अपने इनवॉइस पर नाम या पता अपडेट करना

यह Google Workspace के वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य सशुल्क सदस्यता पर लागू होता है.

यह सुविधा सिर्फ़ उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनके पास इनवॉइस वाले बिलिंग खाते हैं.

अगर आपने इनवॉइस वाले बिलिंग खाते का इस्तेमाल करके, Google सेवा की सदस्यता के लिए पेमेंट किया है, तो हम आपके हर इनवॉइस पर, कारोबार का वह नाम और पता दिखाते हैं जो हमने आपके खाते के लिए फ़ाइल में सेव किया है. अगर आपको अपने कारोबार का नाम या पता बदलना है, तो बदलाव करने के लिए Google के बिक्री प्रतिनिधि या Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.