SharePoint Online से फ़ाइलें इंपोर्ट करने के बारे में जानकारी

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: Business Starter, Business Standard, Business Plus, Enterprise Standard, Enterprise Plus, Education Fundamentals, Education Standard, Education Plus, Essentials Starter, Essentials, Enterprise Essentials, Enterprise Essentials Plus, Nonprofits, G Suite Basic, और G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें

डेटा इंपोर्ट करने के टूल का इस्तेमाल करके, Microsoft SharePoint Online से फ़ाइलें कॉपी करें और उन्हें अपने संगठन के Google Workspace खाते में चिपकाएं. Google Admin console में इंपोर्ट की सुविधा सेट अप करने के बाद, यह प्रोसेस क्लाउड में होती है. इस सेवा का इस्तेमाल करके, एक बार में SharePoint Online की 100 साइटों से फ़ाइलें इंपोर्ट की जा सकती हैं.

अगर आपको अलग-अलग तरह के सोर्स खातों से, अलग-अलग तरह का डेटा इंपोर्ट करना है, तो Google Workspace के माइग्रेशन प्रॉडक्ट मैट्रिक्स पर जाएं.

Google Workspace के लिए ज़रूरी शर्तें और सेटअप करने के तरीके

SharePoint Online के लिए ज़रूरी शर्तें

  • डेटा इंपोर्ट करने की प्रोसेस, ग्लोबल एडमिन को ही करनी होगी.
  • Microsoft के टेनेंट सेटअप की अच्छी समझ होना ज़रूरी है. आपको हर उस साइट का यूआरएल चाहिए जिसमें ऐसी फ़ाइलें मौजूद हैं जिन्हें आपको इंपोर्ट करना है. अपने टेनेंट में साइट के यूआरएल की सूची पाने के लिए, SharePoint के एडमिन सेंटर में साइटें मैनेज करना लेख पढ़ें.

डेटा को सेव रखने की नीतियां और डेटा पर लगी अस्थायी रोक

डेटा इंपोर्ट करने की सुविधा, काम की परफ़ॉर्मेंस बढ़ाने के लिए है. इसे कानूनी मामलों में सहायता करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है. अपने संगठन की कानूनी ज़रूरतों का आकलन करने और उन्हें पूरा करने की ज़िम्मेदारी आपकी और आपके संगठन की है. अगर आपको कानूनी मामलों के लिए फ़ाइलों और फ़ोल्डर की ज़रूरत है, तो Google Workspace में डेटा इंपोर्ट करने से पहले, SharePoint Online में फ़ाइलों का बैकअप लें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.