Google Workspace for Nonprofits पर डाउनग्रेड करना

अगर आपने G Suite या Google Workspace के पैसे चुकाकर लिए जाने वाले वर्शन पर अपग्रेड किया है, तो Google Workspace for Nonprofits की बिना शुल्क वाली सदस्यता पर डाउनग्रेड किया जा सकता है.

पैसे चुकाकर लिए गए Google Workspace के किसी वर्शन से, Google Workspace के किसी दूसरे वर्शन पर डाउनग्रेड किया जा सकता है. साथ ही, छूट वाली कीमत पर सदस्यता जारी रखी जा सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace की सदस्यताएं स्विच करना लेख पढ़ें.

मुझे किन सुविधाओं का ऐक्सेस नहीं मिलेगा?

सुविधाओं की तुलना करने के लिए साइन इन करें

अगर G Suite या Google Workspace का इस्तेमाल किया जाता है, तो उपलब्ध वर्शन की सुविधाओं की तुलना करने के लिए, अभी साइन इन करें: अपने खाते में साइन इन करें (आम तौर पर, यह gmail.com पर खत्म नहीं होता).

Google Workspace for Nonprofits पर डाउनग्रेड करना

पैसे चुकाकर ली गई G Suite या Google Workspace की सदस्यता को, Google Workspace for Nonprofits की मुफ़्त सदस्यता पर डाउनग्रेड करने के लिए, यह तरीका अपनाएं.

  1. Business Starter एडिशन पर स्विच करें.
  2. Google Workspace सहायता टीम से संपर्क करके, Business Starter की सदस्यता को Google Workspace for Nonprofits में बदलने का अनुरोध करें.

अहम जानकारी: Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करने के बाद, आपके Business Starter खाते को Google Workspace for Nonprofits में बदलने में करीब पांच दिन लग सकते हैं. Business Starter प्लान में होने पर, आपको हर महीने हर उपयोगकर्ता के लिए, सदस्यता की सामान्य कीमत चुकानी होगी. यह कीमत, सदस्यता लेने के दिनों के हिसाब से तय की जाएगी.