कॉन्टेंट को मॉडरेट करने और अपने डेटा की सुरक्षा करने के लिए, Chat मैसेज की जांच करना

सुरक्षा जांच टूल

एडमिन के तौर पर, सुरक्षा जांच करने वाले टूल का इस्तेमाल करके, अपने संगठन में Chat की गतिविधि पर नज़र रखी जा सकती है. इसमें, आपके डोमेन से बाहर भेजे गए मैसेज और फ़ाइलें शामिल हैं. आपके पास उत्पीड़न, स्पैम या संवेदनशील जानकारी जैसे आपत्तिजनक कॉन्टेंट की रिपोर्ट की समीक्षा करने का विकल्प होता है. साथ ही, उत्पीड़न और संवेदनशील कॉन्टेंट के लीक होने से रोकने के लिए, डेटा की सुरक्षा से जुड़े नियम बनाए जा सकते हैं.

Chat में मौजूद उन मैसेज की समीक्षा करना जिनकी शिकायत की गई है

इन वर्शन में काम करता है:

  • Chat के मैसेज की समीक्षा करने की सुविधा: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium.
  • Chat में कॉन्टेंट की शिकायत करने की सुविधा: Frontline Plus; Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus.

Chat में कॉन्टेंट की शिकायत करने की सुविधा चालू करने पर, उपयोगकर्ता ऐसे मैसेज की शिकायत कर सकते हैं जो आपत्तिजनक हैं या संगठन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं. Chat में भेजे गए मैसेज की समीक्षा करने के लिए, सुरक्षा जांच टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

ध्यान दें: एडमिन के तौर पर, आपके पास चैट मैसेज में आपत्तिजनक कॉन्टेंट की निगरानी करने का विकल्प होता है. इसके लिए, गतिविधि का ऐसा नियम बनाएं जो आपको मैसेज की शिकायत की गई इवेंट के बारे में सूचना दे. निर्देशों के लिए, कार्रवाई के नियम बनाना और उन्हें मैनेज करना लेख पढ़ें.

अगर शिकायत किया गया मैसेज, Chat स्पेस में पोस्ट किया गया था, तो स्पेस मैनेजर से संपर्क करें. उसके पास मैसेज मिटाने की अनुमति होती है. इसके अलावा, वह किसी ऐसे व्यक्ति को नया स्पेस मैनेजर बना सकता है जिसके पास मैसेज मिटाने का ऐक्सेस हो. सुरक्षा जांच टूल से कार्रवाई नहीं की जा सकती.

Chat में मौजूद जिन मैसेज की शिकायत की गई है उनकी जांच करने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षाइसके बादसुरक्षा केंद्रइसके बादजांच टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डेटा सोर्स पर क्लिक करें. इसके बाद, Chat के लॉग इवेंट चुनें.
  3. शर्त जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. एट्रिब्यूटइसके बाद पर क्लिक करें और इवेंट चुनें.
  5. तीसरी ड्रॉप-डाउन सूची से, शिकायत किया गया मैसेज चुनें.
  6. खोजें पर क्लिक करें.
    पेज पर सबसे नीचे मौजूद खोज नतीजों में, शिकायत किए गए मैसेज की सूची देखी जा सकती है.
  7. ज़्यादा जानकारी देखने के लिए, खोज के नतीजों में मौजूद किसी भी लाइन के मैसेज आईडी पर क्लिक करें.
  8. अगर आपसे कहा जाए, तो चैट का कॉन्टेंट देखने के लिए, कारोबार की ज़रूरत के बारे में टेक्स्ट डालें. इसके बाद, पुष्टि करें पर क्लिक करें.
    साइड पैनल में, जांच के बारे में ज़्यादा जानकारी दिखती है:

मैसेज की जानकारी वाला टैब—इस टैब में, चैट मैसेज का कॉन्टेंट दिखता है. अन्य ज़रूरी जानकारी में, मैसेज भेजने वाले का नाम, मैसेज भेजे जाने की तारीख, मैसेज आईडी, और उससे जुड़ी सभी रिपोर्ट और अटैचमेंट शामिल हैं. अटैचमेंट में मौजूद कॉन्टेंट को डाउनलोड किया जा सकता है.

बातचीत की जानकारी वाला टैब—इस टैब में, Chat पर की गई बातचीत के बारे में जानकारी होती है. जानकारी में बातचीत का टाइप शामिल होता है. उदाहरण के लिए, एक-दूसरे से की गई चैट या स्पेस. ध्यान दें: स्पेस के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा पांच स्पेस मैनेजर के ईमेल पते दिखते हैं. अगर ज़रूरी हो, तो कार्रवाई करने के लिए स्पेस मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है.

चैट ट्रांसक्रिप्ट टैब—इस टैब में, चैट बातचीत के बारे में जानकारी मिलती है. इसमें कुछ मैसेज का टेक्स्ट और मैसेज की स्थिति के बारे में जानकारी शामिल होती है. जैसे, उन्हें बदला गया है या मिटाया गया है; मैसेज को "शिकायत की गई" के तौर पर सिर्फ़ तब टैग किया जाता है, जब मैसेज के मौजूदा वर्शन की शिकायत की गई हो. अटैचमेंट में मौजूद कॉन्टेंट को इस टैब में शामिल नहीं किया जाता. साथ ही, इसे यहां से डाउनलोड भी नहीं किया जा सकता.

ध्यान दें: सुरक्षा से जुड़ी जांच करने वाला टूल, Chat के जवाब में मौजूद किसी भी कोट किए गए कॉन्टेंट को शामिल नहीं करता है.

Chat मैसेज के लिए, डेटा की सुरक्षा का नियम बनाना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

Chat के डेटा की निगरानी करने और उसे लीक होने से रोकने के लिए, सुरक्षा जांच के टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए, आपको Chat के लिए डेटा की सुरक्षा का नियम सेट अप करना होगा. यह एक कस्टम नियम है, जिसे नियमों वाले पेज से बनाया जाता है. इस नियम का इस्तेमाल करके, अपने डोमेन में Chat मैसेज के इस्तेमाल से जुड़ी किसी खास गतिविधि के बारे में सूचना पाई जा सकती है.

डेटा सुरक्षा से जुड़ा नियम सेट अप करने के बाद, सुरक्षा जांच टूल का इस्तेमाल करके, अपने संगठन के Chat मैसेज की जांच की जा सकती है.

ध्यान दें: ऐसा हो सकता है कि एडमिन ने Chat मैसेज के लिए, डेटा की सुरक्षा का नियम पहले से सेट अप किया हो. अगर ऐसा नहीं है, तो आपको यह काम खुद करना होगा. निर्देशों के लिए, डेटा की सुरक्षा के नियम बनाना लेख पढ़ें.

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

सुरक्षा जांच टूल में जानकारी खोजने के लिए, पहले कोई डेटा सोर्स चुनें. इसके बाद, खोज के लिए एक या उससे ज़्यादा शर्तें चुनी जा सकती हैं. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है. हर शर्त के लिए, एट्रिब्यूट, ऑपरेटर, और वैल्यू चुनें.

ध्यान दें: यहां दिए गए निर्देशों में, उदाहरण के तौर पर चैट मैसेज की जांच करने के लिए खोज करने का तरीका बताया गया है. आपके पास खोज में अन्य शर्तों का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. इसके अलावा, बिना किसी शर्त के भी खोज की जा सकती है.

नियम के लॉग इवेंट के लिए, सुरक्षा जांच टूल में खोज करने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षाइसके बादसुरक्षा केंद्रइसके बादजांच टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डेटा सोर्स पर क्लिक करें. इसके बाद, नियम के लॉग इवेंट चुनें.
  3. शर्त जोड़ेंइसके बादएट्रिब्यूटइसके बादतारीख पर क्लिक करें.
    खोज के लिए तारीख की सीमा चुनें.
  4. शर्त जोड़ेंइसके बादएट्रिब्यूटइसके बादनियम का टाइप पर क्लिक करें.
    DLP चुनें.
  5. खोजें पर क्लिक करें.
    खोज के नतीजे, पेज पर सबसे नीचे दिखते हैं.
  6. जांच को सेव करने के लिए, सेव करें पर क्लिक करें इसके बादकोई टाइटल और ब्यौरा डालेंइसके बादसेव करें पर क्लिक करें.
    ध्यान दें: खोज के नतीजों को सेव करके, आने वाले समय में उनका इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे एक ही जांच को कई बार किया जा सकता है.

Chat के उन मैसेज की जांच करना जिनसे डेटा की सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन होता है

Chat मैसेज के लिए डेटा सुरक्षा का नियम बनाने और फिर नियम के लॉग इवेंट खोजने के बाद, जांच के नतीजों में Chat मैसेज की जांच की जा सकती है.

Chat मैसेज की जांच करने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षाइसके बादसुरक्षा केंद्रइसके बादजांच टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. दाईं ओर मौजूद मेन्यू में जाकर, जांच देखें पर क्लिक करें.
  3. सूची में से जांच पर क्लिक करें. (ऊपर दिए गए सेक्शन में दिए गए निर्देशों का इस्तेमाल करके बनाई गई जांच चुनें.)
  4. खोजें पर क्लिक करें.
    पेज पर सबसे नीचे मौजूद खोज के नतीजों में, आपको इवेंट की सूची दिखेगी. इसमें हर इवेंट के बारे में जानकारी दी गई होगी. इस जानकारी में ट्रिगर की गई कार्रवाई, नियम का नाम, कंटेनर का टाइप (उदाहरण के लिए, 1:1 चैट या चैट स्पेस), और नियम का नाम शामिल होता है.
  5. ज़्यादा जानकारी देखने के लिए, खोज के नतीजों में मौजूद किसी भी लाइन के संसाधन आईडी पर क्लिक करें.
  6. अगर आपसे कहा जाए, तो चैट का कॉन्टेंट देखने के लिए, कारोबार की ज़रूरत के बारे में टेक्स्ट डालें. इसके बाद, पुष्टि करें पर क्लिक करें.
    साइड पैनल में, जांच के बारे में ज़्यादा जानकारी दिखती है:

इंसिडेंट की जानकारी वाला टैब—इस टैब में, ट्रिगर हुए नियम का नाम दिया गया है. साथ ही, इसमें चैट मैसेज में मौजूद उस कॉन्टेंट को भी दिखाया गया है जिसकी वजह से नियम ट्रिगर हुआ. अन्य अहम जानकारी में, मैसेज भेजने वाले का नाम, मैसेज भेजने की तारीख, और मैसेज आईडी शामिल है.

बातचीत की जानकारी वाला टैब—इस टैब में, Chat पर की गई बातचीत के बारे में जानकारी होती है. जानकारी में बातचीत का टाइप शामिल होता है. उदाहरण के लिए, एक-दूसरे से की गई चैट या स्पेस. ध्यान दें: स्पेस के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा पांच स्पेस मैनेजर के ईमेल पते दिखते हैं. अगर ज़रूरी हो, तो कार्रवाई करने के लिए स्पेस मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है.

चैट ट्रांसक्रिप्ट टैब—इस टैब में, चैट बातचीत के बारे में जानकारी मिलती है. इसमें कुछ मैसेज का टेक्स्ट और मैसेज की स्थिति के बारे में जानकारी शामिल होती है. जैसे, उन्हें बदला गया है या मिटाया गया है; मैसेज को "शिकायत की गई" के तौर पर सिर्फ़ तब टैग किया जाता है, जब मैसेज के मौजूदा वर्शन की शिकायत की गई हो. अटैचमेंट में मौजूद कॉन्टेंट को इस टैब में शामिल नहीं किया जाता. साथ ही, इसे यहां से डाउनलोड भी नहीं किया जा सकता.