यह सुविधा, Google Workspace के सभी एडिशन और Google Admin console में मौजूद अन्य पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताओं पर लागू होती है.
यह सुविधा सिर्फ़ उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनके पास इनवॉइस वाले बिलिंग खाते हैं.
अगर आपने Google सेवा की सदस्यता के लिए, इनवॉइस वाले बिलिंग खाते से पेमेंट किया है, तो आपको हमें एक मुख्य ईमेल पता देना होगा. इस पते पर हम आपका इनवॉइस भेज सकते हैं. अगर आपने हमें डाक से इनवॉइस पाने का पता भी दिया है, तो हम आपको इनवॉइस की हार्ड कॉपी भेज सकते हैं.
इनवॉइस वाला खाता सेट अप करते समय, आपको हमें यह जानकारी देनी होती है. इसके बाद, Google Admin console में जाकर, डिलीवरी के पते जोड़े या हटाए जा सकते हैं.
नया पता अगले महीने से लागू करने के लिए, उसे महीने की 25 तारीख तक जोड़ें.
ईमेल से इनवॉइस पाने का पता जोड़ना या हटाना
यहां बताया गया है कि इनवॉइस वाले बिलिंग खाते में, ईमेल से इनवॉइस पाने का पता कैसे जोड़ा जाए या जोड़ा गया पता कैसे हटाया जाए. अपने खाते से जुड़े मुख्य बिलिंग पते को अपडेट करने के लिए, Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.
ध्यान दें: यूरोपीय संघ (ईयू) में रहने वाले ऐसे ग्राहक जिनके पास निजी (गैर-कारोबारी) खाते हैं उन्हें ईमेल से इनवॉइस नहीं मिलते. ये ग्राहक, Admin console में जाकर ट्रांज़ैक्शन देख सकते हैं. साथ ही, इनवॉइस और ट्रांज़ैक्शन डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं. इस पर जाएं:
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
पेमेंट खाते पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
-
अपनी सदस्यता के बगल में, ज़्यादा
पेमेंट सेटिंग देखें पर क्लिक करें.
- पेमेंट खाते में जाकर, ईमेल से इनवॉइस पाने के पते के बगल में, बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- कोई विकल्प चुनें:
- नया पता जोड़ने के लिए, नया ईमेल पता जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, पता डालें और जोड़ें पर क्लिक करें.
- कोई पता हटाने के लिए, उस पते के बगल में मौजूद, हटाएं
पर क्लिक करें.
- सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.
- अगर आपने कोई पता जोड़ा है, तो नए व्यक्ति को उस पते की पुष्टि करनी होगी. इसके बाद ही, हम उसे इनवॉइस भेज पाएंगे. अपने बिलिंग ईमेल पते की पुष्टि करना या उसे बदलना लेख पढ़ें.
डाक से इनवॉइस पाने का पता बदलना
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
पेमेंट खाते पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
-
अपनी सदस्यता के बगल में, ज़्यादा
पेमेंट सेटिंग देखें पर क्लिक करें.
- पेमेंट खाते में जाकर, डाक से इनवॉइस पाने के पते के बगल में, बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- कोई विकल्प चुनें:
- किसी मौजूदा पते का इस्तेमाल करने के लिए, डाक का पता जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, पता चुनें और जोड़ें पर क्लिक करें.
- नया पता जोड़ने के लिए, डाक का पता जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, कोई दूसरा पता जोड़ें को चुनें. अब जानकारी डालें और जोड़ें पर क्लिक करें.
- कोई पता हटाने के लिए, उस पते के बगल में मौजूद, हटाएं
पर क्लिक करें.
- सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.