, नई संख्या डालें. सदस्यता के लेवल को डाउनग्रेड करने पर, सालाना प्लान उपलब्ध नहीं होता.
  5. (ज़रूरी नहीं) प्रोमो कोड जोड़ने के लिए, फ़्लेक्सिबल प्लान में जाकर, प्रोमो कोड जोड़ें पर क्लिक करें और कोड डालें.
  6. अपना बिलिंग खाता और पेमेंट का तरीका सेट अप करें.
  7. चेकआउट करें इसके बादऑर्डर करें पर क्लिक करें.

Essentials से अपग्रेड करना

स्विच करने के बाद, अगर आपके पास डोमेन की पुष्टि किया गया खाता है, तो आपको प्रीमियम की सभी सुविधाएं मिलेंगी. अगर आपके पास ईमेल पते की पुष्टि किया गया खाता है, तो आपको प्रीमियम सुविधाओं का एक सबसेट ऐक्सेस करने का विकल्प मिलता है. सभी प्रीमियम सुविधाएं ऐक्सेस करने के लिए, आपको स्विच करने के बाद अपने डोमेन की पुष्टि करनी होगी. तरीके के बारे में जानने के लिए, अपने डोमेन की पुष्टि करना लेख पढ़ें.
  1. Google Admin console में, मेन्यू  इसके बाद  बिलिंग इसके बादखरीदें या अपग्रेड करें पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. जिस वर्शन पर स्विच करना है उसके बगल में मौजूद, अपग्रेड करें या स्विच करें पर क्लिक करें.
  3. इस बदलाव के असर की समीक्षा करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  4. अगर आपने फ़िलहाल, महीने के हिसाब से बिलिंग वाला प्लान लिया हुआ है, तो नई सदस्यता के लिए कोई बिलिंग प्लान चुनें:
    • महीने के हिसाब से प्लान—इसमें तय की गई कीमत लंबे समय के लिए नहीं होती. हर महीने आपके पास जितने उपयोगकर्ता हैं उनके लिए पैसे चुकाएं और ज़रूरत होने पर उपयोगकर्ताओं को जोड़ें या हटाएं.
    • सालाना प्लान (हर महीने पेमेंट)—इसके लिए, एक साल का अनुबंध होता है. हर महीने के उपयोगकर्ता के हिसाब से पैसे चुकाएं और ज़रूरत के हिसाब से उपयोगकर्ता जोड़ें. उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए, कुल उपयोगकर्ता के लिए नई संख्या डालें. एडिशन को डाउनग्रेड करने पर, सालाना प्लान उपलब्ध नहीं होता.
  5. अगर आपकी मौजूदा सदस्यता, सालाना प्लान (हर साल या हर महीने पेमेंट) पर है, तो नई सदस्यता के लिए पेमेंट प्लान के तौर पर सालाना प्लान (हर महीने पेमेंट) चुनें.
  6. (ज़रूरी नहीं) प्रोमो कोड जोड़ने के लिए, फ़्लेक्सिबल प्लान में जाकर, प्रोमो कोड जोड़ें पर क्लिक करें और कोड डालें.
  7. चेकआउट करें इसके बादऑर्डर करें पर क्लिक करें.

Enterprise Essentials Plus से डाउनग्रेड करना

स्विच करने के बाद, अगर आपके पास डोमेन की पुष्टि किया गया खाता है, तो आपको प्रीमियम की सभी सुविधाएं मिलेंगी. अगर आपके पास ईमेल पते की पुष्टि किया गया खाता है, तो आपको प्रीमियम सुविधाओं का एक सबसेट ऐक्सेस करने का विकल्प मिलता है. सभी प्रीमियम सुविधाएं ऐक्सेस करने के लिए, आपको स्विच करने के बाद अपने डोमेन की पुष्टि करनी होगी. तरीके के बारे में जानने के लिए, अपने डोमेन की पुष्टि करना लेख पढ़ें.
  1. Google Admin console में, मेन्यू  इसके बाद  बिलिंग इसके बादसदस्यताएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. अपनी सदस्यता पर क्लिक करें इसके बादज़्यादा इसके बादडाउनग्रेड करें इसके बादउस वर्शन पर स्विच करें जिसे आपको इस्तेमाल करना है.
  3. इस बदलाव के असर की समीक्षा करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  4. अगर आपने फ़िलहाल, महीने के हिसाब से बिलिंग वाला प्लान लिया हुआ है, तो नई सदस्यता के लिए कोई बिलिंग प्लान चुनें:
    • महीने के हिसाब से प्लान—इसमें तय की गई कीमत लंबे समय के लिए नहीं होती. हर महीने आपके पास जितने उपयोगकर्ता हैं उनके लिए पैसे चुकाएं और ज़रूरत होने पर उपयोगकर्ताओं को जोड़ें या हटाएं.
    • सालाना प्लान (हर महीने पेमेंट)—इसके लिए, एक साल का अनुबंध होता है. हर महीने के उपयोगकर्ता के हिसाब से पैसे चुकाएं और ज़रूरत के हिसाब से उपयोगकर्ता जोड़ें. उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए, कुल उपयोगकर्ता के लिए नई संख्या डालें. एडिशन को डाउनग्रेड करने पर, सालाना प्लान उपलब्ध नहीं होता.
  5. अगर आपकी मौजूदा सदस्यता, सालाना प्लान (हर साल या हर महीने पेमेंट) पर है, तो नई सदस्यता के लिए पेमेंट प्लान के तौर पर सालाना प्लान (हर महीने पेमेंट) चुनें.
  6. (ज़रूरी नहीं) प्रोमो कोड जोड़ने के लिए, फ़्लेक्सिबल प्लान में जाकर, प्रोमो कोड जोड़ें पर क्लिक करें और कोड डालें.
  7. चेकआउट करें इसके बादऑर्डर करें पर क्लिक करें.

Essentials या Essentials Starter से स्विच करने पर, कौनसी सुविधाएं बदल जाती हैं?

सुविधा Enterprise Essentials के साथ...
स्टोरेज आपको सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, 1 टीबी का पूल किया गया स्टोरेज मिलता है. इसमें 100 से ज़्यादा तरह की फ़ाइलें सेव की जा सकती हैं. साथ ही, आपको अपनी टीमों के लिए शेयर की गई ड्राइव मिलती हैं.
इंटरैक्टिव मीटिंग और मीटिंग की बेहतर सुविधाएं Google Meet में 150 लोगों के साथ मीटिंग की जा सकती है. साथ ही, Google Drive में रिकॉर्डिंग सेव करने, शोर को कम करने, पोल, सवाल-जवाब, ब्रेकआउट रूम, और अटेंडेंस ट्रैक करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
सुरक्षा और अनुपालन से जुड़े कंट्रोल
  • एंडपॉइंट के बेहतर मैनेजमेंट, डेटा के रखरखाव, और ई-खोज जैसी सुविधाओं की मदद से, अपने संगठन और उपयोगकर्ताओं के डेटा के साथ ही डिवाइसों की सुरक्षा करें.
  • अपने संगठन में सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियां पाएं और संभावित समस्याओं के बारे में सूचनाएं देखें.
  • बेहतर एंडपॉइंट मैनेजमेंट की मदद से, कंपनी के मालिकाना हक वाले मोबाइल डिवाइसों को सेट अप करें. साथ ही, मोबाइल डिवाइसों पर चुनिंदा ऐप्लिकेशन डिस्ट्रिब्यूट करें और अन्य काम करें.
  • Google Vault की मदद से, डेटा का रखरखाव करें, उसे खोजें, और उसे एक्सपोर्ट करें.
सहायता आपको 24/7 सहायता पाने की सुविधा मिलती है.

Enterprise Essentials Plus से स्विच करने पर, कौनसी सुविधाएं बदल जाती हैं?

सुविधा Enterprise Essentials के साथ...
स्टोरेज आपको सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, पूल किया गया 1 टीबी स्टोरेज मिलता है. अगर आपने कोई दूसरा स्टोरेज प्लान खरीदा है, तो वह अपने-आप वापस नहीं आ जाएगा. वर्शन बदलने के बाद, स्टोरेज से जुड़ी पाबंदियां लग सकती हैं. इनसे बचने के लिए, पक्का करें कि Enterprise Essentials में आपके संगठन की ज़रूरतों के हिसाब से स्टोरेज उपलब्ध हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने संगठन में स्टोरेज के इस्तेमाल की समीक्षा करना लेख पढ़ें.
मीटिंग और वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग मीटिंग में ज़्यादा से ज़्यादा 150 लोग शामिल हो सकते हैं. आपके पास, बेहतर तरीके से ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ों को कम करने की सुविधा का ऐक्सेस भी नहीं रहेगा.
लाइव स्ट्रीमिंग अब मीटिंग लाइव स्ट्रीम नहीं की जा सकेंगी.
सुरक्षा केंद्र अब आपके पास, सुरक्षा से जुड़ी उन समस्याओं के बारे में जानकारी और आंकड़ों का ऐक्सेस नहीं होगा जो आपके संगठन पर असर डालती हैं. आपके पास सिक्योरिटी सैंडबॉक्स का ऐक्सेस भी नहीं रहेगा.
iOS के लिए डेटा बाहर निकाले जाने की रोकथाम आपके पास iOS डिवाइसों पर, ऐप्लिकेशन के बीच काम से जुड़े डेटा को ट्रांसफ़र करने का विकल्प नहीं होगा.
डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) ऐसे नियम तय नहीं किए जा सकते जो निजता की सुरक्षा करते हों. साथ ही, उपयोगकर्ताओं को Google Drive में संगठन के बाहर के लोगों के साथ संवेदनशील कॉन्टेंट शेयर करने से रोकते हों.
ट्रस्ट रूल ट्रस्ट रूल की सुविधा चालू करने पर, लागू किए गए ट्रस्ट रूल चालू रहेंगे और लागू होते रहेंगे. आपके पास ट्रस्ट रूल देखने का विकल्प होता है. हालांकि, उनमें बदलाव करने या उन्हें मिटाने का विकल्प नहीं होता. Drive की शेयर करने की सेटिंग इस्तेमाल करने के लिए, ट्रस्ट रूल बंद किए जा सकते हैं.
कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस अब उपयोगकर्ता की पहचान, जगह की जानकारी, डिवाइस की सुरक्षा की स्थिति, और आईपी पते जैसे एट्रिब्यूट के आधार पर, ऐक्सेस कंट्रोल की नीतियां नहीं बनाई जा सकतीं.
ऐक्सेस ट्रांसपैरंसी (पारदर्शिता) अब उपयोगकर्ता के कॉन्टेंट को ऐक्सेस करने के दौरान, Google के कर्मचारियों ने जो कार्रवाइयां की हैं उनके लॉग की समीक्षा नहीं की जा सकती.
लॉग इवेंट के लिए BigQuery का ऐक्सेस अब लॉग इवेंट को, विश्लेषण के लिए BigQuery में एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता.
Work Insights उपयोगकर्ताओं के Workspace इस्तेमाल करने से जुड़ी ज़्यादा जानकारी वाली मेट्रिक पाने के लिए, रिपोर्टिंग टूल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
डेटा क्षेत्र अपने संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, एक भौगोलिक जगह चुनी जा सकती है. हालांकि, ऐसा करने पर आपको बेहतर सुविधाओं का ऐक्सेस नहीं मिलेगा. जैसे, संगठन की इकाई या ग्रुप के आधार पर अलग-अलग जगहें चुनने की सुविधा, रिपोर्टिंग, और ऑडिटिंग.
क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन अब उपयोगकर्ताओं को Drive में मौजूद फ़ाइलों, ईमेल वगैरह में एन्क्रिप्शन की एक और लेयर जोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती. उपयोगकर्ता, पहले से एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए गए किसी भी कॉन्टेंट को अब भी ऐक्सेस और उसमें बदलाव कर सकते हैं. हालांकि, वे क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके नए आइटम नहीं बना सकते.

Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.