Admin console का मैप

एडमिन के तौर पर, Google Admin console का इस्तेमाल करके, Google Workspace की सभी सेवाओं को मैनेज किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल करके, उपयोगकर्ताओं को जोड़ा या हटाया जा सकता है. साथ ही, बिलिंग मैनेज की जा सकती है, मोबाइल डिवाइस सेट अप किए जा सकते हैं वगैरह. Admin console, admin.google.com पर उपलब्ध है.

शुरू करने से पहले: अगर Google Workspace के ट्रायल का इस्तेमाल किया जा रहा है और आपको अपने डोमेन की पुष्टि करनी है, MX रिकॉर्ड बदलने हैं, और बिलिंग सेट अप करनी है, तो अपने संगठन के लिए Google Workspace सेट अप करना पर जाएं.

इन सुविधाओं के साथ, होम पेज से शुरू करें

शुरू करने के लिए, अपने Admin console में साइन इन करें.

ध्यान दें: एडमिन के अधिकारों से तय होता है कि आपके लिए कौनसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और कौनसे टास्क किए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, 'उपयोगकर्ता' के अधिकार वाले एडमिन सिर्फ़ उपयोगकर्ताओं पर कार्रवाई कर सकता है. इसलिए, उसे बिलिंग जैसी सभी सुविधाएं नहीं दिखतीं. ज़्यादा जानकारी के लिए, एडमिन के अधिकारों की परिभाषाएं पर जाएं.

सुविधा इससे क्या किया जा सकता है
उपयोगकर्ता

उपयोगकर्ताओं को जोड़ना या हटाना, उपयोगकर्ताओं को संगठन की इकाइयों में शामिल करना, और उपयोगकर्ताओं को एडमिन की भूमिकाएं असाइन करना. इससे, Google Workspace की सेवाओं को मैनेज करने में मदद मिलती है.

नए उपयोगकर्ता या ईमेल पते जोड़ना पर जाएं.

बिलिंग

पेमेंट के तरीके जोड़ना, अपने इनवॉइस प्रिंट करना, Google Workspace के वर्शन को अपग्रेड करना या सदस्यता रद्द करना.

बिलिंग और पेमेंट पर जाएं.

डिस्कवर

Google Workspace का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए, सुझाव और काम करने के नए तरीके जानें.

प्रॉडक्ट से जुड़े अपडेट

Google Workspace अपडेट ब्लॉग के नए ब्लॉग पोस्ट पढ़ें.

डोमेन

अपने डोमेन की पुष्टि करना, डोमेन का अन्य नाम या दूसरे डोमेन जोड़ना वगैरह.

डोमेन जोड़ना या बदलना पर जाएं.

सूचनाएं

Admin console के चेतावनी केंद्र से मिली नई सूचनाएं देखें.

चेतावनी केंद्र के बारे में जानकारी पर जाएं.

Chrome Enterprise Core

Chrome Enterprise Core सेट अप करना, ब्राउज़र एनरोल करना, ब्राउज़र की नीतियां कॉन्फ़िगर करना, और उनके एक्सटेंशन मैनेज करना.

Chrome Enterprise Core पर जाएं.
Groups

साथ मिलकर काम करने के लिए, कंपनी के सभी लोगों के लिए ग्रुप और ईमेल पाने वाले लोगों की सूचियां बनाना.

किसी संगठन के लिए ग्रुप मैनेज करना शुरू करना पर जाएं.

डिवाइस

अपने संगठन के Google Workspace खाते के लिए, मोबाइल डिवाइस और कंप्यूटर मैनेज करना.

Google एंडपॉइंट मैनेजमेंट का इस्तेमाल करके डिवाइसों को मैनेज करना पर जाएं.

संगठन की इकाइयां

ग्रुप या विभागों पर सेटिंग और ऐप्लिकेशन लागू करने के लिए, एक स्ट्रक्चर सेट अप करना.

संगठनात्मक स्ट्रक्चर कैसे काम करता है पर जाएं.

रिपोर्टिंग

सुरक्षा के संभावित जोख़िम की जांच करने और उपयोगकर्ता और एडमिन की गतिविधि का विश्लेषण करने के लिए, रिपोर्ट और ऑडिट लॉग देखना.

रिपोर्ट की मदद से, डेटा के इस्तेमाल और उसकी सुरक्षा पर निगरानी रखना पर जाएं.

डायरेक्ट्री सिंक

LDAP के उपयोगकर्ता और ग्रुप के डेटा को, Google Cloud की डायरेक्ट्री के साथ सिंक करना.

डायरेक्ट्री सिंक का इस्तेमाल शुरू करना पर जाएं.

ऐप्लिकेशन

Google Workspace के ऐप्लिकेशन और सेवाओं की सेटिंग मैनेज करना. जैसे, Gmail और Calendar.

अपने कारोबार के लिए सेवाएं सेट अप करना पर जाएं.

एडमिन की भूमिकाएं

दूसरे उपयोगकर्ताओं को एडमिन के तौर पर जोड़ना और उनकी अनुमतियां चुनना.

एडमिन की भूमिकाओं के बारे में जानकारी पर जाएं.

खाता सेटिंग

अपने संगठन की जानकारी को पसंद के मुताबिक बनाना और बातचीत की प्राथमिकताएं सेट करना. अनुपालन से जुड़े कानूनी समझौतों (जीडीपीआर, हिपा) की समीक्षा करना और उन्हें स्वीकार करना.

प्रोफ़ाइल

प्राथमिकताएं

मनमुताबिक बनाना

कानूनी और अनुपालन

डेटा क्षेत्र

खाते का मैनेजमेंट

कस्टम यूआरएल

सहायता

चैट, फ़ोन या ईमेल के ज़रिए Google से सहायता पाना या मदद के खास विषयों को खोजना.

Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें पर जाएं.

सुरक्षा

Google Workspace में सुरक्षा सेटिंग मैनेज करना. जैसे, दो चरणों में पुष्टि की प्रक्रिया लागू करना, पासवर्ड की निगरानी करना और उन्हें लागू करना वगैरह.

सुरक्षा और डेटा की सुरक्षा पर जाएं.

बिल्डिंग और संसाधन

Calendar सेट अप करना, ताकि उपयोगकर्ता आपकी कंपनी में शेयर किए जाने वाले संसाधन बुक कर सकें. जैसे, उपकरण या कॉन्फ़्रेंस रूम.

बिल्डिंग, सुविधाएं, और Calendar के संसाधन बनाना पर जाएं.

नियम

अपने संगठन के डेटा, फ़ाइलों, और डिवाइसों को सुरक्षित करना.

नियम पेज पर जाकर, नियम बनाना और उन्हें मैनेज करना पर जाएं.

डिवाइस का स्टोरेज

अपने संगठन के लिए, Google Workspace का स्टोरेज मैनेज करना.

अपने संगठन के लिए उपलब्ध स्टोरेज की समीक्षा करना पर जाएं.