यह Google Workspace के वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य सशुल्क सदस्यता पर लागू होता है.
1 अगस्त 2009 से, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार सभी ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड लेन-देन उन्नत सुरक्षा प्रक्रियाओं का उपयोग करके संसाधित किए जाएंगे. इस अतिरिक्त चरण, जिसमें क्रेडिट कार्ड सत्यापन शामिल भी है, से यह सुनिश्चित होता है कि आपके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग न हो.
अपने Google बिलिंग खाते में क्रेडिट कार्ड जोड़ते समय, इस चरण को पूरा किया जाता है. क्रेडिट कार्ड की पुष्टि के लिए, हम बैंक से कनेक्ट करने में आपकी सहायता करेंगे. इसके बाद, हम पुष्टि करेंगे कि यह प्रोसेस पूरी हुई या नहीं. अपने कार्ड को जोड़ने और उसकी पुष्टि करने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
सदस्यताएं पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- अपनी सदस्यता के बगल में मौजूद, पेमेंट के तरीके देखें पर क्लिक करें.
- पेमेंट का तरीका जोड़ें पर क्लिक करें.
- क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ें को चुनें. इसके बाद, अपने कार्ड का नंबर और अन्य जानकारी डालें.
- जारी रखें पर क्लिक करें. एक मैसेज दिखेगा, जिसमें आपको बैंक की वेबसाइट पर भेजने की अनुमति मांगी जाएगी, ताकि आपके क्रेडिट कार्ड की पुष्टि की जा सके.
- क्रेडिट कार्ड की पुष्टि करें पर क्लिक करें. एक विंडो खुलती है, जो आपको क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक की वेबसाइट पर भेजती है.
- अपने कार्ड की पुष्टि करने के लिए, बैंक की वेबसाइट पर दिया गया तरीका अपनाएं. आपको ₹ 2.00 या ₹ 50.00 की कुल कीमत दिख सकती है. यह सिर्फ़ पुष्टि करने के लिए लगाया जाने वाला अस्थायी शुल्क है, असल में आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
- अगर आपको यह मैसेज दिखता है कि आपके कार्ड की पुष्टि हो गई है, तो पेमेंट पेज पर वापस जाने के लिए विंडो बंद करें. यहां आपको अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी दिखेगी.
सत्यापन प्रक्रिया में सामान्यतः कुछ ही मिनट लगते हैं और आपको ऐसा केवल एक बार तब करना पड़ता है, जब आप अपने खाते में पहली बार कोई क्रेडिट कार्ड जोड़ते हैं.