Google Workspace के लिए Project Mariner का निजता नोटिस

पिछली बार अपडेट किए जाने की तारीख़: 26 जून, 2025

इस नोटिस और हमारी निजता नीति में बताया गया है कि Project Mariner, Google Workspace में साइन इन किए हुए उपयोगकर्ताओं के डेटा को कैसे मैनेज करता है. कृपया इन्हें ध्यान से पढ़ें.

Project Mariner का इस्तेमाल करने पर, Google आपकी बातचीत का डेटा, ब्राउज़िंग डेटा, सुविधा के इस्तेमाल की जानकारी, और आपके सुझाव, राय या शिकायत से जुड़ा डेटा इकट्ठा करता है. बातचीत के डेटा में, प्रॉम्प्ट, जवाब, और ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन शामिल हैं. ब्राउज़िंग डेटा में, देखी गई साइटों के यूआरएल, कुकी, बुकमार्क, और स्क्रीन कैप्चर या पेज में मौजूद अन्य कॉन्टेंट शामिल है. Google इस डेटा का इस्तेमाल अपनी निजता नीति के मुताबिक करता है. इससे Google को सेवा उपलब्ध कराने, उसे सुरक्षित रखने, और उसकी निगरानी करने में मदद मिलती है. इस डेटा का इस्तेमाल, Google के जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं किया जाएगा.

Project Mariner, आपके लिए ब्राउज़िंग से जुड़ा कुछ डेटा सेव करता है. जैसे, इतिहास, बुकमार्क, कुकी. ये कुकी, वेबसाइटों पर आपके साइन-इन स्टेटस जैसी जानकारी सेव कर सकती हैं. इसके अलावा, ये अन्य साइट का डेटा भी सेव कर सकती हैं. यह डेटा, नई ब्राउज़र प्रोफ़ाइल में सेव किया जाता है. इस प्रोफ़ाइल को खास तौर पर, सेवा का इस्तेमाल करने के लिए सेट अप किया जाता है. Project Mariner की सेटिंग में जाकर, इस ब्राउज़र प्रोफ़ाइल को कभी भी मिटाया जा सकता है. एक साथ कई टास्क चलाने पर, हो सकता है कि कुछ सेशन का डेटा सेव न हो. अगर आपने सुझाव/राय दी है या शिकायत की है, तो Project Mariner इसका इस्तेमाल अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कर सकता है.