अगर Google Workspace for Education का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तो ज़्यादा उपयोगकर्ता खाते पाने का तरीका यहां जानें.
13 नवंबर, 2024 को या इसके बाद बनाए गए Google Workspace for Education डोमेन के लिए, Google Workspace for Education Fundamentals के 2,500 लाइसेंस उपलब्ध कराए जाते हैं.
अतिरिक्त लाइसेंस का अनुरोध करना
देखें कि फ़िलहाल कितने लाइसेंस इस्तेमाल किए जा रहे हैं—अगर आपके पास उपलब्ध लाइसेंस का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तो अतिरिक्त लाइसेंस के लिए किए गए सभी अनुरोध अस्वीकार कर दिए जाएंगे.
आपके पास Google Admin console में जाकर, उपयोगकर्ताओं की सूची डाउनलोड करने का विकल्प है. इससे आपको यह पता चलेगा कि आपके पास कुल कितने खाते उपलब्ध हैं.
ध्यान दें: अगर आपका Google Workspace for Education डोमेन 13 नवंबर, 2024 को या इसके बाद बनाया गया था, तो आपको Admin console में उपलब्ध लाइसेंस की कुल संख्या दिखेगी.
ज़्यादा लाइसेंस का अनुरोध करें—अगर आपको ज़्यादा लाइसेंस चाहिए, तो Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें. आपको ज़्यादा जानकारी देनी होगी. जैसे, छात्र-छात्राओं का कुल रजिस्ट्रेशन और मौजूदा समय में ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या. अनुरोधों को प्रोसेस होने में दो हफ़्ते लग सकते हैं.
खाते जोड़ें—अगर आपको अतिरिक्त लाइसेंस मिल गए हैं, तो Google Admin console में उपयोगकर्ताओं को जोड़ें.