बिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ईमेल पते की पुष्टि करना या उसे बदलना

यह Google Workspace के वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य सशुल्क सदस्यता पर लागू होता है.

अगर आपने Android डिवाइस पर Gmail से Workspace के लिए साइन अप किया है, तो आपको बिलिंग और सदस्यताएं Google Play में मैनेज करनी होंगी.

Google बिलिंग खाता सेट अप करते समय, आपको एक ईमेल पता देना होता है. इस पते पर हम आपको बिलिंग और पेमेंट से जुड़ी सुरक्षित जानकारी भेज सकते हैं. Google के लिए आपकी वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखना ज़रूरी है. इसलिए, किसी भी पते पर आपके खाते से जुड़े मैसेज भेजने से पहले, हमें यह पुष्टि करनी होगी कि वह पता आपका ही है. अगर आपको कभी भी बिलिंग से जुड़े मैसेज किसी दूसरे पते पर चाहिए, तो आपको अपने बिलिंग खाते में नया पता अपडेट करना होगा.

बिलिंग के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल पते की पुष्टि करना

  1. अपना ईमेल खोलें और @google.com से मिले उस ईमेल को देखें जिसका टाइटल Google Billing: अपने ईमेल पते की पुष्टि करें है.
  2. अपने पते की पुष्टि करने के लिए, ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

बस हो गया! अब हम आपकी बिलिंग और पेमेंट से जुड़ी जानकारी इस पते पर भेजेंगे.

अगर आपको Google से पते की पुष्टि करने के लिए ईमेल मिला है, लेकिन ईमेल में दिया गया लिंक काम नहीं कर रहा है, तो पुष्टि करने के लिए खुद को एक और ईमेल भेजें.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद बिलिंग इसके बाद पेमेंट खाते पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. अपनी सदस्यता के बगल में मौजूद, ज़्यादा इसके बाद पेमेंट सेटिंग देखें पर क्लिक करें.
  3. स्क्रोल करके पेमेंट्स कॉन्टैक्ट पर जाएं.
  4. संपर्क की जानकारी इसके बाद न्योता फिर से भेजें पर क्लिक करें.

पेमेंट्स कॉन्टैक्ट जोड़ना या बदलना

बिलिंग का ईमेल पता बदलने या बिलिंग से जुड़े मैसेज पाने के लिए कोई दूसरा पता जोड़ने के लिए, पेमेंट्स कॉन्टैक्ट की जानकारी अपडेट करें.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद बिलिंग इसके बाद पेमेंट खाते पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. अपनी सदस्यता के बगल में मौजूद, ज़्यादा इसके बाद पेमेंट सेटिंग देखें पर क्लिक करें.
  3. पेमेंट्स कॉन्टैक्ट तक स्क्रोल करें और कोई विकल्प चुनें:

    • संपर्क जोड़नानया संपर्क जोड़ें पर क्लिक करें और नए संपर्क की जानकारी भरें.
    • पता बदलना—संपर्क के नाम पर क्लिक करें. संपर्क जानकारी की दाईं ओर, बदलाव करें पर क्लिक करें और अपने बदलाव करें.

      ध्यान दें: प्राइमरी संपर्क के लिए पता नहीं बदला जा सकता. प्राइमरी संपर्क की जानकारी अपडेट करने के लिए, आपको नया प्राइमरी संपर्क जोड़ना होगा. इसके बाद, मौजूदा संपर्क को हटाना होगा.

    • संपर्क हटाना (यह विकल्प सिर्फ़ उन संपर्कों के लिए उपलब्ध है जिन्हें आपने जोड़ा है)—संपर्क के नाम इसके बाद हटाएं पर क्लिक करें.

  4. अगर आपको कोई पता जोड़ना है या बदलना है, तो ईमेल पाने की सेटिंग के दाईं ओर मौजूद, बदलाव करें पर क्लिक करें. इसके बाद, चुनें कि आपको उस पते पर कौनसे मैसेज चाहिए:

    • पेमेंट से जुड़े सभी ईमेल (प्राइमरी कॉन्टैक्ट के लिए ज़रूरी है)
    • सिर्फ़ एडमिन पेमेंट से जुड़े ईमेल—इस ऐक्सेस लेवल वाले उपयोगकर्ता को ज़रूरी सूचनाएं मिलती हैं. जैसे, पेमेंट न होने की सूचना.
    • पेमेंट से जुड़ा कोई ईमेल नहीं (सिर्फ़ फ़ोन से संपर्क करने के लिए)
  5. सेव करें पर क्लिक करें. हाल ही में जोड़े गए संपर्क के लिए, न्योता भेजें पर क्लिक करें.

कोई ईमेल पता जोड़ने या बदलने पर, आपको ऊपर बताए गए तरीके से उसकी पुष्टि करनी होगी. जब तक किसी ईमेल पते की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक आपको संपर्क के नाम के बगल में "मंज़ूरी बाकी है" दिखेगा.