आपके संगठन के एडमिन ने आपके Gmail खाते से कनेक्ट करने की अनुमति मांगी है, ताकि वे आपके ईमेल मैसेज को नए Google Workspace खाते में इंपोर्ट कर सकें.
अगर आपने प्रोसेस को अनुमति दी है, तो एडमिन सिर्फ़ आपके मैसेज इंपोर्ट कर सकता है. वे मैसेज न तो पढ़ सकते हैं, न मिटा सकते हैं, और न ही उनमें बदलाव कर सकते हैं.
अपने Gmail खाते से कनेक्ट करने की अनुमति देना
- आपको एक ईमेल मिलेगा. इसमें आपसे एडमिन के उस अनुरोध को स्वीकार करने के लिए कहा जाएगा जिसमें उसने आपके खाते से कनेक्ट करने की अनुमति मांगी है. अनुमति के अनुरोध देखें पर क्लिक करें. इसके बाद, कनेक्शन के अनुरोध वाला एक नया पेज खुलेगा.
- अनुरोध स्वीकार करने के लिए, अनुमति दें पर क्लिक करें. अगर आपको एडमिन को अपने खाते से कनेक्ट करने की अनुमति नहीं देनी है, तो अस्वीकार करें पर क्लिक करें.
- अपने ईमेल और सेटिंग देखें पर क्लिक करें. इसके बाद, जारी रखें पर क्लिक करके, डेटा इंपोर्ट करने के नए टूल को अपने खाते का ऐक्सेस दें.
एडमिन के पास अब आपके Gmail मैसेज इंपोर्ट करने की अनुमति है. अगर आपको अपना फ़ैसला बदलना है, तो अस्वीकार करें पर क्लिक करें.
समस्याओं का निवारण करें
अगर आपको पुष्टि करने की प्रोसेस के दौरान समस्याएं आती हैं, तो इस टेबल में दिए गए समस्या हल करने के तरीके आज़माएं.
| गड़बड़ी | समस्या हल करने के लिए, ये तरीके आज़माएं... |
|---|---|
| अनुमति देने की प्रोसेस पूरी नहीं हो सकी. कुछ देर बाद कोशिश करें | अनुमति देने के अनुरोध को नए टैब में खोलें और अनुमति देने की प्रक्रिया को फिर से आज़माएं. |
| अनुमति नहीं मिल सकी, क्योंकि खाते के मालिक ने ईमेल देखने का ऐक्सेस न देकर, सिर्फ़ प्रोफ़ाइल देखने का ऐक्सेस दिया है | अनुमति देने की प्रोसेस को फिर से शुरू करें. जब डेटा इंपोर्ट टूल, आपके Gmail खाते का ऐक्सेस माँगे, तब जारी रखें पर क्लिक करने से पहले, आपके ईमेल और सेटिंग देखें बॉक्स पर सही का निशान ज़रूर लगाएँ. |
| ऐक्सेस पर पाबंदी लगाई गई है | देखें कि आपने उसी Gmail खाते में साइन इन किया हो जिस पर अनुमति देने का अनुरोध करने वाला ईमेल मिला है. |
| अनुमति पाने का अनुरोध अब उपलब्ध नहीं है | आपके एडमिन ने आपके खाते से कनेक्ट करने का अनुरोध वापस ले लिया है. आपको और कुछ करने की ज़रूरत नहीं है. |
| आपके खाते के डेटा का ऐक्सेस, आपके संगठन की नीतियों के तहत प्रतिबंधित किया गया है | ऐसा हो सकता है कि आपके संगठन ने डेटा इंपोर्ट करने वाले ऐप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया हो. अपने एडमिन से यह पक्का करने के लिए कहें कि ऐप्लिकेशन को भरोसेमंद के तौर पर सेट किया गया हो. |