एडमिन के तौर पर, अपने संगठन के डेटा को सुरक्षित बनाए रखें. इसके लिए, यहां बताई गई सबसे सही तरीकों को अपनाएं:
सभी फ़ोन या टैबलेट से डेटा मिटाना
Admin console का इस्तेमाल करके, उपयोगकर्ता के डिवाइस से डेटा को रिमोट तरीके से मिटाया जा सकता है. आपके पास पूरे डिवाइस से डेटा मिटाने या सिर्फ़ अपने संगठन का डेटा मिटाने का विकल्प होता है.
पासवर्ड वापस पाने या दोबारा सेट करने के ऐक्सेस को रद्द करना
उपयोगकर्ता का खाता वापस पाने के लिए दिया गया ईमेल पता और फ़ोन नंबर हटाएं, ताकि वे अपने पुराने खाते को ऐक्सेस करने के लिए, पासवर्ड वापस पाने या दोबारा सेट करने की सुविधा का इस्तेमाल न कर पाएं.
-
इससे, उनके पुराने खाते को बिना अनुमति के ऐक्सेस किए जाने का खतरा काफ़ी हद तक कम हो सकता है.
OAuth 2.0 के सभी ऐप्लिकेशन टोकन रद्द करना
किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड बदलने पर, कुछ प्रॉडक्ट को ऐक्सेस करने के लिए जारी किए गए OAuth 2.0 टोकन भी रद्द हो जाते हैं. अनुमति वाले सभी ऐक्सेस की समीक्षा करें और अनुमति वाले अन्य ऐप्लिकेशन को रद्द करें.
उपयोगकर्ता की साइन-इन कुकी रीसेट करना
इससे, बिना अनुमति के ऐक्सेस किए जाने का खतरा भी कम हो जाता है.
सुरक्षा कुंजियों और ऐप्लिकेशन पासवर्ड के ऐक्सेस को रद्द करना
उपयोगकर्ता के खाते को ऐक्सेस करने की अनुमति वाली सभी सुरक्षा कुंजियों या ऐप्लिकेशन-विशिष्ट पासवर्ड को रद्द करें.
-
उपयोगकर्ता का जो डेटा सेव करना है उसे किसी दूसरे खाते में ट्रांसफ़र करें. इसके बाद, उसका मूल खाता पूरी तरह से मिटा दें. यह पक्का करने का सबसे अच्छा तरीका है कि वह आपके संगठन का डेटा ऐक्सेस न कर पाए.