अगर आपके मध्यम आकार के कारोबार में सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) की पुष्टि करने की सुविधा या मेल रूट करने की बेहतर सुविधा का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसके बजाय बड़े संगठनों के लिए डिप्लॉयमेंट गाइड देखें.
अगर आपके यहां ज़्यादा कर्मचारी हैं या Microsoft Exchange या Outlook का इस्तेमाल किया जाता है, तो कुछ उपयोगकर्ताओं के साथ Gmail को आज़माने का तरीका जानें. इसके बाद, शेयर करने और सुरक्षा से जुड़ी सुझाई गई नीतियां सेट अप करें. साथ ही, अपने पूरे संगठन के लिए Google Workspace रोल आउट करें.
|
|
||
| 1 |
|
अपने Admin console को ऐक्सेस करनाGoogle Admin console की मदद से, एडमिन किसी संगठन के लोगों के लिए, Google की सेवाओं को मैनेज करते हैं. इसका तरीका जानें |
|
|
||
| 2 |
|
अपने कारोबार का डेटा इंपोर्ट करना (बीटा वर्शन)Microsoft Exchange Online से, अपने Google Workspace खाते में ज़्यादा से ज़्यादा 10 उपयोगकर्ताओं का डेटा इंपोर्ट करें. |
|
|
||
| 3 |
|
पायलट प्रोग्राम चलाना (ज़रूरी नहीं)Gmail, डेटा माइग्रेशन, और मोबाइल ऐक्सेस का आकलन करने के लिए, कुछ उपयोगकर्ताओं के साथ Google Workspace को आज़माएं. पायलट प्रोग्राम चलाने से, किसी की भी मौजूदा मेल सेवा में कोई रुकावट नहीं आती. साथ ही, सभी लोग अपने मौजूदा ईमेल पते का इस्तेमाल जारी रखते हैं. ध्यान दें कि Gmail को आज़माने के लिए, आपको अपने डोमेन के MX रिकॉर्ड बदलकर Google की ओर रूट करने की ज़रूरत नहीं है. इसका तरीका जानेंकुछ उपयोगकर्ताओं को Gmail और अन्य सेवाओं का आकलन करने की अनुमति देने के लिए:
|
|
|
||
| 4 |
|
कम्यूनिकेशन की तैयारी करनाअपनी टीम को Google Workspace पर स्विच करने के बारे में बताना शुरू करें. अपने उपयोगकर्ताओं को ट्रांज़िशन के लिए तैयार करने के लिए, Google के ब्रैंड वाले लोगो की मदद से, अपने इंटरनल कम्यूनिकेशन को पसंद के मुताबिक बनाएं. इसका तरीका जानें |
|
|
||
| 5 |
|
बाकी उपयोगकर्ताओं को जोड़नापायलट प्रोग्राम चलाने के बाद (या अगर पायलट प्रोग्राम नहीं चलाया जाता है), बाकी उपयोगकर्ताओं के लिए खाते जोड़ें. उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग या स्प्रेडशीट अपलोड करके जोड़ा जा सकता है. हम उपयोगकर्ताओं के खातों को Microsoft Active Directory या किसी अन्य LDAP सर्वर के साथ सिंक करने के लिए टूल भी उपलब्ध कराते हैं. इसका तरीका जानें |
|
|
||
| 6 |
|
अपने डोमेन के लिए कारोबार का ईमेल सेट अप करनाअगर आपने पायलट प्रोग्राम पूरा कर लिया है और अब तक अपने डोमेन के लिए Gmail चालू नहीं किया है, तो अब ऐसा करें. आपको मेल को Google के मेल सर्वर पर रूट करने के लिए, अपने डोमेन के MX रिकॉर्ड बदलने होंगे. हमारा सुझाव है कि आप अपने डोमेन की सेटिंग में एक SPF रिकॉर्ड भी जोड़ें. अगर आपको MX या SPF रिकॉर्ड के बारे में नहीं पता है, तो चिंता न करें. बस इन चरणों का पालन करें.
|
|
|
||
| 7 |
|
अपने संगठन का खाता सेट अप करनाअपना लोगो जोड़ें, बिलिंग और पेमेंट मैनेज करें. साथ ही, सुरक्षा और अनुपालन के सबसे सही तरीकों का पालन करें.सेट अप करें
इलाके के हिसाब से |
|
|
||
| 8 |
|
उपयोगकर्ताओं के ईमेल, कैलेंडर, और संपर्क सूची माइग्रेट करनाअपनी टीम के मौजूदा ईमेल, कैलेंडर इवेंट, और संपर्कों को Google Workspace में इंपोर्ट करने के लिए, हमारे माइग्रेशन टूल का इस्तेमाल करें. Microsoft Exchange या किसी अन्य आईएमएपी सर्वर से सीधे डेटा माइग्रेट किया जा सकता है. इसके अलावा, अपनी टीम को अपना डेटा खुद इंपोर्ट करने की अनुमति दी जा सकती है. इसका तरीका जानें |
|
|
||
| 9 |
|
मोबाइल डिवाइस सेट अप और मैनेज करनाअपनी टीम को ईमेल, कैलेंडर इवेंट, और दस्तावेज़, कभी भी, कहीं भी ऐक्सेस करने की अनुमति दें. सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं चालू करें और अपनी टीम के लिए, मोबाइल डिवाइसों पर Google Workspace सेट अप करें. इसका तरीका जानें |
|
|
||
| 10 |
|
एडमिन के लिए ट्रेनिंग और डिप्लॉयमेंट से जुड़े संसाधन पानाइसका तरीका जानें |
|
|
||
| 11 |
|
अपने उपयोगकर्ताओं को ट्रेनिंग देनाट्रेनिंग गाइड, सुझाव, ग्राहकों के उदाहरण, और अन्य संसाधन पाएं. इनकी मदद से, आपको और आपके उपयोगकर्ताओं को Gmail, Calendar, शेयर किए गए दस्तावेज़, वीडियो मीटिंग वगैरह का इस्तेमाल शुरू करने में मदद मिलेगी. इसका तरीका जानें |
|
|
||
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.