Workspace की सेवाओं में, Gemini की उपलब्ध सुविधाओं का ऐक्सेस मैनेज करना

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन:Enterprise Standard और Enterprise Plus; Teaching and Learning ऐड-ऑन और Education Plus; Google AI Pro for Education और AI Ultra का ऐक्सेस. अपने वर्शन की तुलना करें

एडमिन के तौर पर, आपके पास Workspace की इन सेवाओं में Gemini की सुविधाओं और साइड पैनल को चालू या बंद करने का विकल्प होता है:

  • Gmail
  • Calendar
  • Drive, Docs, Sheets, Slides, Forms, Drawings, और Vids
  • Meet
  • Chat
  • Google Workspace Studio

Workspace की सेवाओं में, Gemini की सुविधाओं के लिए डिफ़ॉल्ट सेटिंग चालू है पर सेट होती है.

अगर किसी ऐप्लिकेशन के लिए Gemini की सुविधा बंद है, तब भी उपयोगकर्ता अन्य ऐप्लिकेशन में Gemini का इस्तेमाल करते समय, उस ऐप्लिकेशन का डेटा ऐक्सेस कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, Gmail का कोई उपयोगकर्ता Gemini से Drive में मौजूद किसी फ़ाइल के बारे में तब भी पूछ सकता है, जब Drive के लिए Gemini की सुविधा बंद हो.

किसी Google सेवा में Gemini को चालू या बंद करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद जनरेटिव एआई इसके बाद Gemini for Workspace पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास Gemini की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सुविधा का ऐक्सेस पैनल पर क्लिक करें.

    ध्यान दें: यह सुविधा सिर्फ़ इन वर्शन के साथ उपलब्ध है.

  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई (अक्सर डिपार्टमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती है) या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप (ऐडवांस) चुनें.

    ग्रुप की सेटिंग, संगठन की इकाइयों की सेटिंग को बदल देती हैं. ज़्यादा जानें

  4. उस सेवा के बगल में मौजूद बदलाव करें पर क्लिक करें जिसे आपको चालू या बंद करना है.

  5. इसके बाद, चालू करें या बंद करें पर क्लिक करें और फिर सेव करें पर क्लिक करें.

ध्यान दें: Workspace की सेवाओं में Gemini को ऐक्सेस करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को स्मार्ट फ़ीचर और मनमुताबिक बनाने की सुविधा चालू करनी होगी.

और कौनसे कंट्रोल उपलब्ध हैं?