डीएनएस मैनेजमेंट से जुड़ी ज़रूरी शर्तें

मैं अपने मौजूदा डोमेन को Google की सेवाओं के साथ काम करने के लिए कैसे कॉन्फ़िगर करूं?

अगर आपने किसी मौजूदा डोमेन नेम से Google Workspace खाते के लिए साइन अप किया है, तो Google Workspace को चालू करने के लिए, आपको अपने डीएनएस सेटिंग में बदलाव करने होंगे. इसमें मुख्य रूप से तीन बदलाव करने होते हैं:

  1. अपने डोमेन की पुष्टि करना. पुष्टि करने के कुछ तरीकों के लिए, आपको अपने डोमेन की डीएनएस सेटिंग अपडेट करनी होगी. ज़्यादा जानें.
  2. अपनी ईमेल सेवा को चालू करने के लिए, अपने डोमेन के MX रिकॉर्ड में बदलाव करके, उन्हें Google के सर्वर पर पॉइंट करना. ज़्यादा जानें
  3. अपने CNAME रिकॉर्ड में बदलाव करके, Google Workspace की सेवाओं के लिए पसंद के मुताबिक वेब पते बनाना . ज़्यादा जानें

ध्यान दें: अपने डोमेन की डीएनएस सेटिंग में बदलाव सिर्फ़ तभी किया जा सकता है, जब आप डोमेन एडमिन हों.

मैंने अपना डोमेन नेम Google से खरीदा है. क्या मुझे अपनी डीएनएस सेटिंग में बदलाव करने होंगे?

अगर आपने Google Workspace के लिए साइन अप करते समय, हमारे किसी रजिस्ट्रेशन पार्टनर से डोमेन खरीदा है, तो आपका डोमेन Google की सेवाओं के साथ काम करने के लिए अपने-आप कॉन्फ़िगर हो जाता है. ऐसे में, आपको अपने डोमेन की डीएनएस सेटिंग में कोई बदलाव करने की ज़रूरत नहीं होती.

अगर आपको Google Workspace का इस्तेमाल करना है, लेकिन आपके पास ऑफ़िस या स्कूल से जारी किया गया कोई ईमेल पता नहीं है, तो आपको Google के किसी पार्टनर से डोमेन खरीदने में भी दिलचस्पी हो सकती है.